Redmi Note 9 Pro की सेल आज एक बार फिर, इन ऑफर्स के साथ खरीदें

रेडमी नोट 9 प्रो स्मार्टफोन दो स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध है। एक 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट है, जिसकी भारत में कीमत 13,999 रुपये है। वहीं, दूसरा वेरिएंट 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज में आता है, जिसकी कीमत 16,999 रुपये है।

विज्ञापन
Tanishka Sodhi, अपडेटेड: 25 अगस्त 2020 09:57 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 9 Pro की सेल दोपहर 12 बजे होगी शुरू
  • Amazon.in और Mi.com वेबसाइट पर आयोजित की गई है सेल
  • रेडमी नोट 9 प्रो में मिलेंगे दो रैम व स्टोरेज ऑप्शन

ऑरोरा ब्लू, ग्लेशियर व्हाइट, और इंटरस्टेलर ब्लैक कलर में उपलब्ध होगा Redmi Note 9 Pro

Redmi Note 9 Pro स्मार्टफोन आज एक बार फिर भारत में सेल के लिए उतरेगा। फोन की सेल दोपहर 12 बजे Amazon.in और Mi.com पर शुरू होगी। रेडमी नोट 9 प्रो स्मार्टफोन मार्च में लॉन्च किया गया था और लॉन्च के बाद से ही इस स्मार्टफोन को फ्लैश सेल के माध्यम से बेचा जा रहा है। प्रमुख स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो रेडमी नोट 9 प्रो स्मार्टफोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस है, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा फोन स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर और 5,020 एमएएच बैटरी से लैस है।
 

Redmi Note 9 Pro price in India, availability

रेडमी नोट 9 प्रो स्मार्टफोन दो स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध है। एक 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट है, जिसकी भारत में कीमत 13,999 रुपये है। वहीं, दूसरा वेरिएंट 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज में आता है, जिसकी कीमत 16,999 रुपये है। Redmi Note 9 Pro के लिए कलर्स की बात करें, तो इसमें आपको ऑरोरा ब्लू, ग्लेशियर व्हाइट, और इंटरस्टेलर ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा।  
Advertisement

जैसे कि हमने बताया रेडमी नोट 9 प्रो की सेल आज दोपहर 12 बजे Amazon.in और Mi.com वेबसाइट पर आयोजित की जाएगी। इसके अलावा इस फोन को मी होम व रीटेल आउटलेट के माध्यम से भी खरीदा जा सकता है। सेल ऑफर्स की बात करें, तो इसमें Airtel डबल डेटा बेनेफिट्स 298 रुपये और 398 रुपये के अनलिमिटेड पैक के साथ शामिल है। जबकि अमेज़न पर 659 रुपये की शुरुआती राशि के साथ आपको नो-कॉस्ट ईएमआई का विकल्प भी प्राप्त होगा।
 
 

Redmi Note 9 Pro specifications, features

रेडमी नोट नोट 9 प्रो की डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन बहुत हद तक रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स से मेल खाते हैं। लेकिन कुछ अंतर भी हैं। डुअल-सिम Redmi Note 9 Pro एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 पर चलता है। स्मार्टफोन में 6.67 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है और इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है और साथ में ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 618 जीपीयू इंटीग्रेटेड है।
Advertisement

रेडमी नोट 9 प्रो चार रियर कैमरों वाला स्मार्टफोन है। इसमें 48 मेगापिक्सल का Samsung ISOCELL GM2 प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ 120 डिग्री वाइड-एंगल लेंस वाला 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा, 5 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा है। फोन में एआई से लैस 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है।

Redmi फोन की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी तक जाती है। इसके दोनों ही वेरिएंट 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करते हैं। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, NavIC, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। इस स्मार्टफोन में भी किनारे पर ही फिंगरप्रिेंट सेंसर है।
Advertisement

रेडमी नोट 9 प्रो की बैटरी 5,020 एमएएच की है और यह 18 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 165.7x76.6x8.8 मिलीमीटर है और वज़न 209 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent value for money
  • Powerful processor
  • Decent macro camera
  • Good battery life
  • Bad
  • Disappointing low-light photo quality
  • Heavy and bulky
  • Confusing product stratification
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5020 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  5. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  6. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  7. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  8. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  10. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.