Redmi Note 9 Pro Max को अपडेट के साथ मिला अप्रैल 2020 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच

Redmi Note 9 Pro Max स्मार्टफोन के लिए नया सॉफ्टवेयर अपडेट फर्मवेयर वर्ज़न MIUI v11.0.2.0.QJXINXM रोलआउट किया है।

Redmi Note 9 Pro Max को अपडेट के साथ मिला अप्रैल 2020 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच

Redmi Note 9 Pro Max में है 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा

ख़ास बातें
  • Redmi Note 9 Pro Max को मिला नया सॉफ्टवेयर अपडेट
  • पहले मार्च 2020 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच पर काम करता था स्मार्टफोन
  • अगले हफ्ते शुरू रेडमी नोट 9 प्रो अपडेट की अगली सेल
विज्ञापन
Redmi Note 9 Pro Max को नया सॉफ्टवेयर अपडेट मिला है। यह अपडेट अपने साथ अप्रैल 2020 का एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच लेकर आया है। याद रहे कि रेडमी नोट 9 प्रो स्मार्टफोन मार्च 2020 में भारत में लॉन्च हुआ था। लंबे समय के बाद इसकी पहली सेल बीते हफ्ते ही आयोजित हुई थी। लॉन्च के वक्त Redmi के इस फोन में मार्च एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच था। अब अपडेट के साथ इसको अप्रैल सिक्योरिटी पैच मिलना शुरू हो गया है, जिसे लेटेस्ट सिक्योरिटी अपडेट नहीं माना जा सकता। दूसरी तरफ, मार्केट में Xiaomi को मजबूत चुनौती देने वाली Realme जैसी कुछ कंपनियों ने तो अपने किफायती स्मार्टफोन के लिए भी मई 2020 सिक्योरिटी पैच पेश कर दिया है।

रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स की अगली सेल अगले हफ्ते से शुरू होनी है।

Xiaomi ने Redmi Note 9 Pro Max स्मार्टफोन के लिए नया सॉफ्टवेयर अपडेट फर्मवेयर वर्ज़न MIUI v11.0.2.0.QJXINXM रोलआउट किया है। कंपनी द्वारा साझा किए चेंजलॉग में इस अपडेट की ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि कंपनी ने पुष्टि की है कि यह अपडेट अप्रैल 2020 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ आया है। इस अपडेट का साइज़ 338 एमबी है।

आमतौर पर एंड्रॉयड अपडेट को सभी स्मार्टफोन तक पहुंचने में थोड़ा समय लगता है। हालांकि, आप इस अपडेट की उपलब्धता रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स की सेटिंग्स के About phone में जाकर सिस्टम अपडेट में देख सकते हैं।

FoneArena ने सबसे पहले रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स के इस अपडेट की जानकारी दी। हालांकि, बाद में Gadgets 360 ने स्वतंत्रत रूप से इसके इन-हाउस रिव्यू यूनिट में इस अपडेट की जांच की।
 

Redmi Note 9 Pro Max price in India

रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,499 रुपये है, जबकि इसके 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 17,999 और 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प की कीमत 19,999 है।
 

Redmi Note 9 Pro Max specifications

डुअल सिम रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 पर चलता है। इसमें 6.67 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। फोन में ट्रिपल कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। यह प्रोटेक्शन फोन के फ्रंट और रियर पैनल के साथ रियर कैमरों पर भी मौज़ूद है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर के साथ 8 जीबी LPDDR4X RAM है।

Redmi Note 9 Pro Max के क्वाड रियर कैमरा सेटअप में प्राइमरी सेंसर 64 मेगापिक्सल का है। इसके साथ 119 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। यहां पर 5 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी दिया गया है। फोन में RAW फोटोग्राफी के लिए सपोर्ट है। इसके अलावा स्मार्टफोन 32 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे के साथ आता है।
 

रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स 64 जीबी और 128 जीबी UFS 2.1 इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है। दोनों ही वेरिएंट 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करते हैं। स्मार्टफोन के कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, इंफ्रारेड, NavIC, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। फोन के किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। बैटरी 5,020 एमएएच की है और यह 30 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Powerful processor
  • Bundled fast charger
  • All-day battery life
  • Good cameras
  • कमियां
  • Big and bulky
  • Preinstalled bloatware
  • Average low-light video recording
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5020 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 Pro Max में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. President Murmu Address Live: 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संदेश कुछ ही देर में, ऐसे देखें LIVE
  3. Redmi Turbo 5 हो गया ₹6 हजार महंगा! 8GB रैम वेरिएंट अब इतने में खरीदें
  4. Poco M8x 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, Flipkart के जरिए होगी बिक्री
  5. Vivo ला रही नया बजट फोन? Vivo Y6k यहां हुआ स्पॉट
  6. itel ने लॉन्च कर दी नई वॉशिंग मशीन, सिर्फ 9,999 से शुरू कीमत, जानें फीचर्स
  7. Independence Day 2026: लाल किले पर झंडा फहराना या तिरंगे की ड्रेस, AI के जरिए सब होगा मुमकिन, जानें कैसे
  8. Latest OTT Release This Week: निब्बा-निब्बी, दि ट्रेटर्स सीजन 2, कॉकटेल 2, आखिरी सवाल जैसी मजेदार फिल्में देखें यहां
  9. Tecno Pova AI Buds Pro Launched: कॉल रिकॉर्डिंग, लाइव ट्रांसलेशन के साथ 40 घंटे तक चलेगी बैटरी, जानें कीमत
  10. Moto G Max Launched: 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ मोटो जी मैक्स पेश, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
लेटेस्ट टेक ख़बरें »