Redmi Note 9 Pro Max की फ्लैश सेल आज दोपहर 12 बजे फिर से, इन ऑफर्स के साथ खरीदें

Redmi Note 9 Pro Max की कीमत में कई बार इजाफा हो चुका है और लॉन्च कीमत की तुलना में यह फोन अब तक 2,000 रुपये तक महंगा हो गया है। अब रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स की शुरुआती कीमत 16,999 रुपये है।

Redmi Note 9 Pro Max की फ्लैश सेल आज दोपहर 12 बजे फिर से, इन ऑफर्स के साथ खरीदें

Redmi Note 9 Pro Max की भारत में कीमत 16,999 रुपये से शुरू होती है

ख़ास बातें
  • कीमत में बढ़ोतरी के बाद अब 16,999 रुपये से शुरू होता है Note 9 Pro Max
  • क्वाड रियर कैमरा सेटअप और 5,020mAh बैटरी है इस रेडमी फोन की खासियत
  • Redmi Note 9 Pro Max की फ्लैश सेल Amazon.in और Mi.com पर होगी आयोजित
विज्ञापन
Redmi Note 9 Pro Max पिछले कुछ समय से लगातार हर हफ्ते फ्लैश सेल के लिए उपलब्ध हो रहा है। फिर भी कुछ समय के भीतर स्मार्टफोन का स्टॉक खत्म हो जाता है। यदि आप इस स्मार्टफोन को अभी तक नहीं खरीद सके हैं तो कंपनी आज आपको एक मौका और दे रही है। रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स की सेल आज एक बार फिर आयोजित की जाएगी। यह सेल Amazon और Mi.com वेबसाइट पर होती है और दोपहर 12 बजे शुरू होती है। यह फ्लैश सेल होती है, इसलिए इसमें स्मार्टफोन को सीमित स्टॉक के साथ पेश किया जाता है। Redmi Note 9 Pro को भारत में 16,999 रुपये शुरुआती कीमत पर बेचा जाता है और स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर, क्वाड रियर कैमरा सेटअप और 5,020 एमएएच क्षमता की बैटरी इसकी खासियतें हैं।
 

Redmi Note 9 Pro Max price in India, sale offers

रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स की कीमत में कई बार इजाफा हो चुका है और लॉन्च कीमत की तुलना में यह फोन अब तक 2,000 रुपये तक महंगा हो गया है। अब Redmi Note 9 Pro Max के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज विकल्प की कीमत 16,999 रुपये है और इसका 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प अब 18,499 रुपये में बेचा जाएगा। हालांकि, इसके 8 जीबी रैम + 128 जीबी मॉडल की कीमत अभी भी 19,999 रुपये ही है।

Redmi Note 9 Pro Max की फ्लैश सेल आज दोपहर 12 बजे Amazon और Mi.com पर शुरू होगी। सेल ऑफर्स की बात करें, तो Airtel के 298 रुपये और 398 रुपये अनलिमिटेड पैक के साथ डबल डेटा ऑफर मिलेगा। जो ग्राहक अमेज़न प्राइम मेंबर्स हैं और रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स को Amazon के जरिए खरीदने की योजना बना रहे हैं, उन्हें Amazon Pay ICICI क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने पर 5 प्रतिशत की छूट मिलेगी। ग्राहक रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स को ऑरोरा ब्लू, ग्लेशियर व्हाइट और इंटरस्टेलियन ब्लैक रंग के विकल्पों में खरीद सकते हैं।
 
 

Redmi Note 9 Pro Max specifications, features

डुअल सिम रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 पर चलता है। इसमें 6.67 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2400 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। फोन में ट्रिपल कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। यह प्रोटेक्शन फोन के फ्रंट और रियर पैनल के साथ रियर कैमरों पर भी मौज़ूद है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर के साथ 8 जीबी LPDDR4X RAM है।

Redmi Note 9 Pro Max के क्वाड रियर कैमरा सेटअप में प्राइमरी सेंसर 64 मेगापिक्सल का है। इसके साथ 119 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। यहां पर 5 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर और 5 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी दिया गया है। फोन में RAW फोटोग्राफी के लिए सपोर्ट है। इसके अलावा स्मार्टफोन 32 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे के साथ आता है।

रेडमी नोट 9 प्रो मैक्स 64 जीबी और 128 जीबी UFS 2.1 इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है। दोनों ही वेरिएंट 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करते हैं। स्मार्टफोन के कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, इंफ्रारेड, NavIC, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। फोन के किनारे पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। बैटरी 5,020 एमएएच की है और यह 30 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Powerful processor
  • Bundled fast charger
  • All-day battery life
  • Good cameras
  • कमियां
  • Big and bulky
  • Preinstalled bloatware
  • Average low-light video recording
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5020 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Turbo 6X में मिल सकता है 6.72 इंच फुल HD+ LCD डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  2. 50 डिग्री में भी करेगा ठंडा! Optimist ने भारत में लॉन्च की नई 5-स्टार इन्वर्टर AC सीरीज
  3. जो चीज दिख रही है, वही खरीदना चाहते हैं? Amazon का AI करेगा काम आसान, नए टूल्स हुए रिलीज
  4. Upcoming Smartphones (June 2026): Redmi से Samsung तक, इस महीने लॉन्च हो सकते हैं ये नए फोन
  5. Xiaomi mini LED TV FX भारत में 43,55,65 और 75 इंच डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  6. Xiaomi ने लॉन्च किए 10,000mAh और 20,000mAh पावर बैंक, इनमें बैटरी हेल्थ भी कर सकेंगे चेक
  7. Sony का फ्लैगशिप हेडफोन WH-1000XM6 नए अवतार में भारत आया
  8. 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला Xiaomi 17T भारत में लॉन्च, जानें क्या कुछ है खास
  9. फोन के पीछे चिपककर करेगा चार्ज! ControlZ लाया 10,000mAh बैटरी वाला Snap 10K Mag पावर बैंक
  10. Motorola Edge 70 Pro+ भारत में 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें क्या है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »