Redmi Note 9 यूज़र्स को मिलना शुरू हुआ MIUI 12 अपडेट, जुड़े कई नए फीचर्स

फिलहाल, सभी Redmi Note 9 यूज़र्स को एक साथ यह लेटेस्ट अपडेट प्राप्त नहीं होगा, क्योंकि इस अपडेट को बैच में रिलीज़ किया गया है। हालांकि सभी तक पहुंचने में इसे ज्यादा समय नहीं लगेगा।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 11 अगस्त 2020 18:42 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 9 का अपडेट वर्ज़न MIUI V12.0.1.0.QJOINXM है
  • नए MIUI 12 अपडेट का साइज़ 538 एमबी है
  • यूज़र ने ट्विटर के जरिए दी अपडेट की जानकारी

Redmi Note 9 फोन की बैटरी 5,020 एमएएच की है

Redmi Note 9 यूज़र्स को भारत में MIUI 12 अपडेट मिलना शुरू हो गया है, ट्विटर पर सामने आई रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। पिछले हफ्ते कंपनी ने Poco X2 के लिए MIUI 12 अपडेट ज़ारी किया था और अब रेडमी नोट 9 फोन के लिए इसे रोलआउट कर दिया गया है। ट्विटर पर यूज़र द्वारा साझा किए स्क्रीनशॉट के मुताबिक, रेडमी नोट 9 को मिले MIUI अपडेट का वर्ज़न MIUI V12.0.1.0.QJOINXM है और इसका साइज़ 538MB है। यह अपडेट फोन में बेहतर एनिमेशन और सिस्टम अपडेट जैसे MIUI 12 फीचर्स लेकर आया है। फिलहाल, सभी रेडमी नोट 9 यूज़र्स को एक साथ यह लेटेस्ट अपडेट प्राप्त नहीं होगा, क्योंकि इस अपडेट को बैच में रिलीज़ किया गया है।
 

ट्विटर यूज़र अंकित (@TechnoAnkit1) द्वारा साझा किए चेंजलॉग के स्क्रीनशॉट के मुताबिक, Redmi Note 9 यूज़र्स को भारत में MIUI 12 अपडेट मिलना शुरू हो गया है। यह नए एनिमेशन इंज़न और बिल्कुल नए विज़ुअल्स के साथ आया है। हालांकि, यूज़र द्वारा साझा किए स्क्रीनशॉट में उन फीचर्स का खुलासा नहीं किया गया है, जो कि इस अपडेट के साथ आए हैं। हम उम्मीद कर सकते हैं कि इस अपडेट में वह सभी फीचर्स शामिल होंगे, जो MIUI 12 लॉन्च के साथ अप्रैल में पेश किए गए थे। इसमें पहले से बेहतर फ्लोटिंग विंडो, सरल और साफ विज़ुअल डिज़ाइन के साथ प्राइवेसी व सिक्योरिटी संबंधित बदलाव शामिल थे।

अपने रेडमी नोट 9 स्मार्टफोन में MIUI 12 अपडेट को जांचने के लिए आप सेटिंग्स में जाकर 'About Phone' में जाएं और फिर 'System Update' पर क्लिक करें, यहां आपको लेटेस्ट अपडेट दिखना चाहिए। यदि फिलहाल यह अपडेट आपको प्राप्त नहीं हुआ है तो आपको इसके लिए थोड़ा और इंतज़ार करना पड़ेगा। जैसे कि हमने बताया यह अपडेट बैच में रोलआउट किया गया है, इस वजह से हर यूज़र्स तक इसे पहुंचने में थोड़ा समय लग सकता है।

रेडमी नोट 9 स्मार्टफोन भारत में एंड्रॉयड 10 आधारित MIUI 11 के साथ जुलाई में लॉन्च किया गया था। यह फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी85 प्रोसेसर, 6 जीबी LPDDR4x रैम आदि से लैस है। इसके अलावा फोन में आपको क्वाड रियर कैमरा सेटअप और सेल्फी के लिए सिंगल होल-पंच कटआउट मिलता है। फोन की बैटरी 5,020 एमएएच की है, जो कि 22.5 वाट फास्ट चार्जिंग के साथ 9 वाट रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट प्रदान करती है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good battery life
  • Powerful processor
  • Decent daylight camera performance
  • Bad
  • Average low-light camera performance
  • Bloated UI and spammy notifications
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी85

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5020 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Redmi Note 9, Redmi Note 9 update, Redmi Note 9 MIUI 12, Xiaomi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.