Redmi Note 9 की दूसरी सेल आज दोपहर 12 बजे होगी, कीमत 11,999 रुपये से शुरू

Redmi Note 9 की कीमत भारत में 11,999 रुपये से शुरू होती है, जिसमें 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मिलती है। फोन का टॉप वेरिएंट 14,999 रुपये में बेचा जाता है।

Redmi Note 9 की दूसरी सेल आज दोपहर 12 बजे होगी, कीमत 11,999 रुपये से शुरू

Redmi Note 9 की भारत में कीमत 11,999 रुपये से शुरू होती है

ख़ास बातें
  • Redmi Note 9 की फ्लैश सेल आज दोपहर 12 बजे होगी
  • Amazon और Mi.com वेबसाइट शुरू होगी सेल
  • रेडमी नोट 9 में मौजूद है 5,020mAh बैटरी और क्वाड रियर कैमरा सेटअप
विज्ञापन
Redmi Note 9 आज एक बार फिर फ्लैश सेल के लिए उपलब्ध होगा। यह फोन की दूसरी सेल होगी, इससे पहले फोन की पहली बिक्री 24 जुलाई को हुई थी। सेल आज दोपहर 12 बजे शुरू होगी। रेडमी नोट 9 को तीन रैम और स्टोरेज विकल्पों में लॉन्च किया गया है, जिसमें 6 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक स्टोरेज मिलती है। Redmi Note 9 की भारत में कीमत 11,999 रुपये से शुरू होती है और इसकी मुख्य खासियतें ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, क्वाड रियर कैमरा सेटअप और 5,020 एमएएच बैटरी हैं।  चलिए एक नज़र डाल लेते हैं इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन पर।
 

Redmi Note 9 price in India, offers

रेडमी नोट 9 की कीमत भारत में 11,999 रुपये से शुरू होती है, जिसमें 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलता है। फोन का 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 13,499 रुपये में बेचा जाएगा। Redmi Note 9 का सबसे प्रीमियम वेरिएंट 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता और 14,999 रुपये में बेचा जाएगा। रेडमी नोट 9 को एक्वा ग्रीन, आर्कटिक व्हाइट और पैबल ग्रे विकल्पों में लॉन्च किया गया है।

Redmi Note 9 की दूसरी सेल भारत में आज दोपहर 12 बजे शुरू होगी। यह Amazon और Mi.com वेबसाइट पर खरीद के लिए उपलब्ध होगा। फोन का एक चौथा कलर ऑप्शन स्कार्लेट रेड 6 अगस्त से आयोजित होने वाली Amazon Prime Day सेल में उपलब्ध होगा।
 

Redmi Note 9 specifications

डुअल-सिम रेडमी नोट 9 एंड्रॉयड 10 पर आधारित MIUI 11 पर चलता है। इसमें 6.53 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,340 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले दिया गया है, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ। आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। फोन में मीडियाटेक हीलियो जी85 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। जुगलबंदी के लिए 4 जीबी और 6 जीबी रैम मौज़ूद हैं। इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 64 जीबी और 128 जीबी। ज़रूरत पड़ने पर 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा।

रेडमी नोट 9 सीरीज़ के बाकी फोन की तरह इसमें भी क्वाड कैमरा सेटअप है, जिसके वर्गाकार मॉड्यूल में जगह मिली है। यहां पर 48 मेगापिक्सल का  Samsung GM1 प्राइमरी सेंसर है, एफ/ 1.79 लेंस के साथ। यहां पर 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा भी दिया गया है, अल्ट्रा-वाइड-एंगल एफ/ 2.2 लेंस के साथ। इसके अलावा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। फोन में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

Redmi Note 9 में 5,020 एमएएच की बैटरी दी गई है। यह 18 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Xiaomi ने रिटेल बॉक्स में 22.5 वॉट फास्ट चार्जर दिया है। कनेक्टिविटी फीचर्स में वाई-फाई, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, ब्लूटूथ, 3.5 एमएम ऑडियो जैक, एनएफसी, इंफ्रारेड ब्लास्टर, जीपीएस और ए-जीपीएस शामिल हैं। पिछले हिस्से पर दिया गया फिंगरप्रिंट सेंसर क्वाड कैमरा सेटअप के ठीक नीचे मौज़ूद है।
 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good battery life
  • Powerful processor
  • Decent daylight camera performance
  • कमियां
  • Average low-light camera performance
  • Bloated UI and spammy notifications
डिस्प्ले6.53 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी85
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता5020 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  2. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  3. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  4. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  5. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  6. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  7. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  8. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  9. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  10. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »