Redmi Note 8, Realme 5 Pro और Vivo Z1 Pro में कौन बेहतर?

Xiaomi Redmi Note 8 vs Realme 5 Pro vs Vivo Z1 Pro: कीमत और स्पेसिफिकेशन के आधार पर शाओमी रेडमी नोट 8, रियलमी 5 प्रो और वीवो ज़ेड1 प्रो में कौन बेहतर? आइए जानते हैं...

विज्ञापन
Tarun Chadha, अपडेटेड: 18 अक्टूबर 2019 15:04 IST

Xiaomi Redmi Note 8 vs Realme 5 Pro vs Vivo Z1 Pro: रेडमी नोट 8, रियलमी 5 प्रो और वीवो ज़ेड1 प्रो में कौन बेहतर?

Redmi Note 8 vs Realme 5 Pro vs Vivo Z1 Pro: Xiaomi ने हाल ही में Redmi Note 8 Pro के साथ रेडमी नोट 8 को भी भारतीय बाजार में लॉन्च किया है। Redmi Note 8 की अहम खासियतों की बात करें तो फोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। मार्केट में शाओमी रेडमी नोट 8 की सीधी भिड़ंत Realme 5 Pro और Vivo Z1 Pro से होगी। कीमत और स्पेसिफिकेशन के आधार पर Redmi Note 8, रियलमी 5 प्रो और वीवो ज़ेड1 प्रो में कौन बेहतर है? आइए जानते हैं...
 

Redmi Note 8 बनाम Realme 5 Pro बनाम Vivo Z1 Pro Price in India

रेडमी नोट 8 की शुरुआती कीमत 9,999 रुपये है। यह दाम 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। इस फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल को 12,999 रुपये में बेचा जाएगा। रेडमी नोट 8 की पहली सेल 21 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे Amazon पर आयोजित होगी। Xiaomi ब्रांड का यह फोन नेपट्यून ब्लू, मूनलाइट व्हाइट, कॉसमिक पर्पल और स्पेस ब्लैक रंग में मिलेगा।
Advertisement

Realme 5 Pro Price in India की बात करें तो रियलमी 5 प्रो के 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है। फोन के 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 14,999 रुपये है। पावरफुल वेरिएंट 8 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,999 रुपये है। Realme ब्रांड का यह फोन Flipkart पर बेचा जाता है।


वीवो ज़ेड1 प्रो की शुरुआती कीमत 14,990 रुपये है। इस दाम में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलेगा। फोन के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मॉडल को 16,990 रुपये में बेचा जाएगा। सबसे पावरफुल वेरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज से लैस है और इसे 17,990 रुपये में बेचा जाता है।

यह भी पढ़ें- Vivo Z1 Pro Review in Hindi
Advertisement


Vivo Z1 Pro के तीनों कलर वेरिएंट हैं- मिरर ब्लैक, सोनिक ब्लैक और सोनिक ब्लू। Vivo ब्रांड का यह फोन Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।
Advertisement
 

Redmi Note 8 vs Realme 5 Pro vs Vivo Z1 Pro: डिस्प्ले

सबसे पहले बात करते हैं डिस्प्ले की। डुअल-सिम वाले रेडमी नोट 8 में 6.39 इंच की फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) स्क्रीन दी गई है। कंपनी ने इसी डिस्प्ले का इस्तेमाल Redmi K20 में किया है। यह 90 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आएगा। फोन के फ्रंट और बैक पैनल पर गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है।

डुअल-सिम वाले रियलमी 5 प्रो में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले है। इस पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3+ की प्रोटेक्शन है। वहीं, डुअल-सिम वाले वीवो ज़ेड1 प्रो में 6.53 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है।
Advertisement
 

Redmi Note 8 बनाम Realme 5 Pro बनाम Vivo Z1 Pro: प्रोसेसर, रैम और स्टोरेज

शाओमी ब्रांड के इस हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी तक रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी तक की है। फोन में माइक्रोएसडी कार्ड (512 जीबी तक) के लिए अलग स्लॉट है। Realme ब्रांड के इस हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712 चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है। जुगलबंदी के लिए 4 जीबी, 6 जीबी और 8 जीबी रैम के विकल्प हैं। इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 64 जीबी और 128 जीबी। ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव होगा।

Vivo ब्रांड के इस फोन में भी ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है, साथ ही इसमें एड्रेनो 616 जीपीयू और 6 जीबी तक रैम दिए गए हैं। वीवो ज़ेड1 प्रो की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं-  64 जीबी और 128 जीबी।
 

Redmi Note 8 vs Realme 5 Pro vs Vivo Z1 Pro: कैमरा

Xiaomi ने अपने रेडमी नोट 8 में चार रियर कैमरे दिए हैं। यहां 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल शूटर और 2 मेगापिक्सल के दो सेंसर होंगे। इसमें 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी है। इसका अपर्चर एफ/ 2.0 है।

रियलमी 5 प्रो में भी आपको चार रियर कैमरे मिलेंगे। प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है। यह फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस और एफ/ 1.8 अपर्चर के साथ आता है। इसके साथ एफ/ 2.25 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर है। इसमें 119 डिग्री वाइड-एंगल लेंस भी है। क्वाड कैमरा सेटअप में 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट लेंस भी है। इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइज़ेशन भी इस फोन का हिस्सा है। फ्रंट पैनल पर रियलमी 5 प्रो में 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसका अपर्चर एफ/ 2.0 है।

तीन रियर कैमरों से लैस है Vivo Z1 Pro। पिछले हिस्से पर एफ/ 1.78 लेंस वाला 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 120 डिग्री सुपर वाइड एंगल लेंस वाला 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर है। सेल्फी के दीवानों के लिए 32 मेगापिक्सल का सेंसर है। इसका अपर्चर एफ/ 2.0 है। एआई फिल्टर, बैकलाइट एचडीआर, पोर्ट्रेट बोकेह, पोर्ट्रेट लाइट इफेक्ट्स, एआई स्टीकर्स, एआई ब्यूटी और लाइव फोटो जैसे कैमरा फीचर इस फोन का हिस्सा हैं।
 

Redmi Note 8 बनाम Realme 5 Pro बनाम Vivo Z1 Pro: बैटरी क्षमता

रेडमी नोट 8 में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी है। Redmi Note 8 स्मार्टफोन 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और आईआर ब्लास्टर के साथ आता है। रियलमी 5 प्रो में 4035 एमएएच की बैटरी है जो VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग टेक को सपोर्ट करती है। Vivo Z1 Pro की बैटरी 5,000 एमएएच की है और यह 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके बारे में 21 दिनों के स्टैंडबाय टाइम देने का दावा है।
 
रेडमी नोट 8 बनाम रियलमी 5 प्रो बनाम वीवो ज़ेड1 प्रो

रेटिंग्स

संपूर्ण NDTV रेटिंग
डिज़ाइन रेटिंग
डिस्प्ले रेटिंग
सॉफ्टवेयर रेटिंग
परफॉर्मेंस रेटिंग
बैटरी लाइफ रेटिंग
कैमरा रेटिंग
वैल्यू फॉर मनी रेटिंग

मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले
6.30 इंच6.30 इंच6.53 इंच
प्रोसेसर
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712
फ्रंट कैमरा
13-मेगापिक्सल 16-मेगापिक्सल 32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा
48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल 48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल 16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम
4 जीबी4 जीबी6 जीबी
स्टोरेज
64 जीबी64 जीबी64 जीबी
बैटरी क्षमता
4000 एमएएच4035 एमएएच5000 एमएएच
ओएस
एंड्रॉ़यड 9 Pieएंड्रॉ़यड 9 Pieएंड्रॉ़यड Pie
रिज़ॉल्यूशन
1080x2280 पिक्सल1080x2340 पिक्सल1080x2340 पिक्सल

डिस्प्ले

स्क्रीन साइज़ (इंच)
6.306.306.53
रिज़ॉल्यूशन
1080x2280 पिक्सल1080x2340 पिक्सल1080x2340 पिक्सल
प्रोटेक्शन टाइप
गोरिल्ला ग्लासगोरिल्ला ग्लास-
आस्पेक्ट रेशियो
19.5:919.5:919.5:9

हार्डवेयर

प्रोसेसर
ऑक्टा-कोर2.3 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर1.7 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
प्रोसेसर मॉडल
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712
रैम
4 जीबी4 जीबी6 जीबी
इंटरनल स्टोरेज
64 जीबी64 जीबी64 जीबी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज
हांहांहां
एक्सपेंडेबल स्टोरेज टाइप
माइक्रोएसडीमाइक्रोएसडीमाइक्रोएसडी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज क्षमता (जीबी)
512256-
अलग माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट
हांहांहां

कैमरा

रियर कैमरा
48-मेगापिक्सल (f/1.79) + 8-मेगापिक्सल (f/2.2) + 2-मेगापिक्सल (f/2.4) + 2-मेगापिक्सल (f/2.4)48-मेगापिक्सल (f/1.8) + 8-मेगापिक्सल (f/2.25) + 2-मेगापिक्सल (f/2.4) + 2-मेगापिक्सल (f/2.24)16-मेगापिक्सल (f/1.78) + 8-मेगापिक्सल (f/2.2) + 2-मेगापिक्सल (f/2.4)
रियर ऑटोफोकस
हांफेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकसहां
रियर फ्लैश
हांहांहां
फ्रंट कैमरा
13-मेगापिक्सल (f/2.0)16-मेगापिक्सल (f/2.0)32-मेगापिक्सल (f/2.0)
पॉप-अप कैमरा
-नहीं-
फ्रंट ऑटोफोकस
-नहीं-
फ्रंट फ्लैश
-नहींनहीं

सॉफ्टवेयर

ऑपरेटिंग सिस्टम
एंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यड
स्किन
MIUI 10ColorOS 6.0Funtouch OS 9

कनेक्टिविटी

वाई-फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट
802.11 ए/बी/जी/एन/एसी802.11 ए/बी/जी/एन/एसी-
ब्लूटूथ
हांहांहां
यूएसबी टाइप सी
हांहां-
सिम की संख्या
222
दोनों सिम कार्ड पर एक्टिव 4जी
हांहांहां
यूएसबी ओटीजी
-हांहां
माइक्रो यूएसबी
--हां

सिम 1

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहांहां

सिम 2

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहांहां

सेंसर

फेस अनलॉक
हांहांहां
फिंगरप्रिंट सेंसर
हांहांहां
कंपास/ मैगनेटोमीटर
हांहांहां
प्रॉक्सिमिटी सेंसर
हांहांहां
एक्सेलेरोमीटर
हांहांहां
एंबियंट लाइट सेंसर
हांहांहां
जायरोस्कोप
हांहां-

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Redmi Note 8, Realme 5 Pro, Vivo Z1 Pro, Xiaomi, Redmi, Realme, Vivo
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  2. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
  3. iPhone 18 Pro लॉन्च होते ही महंगे हुए पुराने iPhones, 17 से लेकर Air तक की कीमत बढ़ी
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.