Redmi Note 8 और Redmi Note 8 Pro लॉन्च, चार रियर कैमरों से हैं लैस

Redmi Note 8 की कीमत 999 चीनी युआन (करीब 10,000 रुपये) से शुरू होती है और Redmi Note 8 Pro का शुरुआती दाम 1,399 चीनी युआन (करीब 14,000 रुपये) है।

विज्ञापन
गौरव शुक्ला, अपडेटेड: 29 अगस्त 2019 14:39 IST
ख़ास बातें
  • 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है रेडमी नोट 8 में
  • Redmi Note 8 Pro में है मीडियाटेक हीलियो जी90टी प्रोसेसर
  • Redmi Note 8 में हुआ है स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर का इस्तेमाल

Redmi Note 8 Pro में है 64 मेगापिक्सल कैमरा

Redmi Note 8 सीरीज़ से पर्दा उठ गया है। शाओमी ने गुरुवार को आयोजित एक इवेंट में अपनी लोकप्रिय नोट सीरीज़ के नेक्स्ट जेनरेशन डिवाइस को लॉन्च कर दिया। कंपनी ने Redmi Note 8 और Redmi Note 8 Pro को लॉन्च किया है। हालांकि, आने वाले समय में कंपनी इस सीरीज में और हैंडसेट को उतार सकती है। दोनों स्मार्टफोन लॉन्च करने के साथ कंपनी शाओमी ने पहले रेडमी ब्रांड टीवी को भी पेश किया। इसके अलावा रेडमीबुक 14 को नए अवतार में उतारा गया है।

रेडमी नोट 8 ग्रेडिेएंट डिज़ाइन के साथ आता है। रेडमी नोट 7 की तुलना में यह मामूली अपग्रेड है। यह नए प्रोसेसर, चार रियर कैमरे, पतले बेज़ल, बेहतर ऑडियो सिस्टम और कई नए फीचर के साथ आता है। वहीं, रेडमी नोट 8 प्रो का डिज़ाइन बिल्कुल ही नया है। रेडमी नोट 7 प्रो की तुलना में हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन को भी अपग्रेड किया गया है। इसमें भी चार रियर कैमरे हैं और इसमें से एक सेंसर 64 मेगापिक्सल का है।
Advertisement
 

Redmi Note 8, Redmi Note 8 Pro price

रेडमी नोट 8 की कीमत 999 चीनी युआन (करीब 10,000 रुपये) से शुरू होती है। यह दाम 4 जीबी + 64 जीबी मॉडल का है। स्मार्टफोन के 6 जीबी + 64 जीबी और 6 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट भी हैं। जिन्हें क्रमशः 1,199 चीनी युआन (करीब 12,000 रुपये) और 1,399 चीनी युआन (करीब 14,000 रुपये) में बेचा जाएगा। चीनी मार्केट में रेडमी नोट 8 की सेल सितंबर माह में शुरू होगी।

रेडमी नोट 8 प्रो का दाम 1,399 चीनी युआन (करीब 14,000 रुपये) से शुरू होगा। यह कीमत 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की है। हैंडसेट के 6 जीबी + 128 जीबी और 8 जीबी + 128 जीबी मॉडल क्रमशः 1,599 चीनी युआन (करीब 16,000 रुपये) और 1,799 चीनी युआन (करीब 18,000 रुपये) में बिकेंगे। रेडमी नोट 8 प्रो की भी सेल सितंबर माह में ही शुरू होगी।
Advertisement

Xiaomi के मुताबिक, रेडमी नोट 8 ड्रीम ब्लू, मीट्योराइट ब्लैक और व्हाइट रंग में मिलेगा। रेडमी नोट 7 की तरह रेडमी नोट 8 का सिर्फ ब्लैक वेरिएंट ग्रेडिएंट फिनिश के साथ नहीं आएगा। रेडमी नोट 8 प्रो को पर्ल व्हाइट, आइस इमराल्ड और इलेक्ट्रिक लाइट ग्रे रंग में लाया जाएगा।
 

Redmi Note 8 specifications

डुअल-सिम रेडमी नोट 8 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलेगा। इसमें 6.39 इंच की फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) स्क्रीन दी गई है। कंपनी ने इसी डिस्प्ले का इस्तेमाल रेडमी के20 में किया है। यह 90 प्रतिशत स्क्रीन टू बॉडी रेशियो और 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आएगा। फोन के फ्रंट और बैक पैनल पर गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। इसमें वाटरड्रॉप नॉच है। हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी तक रैम दिए गए हैं।
Advertisement

Redmi ने अपने रेडमी नोट 8 में चार रियर कैमरे दिए हैं। यहां 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल शूटर और 2 मेगापिक्सल के दो सेंसर होंगे। इसमें 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी है।

Redmi Note 8 में 4,000 एमएएच की बैटरी है। यह 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और आईआर ब्लास्टर के साथ आता है।
Advertisement
 

Redmi Note 8 Pro specifications

डुअल-सिम रेडमी नोट 8 प्रो भी एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलेगा। इसमें 6.53 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले है, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। वाटरड्रॉप नॉच वाले इस फोन के फ्रंट और बैक पैनल पर गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। उम्मीद के मुताबिक, मीडियाटेक के नए गेमिंग प्रोसेसर हीलियो जी90टी का इस्तेमाल हुआ है। साथ में 8 जीबी तक रैम दिए गए हैं। रेडमी नोट 8 प्रो यूज़र्स के गेमिंग अनुभव को बेहतर बनाने के लिए कंपनी ने लिक्विड कूलिंग को इस फोन का हिस्सा बनाया है। यह गेम टर्बो 2.0 मोड जैसे गेमिंग फीचर के साथ आता है। कंपनी इस फोन के साथ गेमिंग कंट्रोलर को भी बेचेगी।

रेडमी नोट 8 की तरह रेडमी नोट 8 प्रो में भी चार रियर कैमरे हैं। प्रो वेरिएंट कंपनी का पहला 64 मेगापिक्सल कैमरा फोन है। इस सेंसर के साथ कंपनी ने 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल सेंसर और दो 2 मेगापिक्सल के सेंसर दिए हैं। फोन में फ्रंट पैनल पर 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।
Advertisement

Redmi Note 8 Pro की बैटरी 4,500 एमएएच की है। यह 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और आईआर ब्लास्टर इसका हिस्सा हैं। शाओमी का यह स्मार्टफोन आईपी52 सर्टिफाइड है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good battery life
  • Full-HD+ screen
  • Bad
  • Not great for gaming
  • Camera quality and UI could be improved
  • Bloatware and spammy notifications in MIUI
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great performance
  • Versatile cameras
  • Premium build quality
  • HDR display
  • Bad
  • Gets warm under load
  • Sub-par low-light video performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी90टी

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
  2. Vivo ला रही Vivo V80 सीरीज का नया फोन, होगी 90W फास्ट चार्जिंग!
  3. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  2. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  3. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  4. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  5. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  6. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  7. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  8. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  9. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
  10. GPT-6 Astra: OpenAI का सबसे इंटेलिजेंट AI मॉडल लॉन्च, इंसानों की तरह सोचकर कंप्यूटर पर करता है काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.