Redmi Note 8 Pro को आज इन ऑफर्स के साथ खरीदने का मौका

Redmi Note 8 Pro Sale: रेडमी नोट 8 प्रो की सेल आज उपलब्ध होगा। Xiaomi ब्रांड के इस स्मार्टफोन को ग्राहक शाओमी की आधिकारिक साइट Mi.com के अलावा ई-कॉमर्स साइट Amazon से खरीद सकेंगे।

Redmi Note 8 Pro को आज इन ऑफर्स के साथ खरीदने का मौका

Redmi Note 8 Pro Specifications: रेडमी नोट 8 प्रो में है 4,500 एमएएच की बैटरी

ख़ास बातें
  • रेडमी नोट 8 प्रो की सेल Amazon और मी डॉट कॉम पर होगी
  • Redmi Note 8 Pro की बैटरी 4,500 एमएएच की है
  • रेडमी नोट 8 प्रो में 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है
विज्ञापन
Redmi Note 8 Pro Sale: रेडमी नोट 8 प्रो की सेल आज उपलब्ध होगा। Xiaomi ब्रांड के इस स्मार्टफोन को ग्राहक शाओमी की आधिकारिक साइट Mi.com के अलावा ई-कॉमर्स साइट Amazon से खरीद सकेंगे। Redmi Note 8 Pro के बैक पैनल में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है, इसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर शामिल है। शाओमी रेडमी नोट 8 प्रो स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी90टी प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। अगर आप भी रेडमी नोट 8 प्रो खरीदने के इच्छुक हैं तो आइए अब आपको शाओमी ब्रांड के इस स्मार्टफोन की भारत में कीमत, ऑफर्स और स्पेसिफिकेशन की जानकारी देते हैं।
 

Redmi Note 8 Pro price in India, सेल ऑफर्स

Xiaomi रेडमी नोट 8 प्रो के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है। शाओमी के इस फोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये तय की गई है। वहीं, 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 17,999 रुपये है। Redmi Note 8 Pro के तीन कलर वेरिएंट हैं, गामा ग्रीन, हेलो व्हाइट और शेडो ब्लैक। शाओमी रेडमी नोट 8 प्रो सेल दोपहर 12 बजे अमेज़न (Amazon) और शाओमी (Xiaomi) की वेबसाइट पर होगी।

यह भी पढ़ें- Redmi Note 8 Pro Review in Hindi

अब बात ऑफर्स की। Redmi Note 8 Pro के साथ मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो अमेज़न और मी डॉट कॉम पर ICICI Bank क्रेडिट कार्ड और ईएमआई ट्रांजेक्शन पर फ्लैट 1,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। इतना ही नहीं, ग्राहकों की सहूलियत के लिए बिना ब्याज वाली ईएमआई की भी सुविधा है। अमेज़न पर HSBC कैशबैक कार्ड पर 5 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिलेगा।

Redmi Note 8 Pro specifications

डुअल-सिम रेडमी नोट 8 प्रो भी एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलेगा। इसमें 6.53 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले है, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। वाटरड्रॉप नॉच वाले इस फोन के फ्रंट और बैक पैनल पर गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। उम्मीद के मुताबिक, मीडियाटेक के नए गेमिंग प्रोसेसर हीलियो जी90टी का इस्तेमाल हुआ है।

साथ में 8 जीबी तक रैम दिए गए हैं। रेडमी नोट 8 प्रो यूज़र्स के गेमिंग अनुभव को बेहतर बनाने के लिए कंपनी ने लिक्विड कूलिंग तकनीक को इस फोन का हिस्सा बनाया है। यह गेम टर्बो 2.0 मोड जैसे गेमिंग फीचर के साथ आता है। इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी तक है। रेडमी नोट 8 प्रो की बैटरी 4,500 एमएएच की है। यह 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और आईआर ब्लास्टर इसका हिस्सा हैं। शाओमी का यह स्मार्टफोन आईपी52 सर्टिफाइड है।
 

Redmi Note 8 Pro Camera

रेडमी नोट 8 प्रो में भी चार रियर कैमरे हैं। यह कंपनी का पहला 64 मेगापिक्सल कैमरा फोन है। इस सेंसर के साथ कंपनी ने 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल सेंसर और दो 2 मेगापिक्सल के सेंसर दिए हैं। फोन में फ्रंट पैनल पर 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Great performance
  • Versatile cameras
  • Premium build quality
  • HDR display
  • कमियां
  • Gets warm under load
  • Sub-par low-light video performance
डिस्प्ले6.53 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी90टी
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »