Redmi Note 8 Pro की सेल आज Amazon पर, जानें ऑफर्स

Redmi Note 8 Pro Sale: Xiaomi के रेडमी नोट 8 प्रो को आज एक बार फिर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

Redmi Note 8 Pro की सेल आज Amazon पर, जानें ऑफर्स

Redmi Note 8 Pro price in India: शाओमी रेडमी नोट 8 प्रो की शुरुआती कीमत 14,999 रुपये

ख़ास बातें
  • रेडमी नोट 8 प्रो की सेल Amazon और मी डॉट कॉम पर होगी
  • Redmi Note 8 Pro की बैटरी 4,500 एमएएच की है
  • रेडमी नोट 8 प्रो में 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है
विज्ञापन
Redmi Note 8 Pro Sale: Xiaomi के रेडमी नोट 8 प्रो को आज एक बार फिर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। शाओमी रेडमी नोट 8 प्रो की सेल कंपनी की आधिकारिक साइट Mi.com के अलावा ई-कॉमर्स साइट Amazon पर दोपहर 12 बजे शुरू होगी। Redmi Note 8 Pro की अहम खासियतों की अगर बात करें तो फोन के पिछले हिस्से में चार रियर कैमरे, फुल-एचडी+ डिस्प्ले और ग्रेडिएंट बैक फिनिश है। याद करा दें कि Xiaomi ने अक्टूबर माह में Redmi Note 8 Pro के साथ Redmi Note 8 स्मार्टफोन को भी लॉन्च किया था।
 

Redmi Note 8 Pro price in India, सेल डिटेल्स

शाओमी रेडमी नोट 8 प्रो के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है। इस फोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये तय की गई है। टॉप-वेरिएंट 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज से लैस है और इस वेरिएंट का दाम 17,999 रुपये है। Redmi Note 8 Pro के तीन कलर वेरिएंट हैं, गामा ग्रीन, हेलो व्हाइट और शेडो ब्लैक।

यह भी पढ़ें- Redmi Note 8 Pro Review in Hindi


जैसा कि हमने आपको बताया शाओमी रेडमी नोट 8 प्रो सेल दोपहर 12 बजे अमेज़न (Amazon) और शाओमी (Xiaomi) की वेबसाइट पर होगी। Xiaomi ने हाल ही में घोषणा की थी कि कंपनी ने अब तक 1 करोड़ से ज़्यादा रेडमी नोट 8 और रेडमी नोट 8 प्रो स्मार्टफोन बेच दिए हैं।

शाओमी रेडमी नोट 8 प्रो के साथ मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो मी डॉट कॉम पर ICICI Bank क्रेडिट कार्ड ईएमआई पर 5 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। अमेज़न पर एयरटेल (Airtel) के 249 रुपये और 349 रुपये के रीचार्ज पर दोगुना डेटा मिलेगा।
 

Redmi Note 8 Pro specifications

डुअल-सिम रेडमी नोट 8 प्रो भी एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलेगा। इसमें 6.53 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले है, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। वाटरड्रॉप नॉच वाले इस फोन के फ्रंट और बैक पैनल पर गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। उम्मीद के मुताबिक, मीडियाटेक के नए गेमिंग प्रोसेसर हीलियो जी90टी का इस्तेमाल हुआ है।

साथ में 8 जीबी तक रैम दिए गए हैं। रेडमी नोट 8 प्रो यूज़र्स के गेमिंग अनुभव को बेहतर बनाने के लिए कंपनी ने लिक्विड कूलिंग तकनीक को इस फोन का हिस्सा बनाया है। यह गेम टर्बो 2.0 मोड जैसे गेमिंग फीचर के साथ आता है। इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी तक है। रेडमी नोट 8 प्रो की बैटरी 4,500 एमएएच की है। यह 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और आईआर ब्लास्टर इसका हिस्सा हैं। शाओमी का यह स्मार्टफोन आईपी52 सर्टिफाइड है।
 

Redmi Note 8 Pro Camera

रेडमी नोट 8 प्रो में भी चार रियर कैमरे हैं। यह कंपनी का पहला 64 मेगापिक्सल कैमरा फोन है। इस सेंसर के साथ कंपनी ने 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल सेंसर और दो 2 मेगापिक्सल के सेंसर दिए हैं। फोन में फ्रंट पैनल पर 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Great performance
  • Versatile cameras
  • Premium build quality
  • HDR display
  • कमियां
  • Gets warm under load
  • Sub-par low-light video performance
डिस्प्ले6.53 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी90टी
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  2. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  3. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  4. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  5. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  6. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  7. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  8. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  9. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  10. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »