Redmi Note 8 Pro का नया वेरिएंट हुआ लॉन्च, जानें

Redmi Note 8 Pro Launched: Xiaomi ने रेडमी नोट 8 प्रो के एक और नए वेरिएंट को लॉन्च कर दिया है। जानें शाओमी के इस स्मार्टफोन के नए वेरिएंट के बारे में।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 21 नवंबर 2019 15:26 IST

Redmi Note 8 Pro का नया वेरिएंट हुआ लॉन्च, जानें

Redmi Note 8 Pro Launched: रेडमी नोट 8 प्रो को चीन में कुछ महीनों पहले लॉन्च किया गया था। Xiaomi ने रेडमी नोट 8 प्रो के कई रैम और स्टोरेज वेरिएंट को उतारा था और अब शाओमी ने Redmi Note 8 Pro के एक और नए वेरिएंट को लॉन्च कर दिया है। शाओमी रेडमी नोट 8 प्रो के नए 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। आइए अब आपको इस बात की जानकारी देते हैं कि शाओमी (Xiaomi) ब्रांड के इस स्मार्टफोन के नए वेरिएंट की कीमत क्या है।
 

Redmi Note 8 Pro 256GB storage variant price

Xiaomi ने चीन की माइक्रोब्लॉगिंग साइट वीबो पर नए रेडमी नोट 8 प्रो वेरिएंट के लॉन्च की जानकारी दी है। शाओमी ब्रांड के इस स्मार्टफोन की कीमत 1,899 चीनी युआन (लगभग 19,000 रुपये) तय की गई है और यह नया वेरिएंट कंपनी की आधिकारिक साइट Mi.com पर बिक्री के लिए भी उपलब्ध करा दिया गया है।

शाओमी रेडमी नोट 8 प्रो का नया वेरिएंट तीनों कलर वेरिएंट, इलेक्ट्रिक लाइट ग्रे, आइस एमरॉल्ड और पर्ल व्हाइट रंग में लिस्ट है। फिलहाल इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं मिली है कि आखिर शाओमी कब अपने रेडमी नोोट 8 प्रो के इस नए वेरिएंट को भारत लाएगी।

याद करा दें कि Redmi Note 8 Pro को पिछले महीने भारत में लॉन्च किया गया था, इसकी शुरुआती कीमत 14,999 रुपये है। यह दाम 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन के दो और वेरिएंट हैं। Xiaomi के इस फोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 15,999 रुपये में बेचा जाएगा। 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 17,999 रुपये है।

अगस्त में चीन में रेडमी नोट 8 प्रो को रेडमी नोट 8 के साथ लॉन्च किया गया था। रेडमी नोट 8 प्रो का दाम 1,399 चीनी युआन (करीब 14,000 रुपये) से शुरू होगा। यह कीमत 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की है। हैंडसेट के 6 जीबी + 128 जीबी और 8 जीबी + 128 जीबी मॉडल क्रमशः 1,599 चीनी युआन (करीब 16,000 रुपये) और 1,799 चीनी युआन (करीब 18,000 रुपये) है।
 

Redmi Note 8 Pro specifications

डुअल-सिम रेडमी नोट 8 प्रो भी एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलेगा। इसमें 6.53 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले है, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। वाटरड्रॉप नॉच वाले इस फोन के फ्रंट और बैक पैनल पर गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। उम्मीद के मुताबिक, मीडियाटेक के नए गेमिंग प्रोसेसर हीलियो जी90टी का इस्तेमाल हुआ है। साथ में 8 जीबी तक रैम दिए गए हैं। रेडमी नोट 8 प्रो यूज़र्स के गेमिंग अनुभव को बेहतर बनाने के लिए कंपनी ने लिक्विड कूलिंग को इस फोन का हिस्सा बनाया है। यह गेम टर्बो 2.0 मोड जैसे गेमिंग फीचर के साथ आता है। कंपनी इस फोन के साथ गेमिंग कंट्रोलर को भी बेचेगी।
Advertisement

रेडमी नोट 8 की तरह रेडमी नोट 8 प्रो में भी चार रियर कैमरे हैं। प्रो वेरिएंट कंपनी का पहला 64 मेगापिक्सल कैमरा फोन है। इस सेंसर के साथ कंपनी ने 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल सेंसर और दो 2 मेगापिक्सल के सेंसर दिए हैं। फोन में फ्रंट पैनल पर 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

Redmi Note 8 Pro की बैटरी 4,500 एमएएच की है। यह 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और आईआर ब्लास्टर इसका हिस्सा हैं। शाओमी का यह स्मार्टफोन आईपी52 सर्टिफाइड है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. GTA 6 गेम के चक्कर में खाली हो जाएगा आपका बैंक अकाउंट! फैल रहे हैं नकली इमेल
  2. Poco C81 Pro लॉन्च हुआ ग्लोबल मार्केट्स में, 6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले से लैस
  3. IndiGo ने शुरू की कैब सर्विस, मात्र 49 रुपये में बुक कर पाएंगे राइड, एयरपोर्ट आना-जाना हुआ आसान
#ताज़ा ख़बरें
  1. GTA 6 गेम के चक्कर में खाली हो जाएगा आपका बैंक अकाउंट! फैल रहे हैं नकली इमेल
  2. IndiGo ने शुरू की कैब सर्विस, मात्र 49 रुपये में बुक कर पाएंगे राइड, एयरपोर्ट आना-जाना हुआ आसान
  3. 25 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का फ्लैगशिप फोन, देखें डील
  4. Tecno Pova 8 vs Motorola Edge 70 Fusion vs Vivo Y400 5G: फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस में तुलना, जानें कौन है बेस्ट
  5. 48 घंटे चलने वाले ईयरफोन Ugreen HiTune S6 Pro हुए लॉन्च, जानें कीमत
  6. Lenovo Aurora GH15 गेमिंग हेडफोन लॉन्च हुए 1000mAh बैटरी, RGB लाइटिंग के साथ, जानें कीमत
  7. Poco C81 Pro लॉन्च हुआ ग्लोबल मार्केट्स में, 6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले से लैस
  8. NEET UG Re-exam: Telegram पर बैन के बीच NEET UG का री-एग्जाम आज! 20 लाख स्टूडेंट्स के भविष्य की परीक्षा
  9. 10000mAh बैटरी वाला 20W पावरबैंक Portronics Aero 10 हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  10. 30 दिन बैटरी वाली Amazfit लेटेस्ट स्मार्टवॉच लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले से लैस, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.