Redmi Note 8 Pro का नया अवतार भारत में लॉन्च, जानें खासियत

रेडमी नोट 8 प्रो को भारत में तीन रंगों में ही लॉन्च किया गया था - गामा ग्रीन, हैलो व्हाइट और शैडो ब्लैक। अब रेडमी नोट 8 प्रो को इलेक्ट्रिक ब्लू रंग में भी खरीदा जा सकेगा।

Redmi Note 8 Pro का नया अवतार भारत में लॉन्च, जानें खासियत

Redmi Note 8 Pro में हैं 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक स्टोरेज

ख़ास बातें
  • चार रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन रेडमी नोट 8 प्रो
  • रेडमी नोट 8 प्रो अब तक तीन रंग में मिलता था
  • Redmi Note 8 Pro की शुरुआती कीमत 14,999 रुपये है
विज्ञापन
Redmi Note 8 Pro खरीदने की चाहत रखने वालों के लिए अच्छी खबर है। अब इच्छुक ग्राहकों के पास रेडमी नोट 8 प्रो को एक नए रंग में खरीदने का विकल्प होगा। Xiaomi ने उम्मीद के मुताबिक गुरुवार को भारतीय मार्केट में अपनी रेडमी नोट 8 सीरीज़ के इस प्रीमियम का एक नए कलर वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। शाओमी का यह 64 मेगापिक्सल कैमरे वाला स्मार्टफोन अब इलेक्ट्रिक ब्लू रंग में भी मिलेगा। याद रहे कि इस हफ्ते ही शाओमी ने Redmi Note 8 का कोसमिक पर्पल कलर वेरिएंट मार्केट में उतारा था।
 

Redmi Note 8 Pro Electric Blue colour variant India launch

अक्टूबर महीने में रेडमी नोट 8 प्रो को भारत में तीन रंगों में ही लॉन्च किया गया था - गामा ग्रीन, हैलो व्हाइट और शैडो ब्लैक। हालांकि शाओमी ने ताइवानी मार्केट डीप सी ब्लू वेरिएंट को भी लॉन्च किया था। इससे पहले शाओमी ने अपने ग्लोबल ट्विटर हैंडल से ब्लू कलर वेरिएंट के बारे में जानकारी दी थी। हालांकि दोनों ब्लू वेरिएंट एक से दिखते हैं और मार्केट के हिसाब से इन्हें अलग-अलग नाम से लॉन्च किया जा रहा है। Xiaomi India ने ट्वीट करके नए वेरिएंट को लॉन्च करने की जानकारी दी। इस वेरिएंट की पहली सेल शुक्रवार (29 नवंबर) को आयोजित होगी। ज्ञात हो कि शाओमी इस दिन ब्लैक फ्राइडे सेल आयोजित कर रही है। बता दें कि Redmi Note 8 Pro के नए वेरिएंट में रंग के अलावा कुछ भी अलग नहीं है।


याद रहे कि शाओमी ने इस साल अगस्त महीने में रेडमी नोट 8 प्रो को चीनी मार्केट में उतारा था। इसके बाद फोन को अक्टूबर महीने में भारत लाया गया।
 

Redmi Note 8 Pro Price in India

भारत में रेडमी नोट 8 प्रो के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है। Xiaomi के इस फोन के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 15,999 रुपये में बेचा जाता है। 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का दाम 17,999 रुपये है।
 

Redmi Note 8 Pro specifications

डुअल-सिम रेडमी नोट 8 प्रो भी एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलेगा। इसमें 6.53 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) डिस्प्ले है, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। वाटरड्रॉप नॉच वाले इस फोन के फ्रंट और बैक पैनल पर गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। उम्मीद के मुताबिक, मीडियाटेक के नए गेमिंग प्रोसेसर हीलियो जी90टी का इस्तेमाल हुआ है। साथ में 8 जीबी तक रैम दिए गए हैं। रेडमी नोट 8 प्रो यूज़र्स के गेमिंग अनुभव को बेहतर बनाने के लिए कंपनी ने लिक्विड कूलिंग तकनीक को इस फोन का हिस्सा बनाया है। यह गेम टर्बो 2.0 मोड जैसे गेमिंग फीचर के साथ आता है। इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी तक है।

रेडमी नोट 8 प्रो में भी चार रियर कैमरे हैं। यह कंपनी का पहला 64 मेगापिक्सल कैमरा फोन है। इस सेंसर के साथ कंपनी ने 8 मेगापिक्सल का वाइड-एंगल सेंसर और दो 2 मेगापिक्सल के सेंसर दिए हैं। फोन में फ्रंट पैनल पर 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

Redmi Note 8 Pro की बैटरी 4,500 एमएएच की है। यह 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और आईआर ब्लास्टर इसका हिस्सा हैं। शाओमी का यह स्मार्टफोन आईपी52 सर्टिफाइड है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Great performance
  • Versatile cameras
  • Premium build quality
  • HDR display
  • कमियां
  • Gets warm under load
  • Sub-par low-light video performance
डिस्प्ले6.53 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी90टी
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4500 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. जब पृथ्वी पर लगातार 20 लाख साल बरसे थे बादल! क्या है कार्नियन इवेंट? जानें
  2. ₹5000 सस्ता मिल रहा OnePlus 13s, Amazon Prime Day Sale में ऐसे हो रही बचत
  3. ₹60 हजार के बजट वाले लैपटॉप हुए Amazon Prime Day Sale में सस्ते, ये है खरीदने का मौका
  4. Moto G77 Power भारत में हुआ लिस्ट, 7000mAh बैटरी, 50MP 2 कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  5. ₹15000 से भी कम कीमत में मिल रहे 43 इंच स्मार्ट टीवी, Amazon Prime Day Sale में देखें बेस्ट TV
  6. Vivo Y500 हुआ लॉन्च, 8100mAh बैटरी के साथ है 50MP डुअल कैमरा, जानें कीमत
  7. सिंगल चार्ज में 30 दिन की बैटरी वाला फिटनेस बैंड Rogbid Loop Air लॉन्च, जानें कीमत
  8. ₹50000 में आने वाले फोन Amazon Prime Day Sale में हुए गजब सस्ते, देखें बेस्ट डील
  9. Flipkart Goat Sale में ₹20000 सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  10. Amazon Prime Day सेल में Samsung के ये फोन खरीदें Rs 25 हजार तक सस्ते!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »