Redmi Note 8 (2021) नए अपग्रेड्स के साथ जल्द दे सकता है दस्तक, 48MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस!

टिप्सटर के अनुसार, Xiaomi फोन मॉडल नंबर M1908C3JGG के साथ FCC व IMEI पर लिस्ट हुआ है। टिप्सटर के अनुसार, यह फोन Redmi Note 8 का 2021 का नया वर्ज़न हो सकता है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 14 मई 2021 18:41 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 8 (2021) में मिलेगी 4,000 एमएएच की बैटरी
  • रेडमी नोट 8 (2021) फोन मीडियाटेक जी85 प्रोसेसर से हो सकता है लैस
  • Redmi Note 8 स्मार्टफोन साल 2019 में भारत में लॉन्च किया गया
Redmi Note 8 स्मार्टफोन साल 2019 में भारत में लॉन्च किया गया था, वहीं अब लगभग दो साल बाद खबर है कि यह फोन नए अवतार में दोबारा एंट्री मारने के तैयार हो रहा है। जी हां, लेटेस्ट लीक के मुताबिक Xiaomi फोन मॉडल नंबर M1908C3JGG के साथ Federal Communications Commission (FCC) सर्टिफिकेशन साइट के डेटाबेस पर स्पॉट किया गया है। वहीं, कथित रूप से IMEI डेटाबेस से खुलासा हुआ है कि यह नया शाओमी डिवाइस रेडमी नोट 8 सीरीज़ का नया एडिशन हो सकता है।

Kacper Skrzypek नामक टिप्सटर ने सबसे पहले IMEI लिस्टिंग की जानकारी सार्वजनिक की थी और कहा था कि यह फोन Redmi Note 8 का 2021 का नया वर्ज़न हो सकता है। वहीं बाद में इसी टिप्सटर ने यह भी पुष्टि की कि Redmi Note 8 (2021) मोनिकर Xiaomi वेबसाइट पर देखा जा सकता है। एक अन्य ट्विटर हैंडल के जरिए फोन के स्पेसिफिकेशन की जानकारी लीक की गई है, स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो नया फोन मौजदा Redmi Note 8 की तुलना में कुछ इम्प्रूवमेंट्स व अपग्रेड्स मौजूद हैं।

Xiaomiui ट्विटर हैंडल के जरिए रेडमी नोट 8 (2021) फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन की जानकारी दी गई है, जिसके मुताबिक फोन का कोडनेम Biloba होगा। इसके अलावा, यह फोन आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले से लैस होगा जिसके साथ 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और वाटरड्रॉप नॉच डिज़ाइन प्राप्त होगा। फोन में मीडियाटेक जी85 प्रोसेसर मौजूद होगा, जिसके साथ 4 जीबी रैम मिलेगी। हालांकि, स्टोरेज में 64 जीबी व 128 जीबी विकल्प मिलेंगे। साथ ही फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का होगा और इसके साथ अल्ट्रा-वाइड सेंसर, डेप्थ सेंसर और मैक्रो सेंसर शामिल होगा। हालांकि, बाकि सेंसर कितने मेगापिक्सल के होंगे इस संबंध में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लीक जानकारी के अनुसार यह फोन 4,000 एमएएच बैटरी से लैस होगा, जिसके साथ 22.5 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।

इस ट्वीट में यह भी जानकारी दी गई है कि यह फोन चुनिंदा मार्केट में ही लॉन्च किया जाएगा, जिसमें ग्लोबल, यूरोप और रूस शामिल हो सकते हैं।
 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good battery life
  • Full-HD+ screen
  • Bad
  • Not great for gaming
  • Camera quality and UI could be improved
  • Bloatware and spammy notifications in MIUI
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Redmi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 5 हजार से सस्ता खरीदें Oppo का 7000mAh बैटरी वाला फोन! आया धमाकेदार डिस्काउंट
  2. Poco C81 Pro लॉन्च हुआ ग्लोबल मार्केट्स में, 6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. 48 घंटे चलने वाले ईयरफोन Ugreen HiTune S6 Pro हुए लॉन्च, जानें कीमत
  2. Lenovo Aurora GH15 गेमिंग हेडफोन लॉन्च हुए 1000mAh बैटरी, RGB लाइटिंग के साथ, जानें कीमत
  3. Poco C81 Pro लॉन्च हुआ ग्लोबल मार्केट्स में, 6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले से लैस
  4. NEET UG Re-exam: Telegram पर बैन के बीच NEET UG का री-एग्जाम आज! 20 लाख स्टूडेंट्स के भविष्य की परीक्षा
  5. 10000mAh बैटरी वाला 20W पावरबैंक Portronics Aero 10 हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  6. 30 दिन बैटरी वाली Amazfit लेटेस्ट स्मार्टवॉच लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले से लैस, जानें कीमत
  7. 5 हजार से सस्ता खरीदें Oppo का 7000mAh बैटरी वाला फोन! आया धमाकेदार डिस्काउंट
  8. Royal Enfield ने शुरू की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  9. Lenovo ने नया लैपटॉप 16GB रैम, 13.3 इंच डिस्प्ले के साथ किया लॉन्च, जानें कीमत
  10. OnePlus N6 लॉन्च डेट हुई कंफर्म, 6GB रैम, 8000mAh बैटरी के साथ 30 जून को देगा दस्तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.