Redmi Note 7S की पहली सेल आज, मिलेंगे ये ऑफर्स

Redmi Note 7S Sale: रेडमी नोट 7एस आज भारत में पहली बार बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। Redmi Note 7S के साथ मिलने वाले ऑफर्स के बारे में जानें।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 23 मई 2019 10:55 IST
ख़ास बातें
  • स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर और 4 जीबी तक रैम के साथ आएगा Redmi Note 7S
  • रेडमी नोट 7एस की शुरुआती कीमत 10,999 रुपये है
  • रैम और स्टोरेज पर आधारित Redmi Note 7S के दो वेरिएंट लॉन्च

Redmi Note 7S की पहली सेल आज, मिलेंगे ये ऑफर्स

Redmi Note 7S आज भारत में पहली बार बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। याद करा दें कि Xiaomi ने कुछ दिनों पहले भारत में अपने नए Redmi Note 7S स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। रेडमी नोट 7एस शाओमी की Redmi Note 7 सीरीज़ का हिस्सा है। Redmi Note 7S की बिक्री कंपनी की आधिकारिक साइट Mi.com, मी होम स्टोर के अलावा ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर दोपहर 12 बजे शुरू होगी। Redmi Note 7S की अहम खासियतों की बात करें तो इसमें 6.3 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले, ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर और रेडमी नोट 7एस में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है। आइए अब आपको Redmi Note 7S की भारत में कीमत, ऑफर्स और इसके स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से जानकारी मुहैया कराते हैं।
 

Redmi Note 7S की भारत में कीमत और ऑफर्स

भारतीय मार्केट में रेडमी नोट 7एस की शुरुआती कीमत 10,999 रुपये है। यह दाम 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज मॉडल का है। हैंडसेट के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज मॉडल को 12,999 रुपये में बेचा जाएगा। दोनों ही वेरिएंट ऑनिक्स ब्लैक, रूबी रेड और सेफायर ब्लू रंग में बिकेंगे। Redmi Note 7S स्मार्टफोन भारतीय मार्केट में Redmi Note 7 सीरीज़ का तीसरा फोन है।

यह भी पढ़ें-  Redmi Note 7S में कितना दम? पहली नज़र में...

रेडमी नोट 7एस के साथ मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो फ्लिपकार्ट और मी डॉट कॉम पर एचडीएफसी बैंक कार्ड और ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 500 रुपये की छूट मिलेगी। Flipkart पर आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर 5 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल रहा है।
Advertisement
 

Xiaomi Redmi Note 7S स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम (नैनो) वाला रेडमी नोट 7एस एंड्रॉयड ओरियो पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलेगा। इसमें 6.3 इंच का फुल एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एलटीपीएस डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 और 2.5 डी कर्व्ड ग्लास का इस्तेमाल हुआ है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए 2.2 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 660 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 3 जीबी/ 4 जीबी रैम मिलेंगे। स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 32 जीबी और 64 जीबी।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Redmi Note 7S में दो रियर कैमरे हैं। एलईडी फ्लैश के साथ एफ/ 1.8 अपर्चर वाला 48 मेगाापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। सेल्फी के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो क्विक चार्ज 4 सपोर्ट के साथ आती है। कनेक्टिविटी के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 मिलीमीटर ऑडियो जैक, 4 जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ और वाई-फाई सपोर्ट शामिल है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design
  • Decent battery life
  • Good cameras
  • Smooth performance
  • Bad
  • MIUI has spammy ads
  • Hybrid dual-SIM slot
  • Fast charger isn’t bundled
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Redmi Note 7S, Redmi Note 7S Sale, Xiaomi, Flipkart

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  5. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  6. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  7. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  8. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.