Redmi Note 7 Pro की ओपन सेल 31 जुलाई तक, यहां होगी बिक्री

Redmi Note 7 Pro के तीन वेरिएंट मार्केट में उपलब्ध हैं। 48 मेगापिक्सल कैमरे वाले इस शाओमी स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 13,999 रुपये है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 29 जुलाई 2019 13:31 IST
ख़ास बातें
  • रेडमी नोट 7 प्रो में 6.3 इंच की फुल-एचडी+ स्क्रीन है
  • Redmi Note 7 Pro डुअल कैमरा सेटअप के साथ आता है
  • स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है रेडमी नोट 7 प्रो में

Redmi Note 7 Pro की बिक्री मी डॉट कॉम और फ्लिपकार्ट पर

Xiaomi के लोकप्रिय बजट स्मार्टफोन Redmi Note 7 Pro को खरीद पाना आसान नहीं रहा है। खासकर फ्लैश सेल की वजह से। हाल ही शाओमी ने अपनी 5वीं सालगिरह के मौके पर रेडमी नोट 7 प्रो को ओपन सेल में उपलब्ध कराने की बात की थी। यह सेल 25 जुलाई को खत्म हो गई थी, लेकिन फोन की एक बार फिर से ओपन सेल शुरू हो गई है। शाओमी की वेबसाइट पर लगे एक बैनर से बताया गया है कि यह हैंडसेट उपलब्ध है। आप चाहें तो हैंडसेट को शाओमी के अपने ई-स्टोर के अलावा फ्लिपकार्ट से भी खरीद पाएंगे। शाओमी इंडिया ने जानकारी दी है कि इच्छुक ग्राहक 31 जुलाई तक रेडमी नोट 7 प्रो को आसानी से खरीद सकेंगे।

मी डॉट कॉम की मोबाइल साइट पर इस्तेमाल किए गए बैनर से साफ है कि रेडमी नोट 7 प्रो 13,999 रुपये की शुरुआती कीमत में उपलब्ध है। यह मैसेज कंपनी की वेबसाइट के डेस्कटॉप वर्ज़न पर नहीं उपलब्ध है। बैनर पर क्लिक करने पर पता चलता है कि सभी मॉडल खरीदने के लिए उपलब्ध हैं। शाओमी की वेबसाइट पर रैम और स्टोरेज पर आधारित तीनों वेरिएंट सभी रंग में उपलब्ध हैं। फोन फ्लिपकार्ट पर भी उपलब्ध है। लेकिन सिर्फ 4 जीबी + 64 जीबी और 6 जीबी + 128 जीबी मॉडल बिक रहे हैं।
Advertisement


जैसा कि हमने आपको पहले बताया, शाओमी इंडिया ने गैजेट्स 360 को बताया है कि रेडमी नोट 7 प्रो की यह ओपन सेल 31 जुलाई तक चलेगी।
Advertisement
 

Redmi Note 7 Pro Price

रेडमी नोट 7 प्रो (रिव्यू) के तीन वेरिएंट उपलब्ध कराए हैं। 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 13,999 रुपये में बेचा जाता है। ग्राहक रेडमी नोट 7 प्रो के 6 जीबी + 128 जीबी वर्ज़न की कीमत 16,999 रुपये है। रेडमी नोट 7 प्रो के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज मॉडल को भारत में 15,999 रुपये में बेचा जाता है। रेडमी नोट 7 प्रो नेपट्यून ब्लू, नेब्यूला रेड और स्पेस ब्लैक रंग में मिलता है।
 

रेडमी नोट 7 प्रो स्पेसिफिकेशन

रेडमी नोट 7 प्रो में 6.3 इंच की फुल-एचडी+ स्क्रीन है, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो और वाटरड्रॉप नॉच के साथ। फोन के फ्रंट और बैक पैनल पर 2.5डी कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास 5 का इस्तेमाल हुआ है। स्मार्टफोन में 11एनएम प्रोसेस से बने क्वालकॉम ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। रैम और स्टोरेज पर आधारित फोन के दो विकल्प हैं- 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज। दोनों ही वेरिएंट 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करते हैं।

फोन एंड्रॉयड पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलेगा। फोन की बैटरी 4,000 एमएएच की है और यह क्विक चार्ज 4.0 को सपोर्ट करेगी। इस फोन में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर है। यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और डुअल सिम कनेक्टिविटी फीचर इस फोन का हिस्सा हैं। रेडमी नोट 7 प्रो 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0 और इंफ्रारेड के साथ आता है।
Advertisement

अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो रेडमी नोट 7 प्रो डुअल कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें एफ/ 1.79 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी डेप्थ सेंसर दिया गया है। फोन में एआई सीन डिटेक्शन, एआई पोर्ट्रेट मोड और नाइट मोड जैसे कैमरा फीचर हैं। इसके अलावा फोन में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर है। इस फोन के रियर कैमरे से यूज़र 4K वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design
  • Good cameras
  • Long battery life
  • Smooth performance
  • Bad
  • Heats up quickly
  • Bloatware and ads in MIUI
  • Shared slot for second SIM/ microSD card
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  2. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  2. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  3. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  5. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  9. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  10. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.