Xiaomi Redmi Note 7 Pro को मिला लेटेस्ट एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच अपडेट

Xiaomi Redmi Note 7 Pro Update: शाओमी रेडमी नोट 7 प्रो को नया सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने लगा है। जानें अपडेट के बारे में।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 20 जुलाई 2019 11:29 IST
ख़ास बातें
  • रेडमी नोट 7 प्रो डुअल कैमरा सेटअप के साथ आता है
  • स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है रेडमी नोट 7 प्रो में
  • 48 मेगापिक्सल के कैमरे से लैस है Redmi Note 7 Pro

Xiaomi Redmi Note 7 Pro को मिला लेटेस्ट एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच अपडेट

Xiaomi Redmi Note 7 Pro को नया सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने लगा है। रेडमी नोट 7 प्रो को मिला नया अपडेट जुलाई 2019 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ आ रहा है। इतना ही नहीं, कुछ यूज़र्स को आ रही वीडियो रिकॉर्डिंग समस्या को भी नए अपडेट के साथ फिक्स किया गया है। रेडमी नोट 7 प्रो को मिले MIUI 10 ग्लोबल स्टेबल रॉम वर्जन 10.3.12.0 को बैच बनाकर रोल आउट किया गया है। कुछ समय पहले शाओमी ने एंड्रॉयड क्यू को जारी करने की अपनी योजना के बारे में बताया था। शाओमी इस साल की चौथी तिमाही में Android Q अपडेट को Redmi K20 Pro और Mi 9 मॉडल के लिए जारी करने की योजना बना रही है।

मीयूआई कम्युनिटी फोरम पर आधिकारिक फोरम पोस्ट के अनुसार, मीयूआई 10 ग्लोबल स्टेबल रॉम वर्जन 10.3.12.0 को फिलहाल भारत में रह रहे यूज़र के लिए बैच बनाकर जारी किया गया है। अपडेट सभी शाओमी रेडमी नोट 7 प्रो यूज़र तक जुलाई के अंतिम सप्ताह तक पहुंच जाएगा। अपडेट का बिल्ड नंबर V10.3.12.0.PFHINXM है।

फोरम पोस्ट में दिए गए चेंजलॉग से पता चला है कि लेटेस्ट मीयूआई अपडेट के साथ वीडियो को रिकॉर्ड करते समय फ्रेम ड्रॉप की समस्या को दूर किया गया है। जुलाई एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के अलावा अपडेट के साथ सिस्टम परफॉर्मेंस और स्टेबिलिटी इंप्रूवमेंट भी शामिल है। शाओमी ने फिलहाल अपडेट के डाउनलोड लिंक मुहैया नहीं कराए हैं। अगर आपको अभी तक अपडेट का नोटिफिकेशन प्राप्त नहीं हुआ है तो आप सेटिंग्स में जाकर अपडेट की जांच कर सकते हैं।
 

Redmi Note 7 Pro Specifications

रेडमी नोट 7 प्रो में 6.3 इंच की फुल-एचडी+ स्क्रीन है, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो और वाटरड्रॉप नॉच के साथ। फोन के फ्रंट और बैक पैनल पर 2.5डी कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास 5 का इस्तेमाल हुआ है। स्मार्टफोन में 11एनएम प्रोसेस से बने क्वालकॉम ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। रैम और स्टोरेज पर आधारित फोन के दो विकल्प हैं- 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज। दोनों ही वेरिएंट 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करते हैं।
Advertisement

फोन एंड्रॉयड पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलेगा। फोन की बैटरी 4,000 एमएएच की है और यह क्विक चार्ज 4.0 को सपोर्ट करेगी। इस फोन में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर है। यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और डुअल सिम कनेक्टिविटी फीचर इस फोन का हिस्सा हैं। रेडमी नोट 7 प्रो 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0 और इंफ्रारेड के साथ आता है।

अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो रेडमी नोट 7 प्रो डुअल कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें एफ/ 1.79 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी डेप्थ सेंसर दिया गया है। फोन में एआई सीन डिटेक्शन, एआई पोर्ट्रेट मोड और नाइट मोड जैसे कैमरा फीचर हैं। इसके अलावा फोन में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर है। इस फोन के रियर कैमरे से यूज़र 4K वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design
  • Good cameras
  • Long battery life
  • Smooth performance
  • Bad
  • Heats up quickly
  • Bloatware and ads in MIUI
  • Shared slot for second SIM/ microSD card
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Redmi Note 7 Pro, Xiaomi Redmi Note 7 Pro, Xiaomi, Redmi, MIUI 10
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  2. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
  3. Honor ला रही नया मिडरेंज फोन Honor X9e Pro 5G, 108MP दो कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ!
  4. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  5. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  6. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  7. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  8. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  2. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  3. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  4. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  5. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  6. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  7. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  8. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. Vodafone Idea का गजब प्लान 1 साल तक अनलिमिटेड इंटरनेट, जितना मर्जी चलाओ नहीं आएगा कोई भी एक्स्ट्रा खर्च
  10. Ai+ Pulse 2 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर के होंगे ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.