Xiaomi Redmi Note 7 को मिलने लगा यह खास फीचर

Redmi Note 7 यूजर के लिए अपडेट को रोल आउट किया जा रहा है। यह फीचर क्या है और कैसे काम करता है जानें।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 24 जनवरी 2019 17:38 IST
ख़ास बातें
  • 48 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स586 सेंसर है Redmi Note 7 में
  • चीनी मार्केट में रेडमी नोट 7 की कीमत है 999 चीनी युआन
  • 4,000 एमएएच की बैटरी के साथ आया Xiaomi Redmi Note 7

Xiaomi Redmi Note 7 को मिलने लगा यह खास फीचर

चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी Xiaomi ने पिछले सप्ताह इस बात को कंफर्म किया था कि Redmi Note 7 स्मार्टफोन को आगामी सॉफ्टवेयर अपडेट में सुपर नाइट सीन फीचर दिया जाएगा। अब शाओमी ने कंफर्म किया है कि रेडमी नोट 7 यूजर के लिए अपडेट को रोल आउट किया जा रहा है। याद करा दें कि, सुपर नाइट सीन कैमरा मोड को सबसे पहले पिछले साल Xiaomi Mi Mix 3 स्मार्टफोन में जोड़ा गया था। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि इस फीचर की मदद से लो-लाइट में भी बेहतर तस्वीर खिंची जा सकती है।

मी मिक्स 3 के अलावा सुपर नाइट सीन मोड को Xiaomi Mi 8 और Mi Mix 2S स्मार्टफोन के लिए भी जारी किया जा चुका है। चीनी वेबसाइट Weibo पर मौजूद रेडमी के आधिकारिक अकाउंट से एक पोस्ट किया गया है। इस बात की जानकारी सामने आई है कि Redmi Note 7 यूजर को सुपर नाइट सीन मोड मिलने लगा है। पोस्ट में इस बात की भी घोषणा की गई है कि रेडमी नोट 7 की अगली फ्लैश सेल 25 जनवरी को सुबह 10:00 बजे CST ( भारतीय समयानुसार सुबह 7:30 बजे) होगी।

Xiaomi का सुपर नाइट सीन मोड Google के नाइट साइट मोड से मुकाबला करता है। यह फीचर लो-लाइट में एचडीआर फोटो लेने में यूजर की मदद करता है। यह अलग-अलग एक्सपोज़र में कई तस्वीरें लेता है, इसके बाद उन्हें जोड़कर एक ऐसी तस्वीर प्रदान करता है जो ब्राइट और कम नॉयज़ी हो। पिछले साल नवंबर में मी मिक्स 3 को MIUI 10 8.11.7 अपडेट के साथ सुपर नाइट सीन कैमरा मोड मिला था। इसके बाद नवंबर माह में ही मी 8 और मी मिक्स 2एस को MIUI 10 8.11.8 अपडेट के साथ यह फीचर दिया गया था। Redmi Note 7 को पिछले सप्ताह चीनी मार्केट में उतारा गया था। फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है और इसमें 48 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। रेडमी नोट 7 को जल्द भारत लाया जा सकता है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design
  • Smooth app and UI performance
  • Good battery life
  • Bright and sharp display
  • Shoots decent images in good light
  • Bad
  • Hybrid dual-SIM slot
  • Fast charger not bundled
  • Preinstalled bloatware
  • Average low-light camera quality
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.30 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इंसानों की जरूरत खत्म? 15 AI एजेंट्स से पूरी कंपनी चला रहा है यह फाउंडर
  2. बिना इंटरनेट चलेगा AI! भारत के Sarvam AI ने लॉन्च किया Sarvam Edge, फोन-लैपटॉप पर ऑफलाइन करेगा काम
  3. AI टैलेंट रखने वालों को Reliance Jio का खुला निमंत्रण, बिना किसी झंझट के मिलेगी जॉब!
  4. लैपटॉप-फोन के लिए आया Portronics का 8-in-1 हब, HDMI और SSD दोनों सपोर्ट के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 Pro में हो सकता है MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. 17 फरवरी को भारत में आ रहा है Lava Bold N2, लॉन्च से पहले टीज किए स्पेसिफिकेशन्स
  3. PM Modi ने AI Impact Summit 2026 का किया उद्घाटन, 3 दिन चलेगा दुनिया का बड़ा AI समिट
  4. iPhone 17e से लेकर MacBook, iPad होंगे इस साल लॉन्च, जानें क्या है Apple का प्लान
  5. Lyne Startup 35 दमदार पावर बैंक लॉन्च, 10000mAh बैटरी और 20000mAh बैटरी के साथ दमदार फीचर्स
  6. लैपटॉप-फोन के लिए आया Portronics का 8-in-1 हब, HDMI और SSD दोनों सपोर्ट के साथ, जानें कीमत
  7. AI टैलेंट रखने वालों को Reliance Jio का खुला निमंत्रण, बिना किसी झंझट के मिलेगी जॉब!
  8. दुनिया की 10000mAh बैटरी वाली टॉर्च, 2500 लुमेन तक फ्लैशलाइट के साथ भयंकर सर्दी में करेगी काम
  9. बिना इंटरनेट चलेगा AI! भारत के Sarvam AI ने लॉन्च किया Sarvam Edge, फोन-लैपटॉप पर ऑफलाइन करेगा काम
  10. Oppo K14x 5G vs Samsung Galaxy F70e 5G vs Realme P3 Lite 5G: देखें कौन सा फोन है बेस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.