Redmi Note 7 की मजबूती के सबूत हैं ये दो वीडियो!

एक टेस्ट में रेडमी नोट 7 को सीढ़ियों पर फेंका गया है और दूसरे में एक शख्स को फोन के ऊपर स्केटिंग करते दिखाया गया है। दोनों ही परिस्थिति में Redmi Note 7 को कोई नुकसान नहीं हुआ।

Redmi Note 7 की मजबूती के सबूत हैं ये दो वीडियो!
ख़ास बातें
  • रेडमी नोट 7 एंड्रॉयड ओरियो पर आधारित मीयूआई 9 पर चलेगा
  • Redmi Note 7 में एक सेंसर 48 मेगापिक्सल का है
  • ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है Redmi Note 7 में
विज्ञापन
Redmi Note 7 को इस महीने ही चीनी मार्केट में लॉन्च किया गया था। यह Xiaomi के नए सब-ब्रांड Redmi का पहला हैंडसेट है। लॉन्च से पहले कंपनी ने इस फोन के कई टीज़र ज़ारी किए थे, और इसकी मजबूती को लेकर भी बड़े दावे किए गए थे। लॉन्च से पहले कंपनी ने कुछ वीडियो भी साझा किए थे जिसमें कंपनी के कर्मचारियों को Redmi Note 7 पर कई बार कूदते हुए दिखाया गया था। लेकिन इससे फोन को कोई नुकसान नहीं हुआ। अब Redmi Note 7 की मजबूती दिखाने के लिए इस पर दो अनोखे ड्यूरेब्लिटी टेस्ट किए गए हैं। इनमें से एक टेस्ट में रेडमी नोट 7 को सीढ़ियों पर फेंका गया है और दूसरे में एक शख्स को फोन के ऊपर स्केटिंग करते दिखाया गया है। दोनों ही परिस्थिति में Redmi Note 7 को कोई नुकसान नहीं हुआ।

Redmi Note 7 को सीढ़ियों पर फेंका गया
पहले वीडियो में रेडमी के सीईओ लू वाइबिंग को एक सीढ़ी पर रेडमी नोट 7 को गिराते हुए दिखाया गया है। इस दौरान फोन एक कूड़ेदान में रखा था जिसका ऊपरी हिस्सा टेप से पूरी तरह से सील था। जब कूड़ेदान सीढ़ियों के सहारे नीचे गिरता हुआ आता है, Redmi Note 7 हैंडसेट उसके अंदर बार-बार इधर से उधर गिरता हुआ नज़र आता है। अच्छी बात यह है कि इस पूरे घटनाक्रम में फोन को कुछ नहीं हुआ। संभव है कि Redmi Note 7 की बॉडी पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन सुरक्षा का काम करती है।

दूसरे वीडियो में दिखाया गया है कि एक यूज़र ने अपने Redmi Note 7 को टेप के ज़रिए चक्के से बांधने का काम किया। और इसे स्केट के तौर पर इस्तेमाल किया। इस दौरान ब्लॉगर ने अपना पूरा वज़न फोन पर डाला और कुछ देर के लिए इसकी मदद से स्केट भी किया। इस कारण से चक्कों ने ग्रिप खो दी। इसके बाद दिखाया गया कि Redmi Note 7 पर कोई नुकसान नहीं हुआ है। इस टेस्टिंग के बाद भी फोन काम कर रहा था। यह एक तरह से फोन की मजबूती को ही दर्शाता है।

वैसे, हम अपने पाठकों को दोनों ही वीडियो में की गई टेस्टिंग की नकल नहीं करने का सुझाव देंगे।

अहम खासियतों की बात करें Redmi Note 7 में पिछले हिस्से पर डुअल कैमरा सेटअप में एक सेंसर 48 मेगापिक्सल का है। यह वाटरड्रॉप नॉच, फिंगरप्रिंट सेंसर और 4000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है।
 

Xiaomi Redmi Note 7 स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम (नैनो) वाला रेडमी नोट 7 एंड्रॉयड ओरियो पर आधारित मीयूआई 9 पर चलेगा। इसमें 6.3 इंच का फुल एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एलटीपीएस डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 और 2.5 डी कर्व्ड ग्लास का इस्तेमाल हुआ है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए 2.2 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 660 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 3 जीबी, 4 जीबी और 6 जीबी रैम मिलेगी। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 32 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Redmi Note 7 में दो रियर कैमरे हैं। एलईडी फ्लैश के साथ 48 मेगाापिक्सल का सोनी आईएमएक्स586 सेंसर है जिसका अर्पचर एफ/1.8 और सेकेंडरी कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। सेल्फी के लिए 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो क्विक चार्ज 4 सपोर्ट के साथ आती है। कनेक्टिविटी के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 मिलीमीटर ऑडियो जैक, 4 जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ और वाई-फाई सपोर्ट शामिल है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Premium design
  • Smooth app and UI performance
  • Good battery life
  • Bright and sharp display
  • Shoots decent images in good light
  • कमियां
  • Hybrid dual-SIM slot
  • Fast charger not bundled
  • Preinstalled bloatware
  • Average low-light camera quality
डिस्प्ले6.30 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9.0
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Fujifilm X-T30 III डिजिटल कैमरा लॉन्च, 26.1MP सेंसर के साथ गजब फीचर्स, जानें कीमत
  2. Moto Pad 2026 टैबलेट हुआ लॉन्च, 11 इंच बड़ा 2.5K डिस्प्ले, 7040mAh बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  3. WhatsApp पर पासकी का उपयोग करके कैसे करें बैकअप, जानें पूरी प्रक्रिया
  4. iPhone Ultra होगा Apple का पहला फोल्डेबल फोन!
  5. OnePlus Nord 6 vs Vivo V70 FE vs Oppo Reno 15C 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  6. 10 हजार रुपये सस्ती कीमत में खरीदें Xiaomi का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें कहां मिल रहा भारी डिस्काउंट
  7. देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की सेल्स ने पकड़ी रफ्तार, पिछले फाइनेंशियल ईयर में 24 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  8. OnePlus 16 में मिल सकता है अपग्रेडेड पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा
  9. Vivo X300 FE जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. 50 ऐप्स में मिला खतरनाक वायरस, पूरा फोन अपने कंट्रोल में ले सकते हैं हैकर्स!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »