Redmi Note 6 Pro, Redmi Note 5 Pro और Redmi Y2 मिल रहे सस्ते में

Xiaomi ने जानकारी दी है कि वह सीमित समय के लिए Redmi Note 6 Pro, Redmi Note 5 Pro और Redmi Y2 स्मार्टफोन को सस्ते में बेचेगी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 27 फरवरी 2019 14:38 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 6 Pro के 4 जीबी वेरिएंट को 11,999 रुपये में बेचा जा रहा है
  • Redmi Note 5 Pro के 4 जीबी रैम वर्ज़न को 10,999 रुपये में बेचा जा रहा है
  • Redmi Y2 के 3 जीबी रैम वेरिएंट को 7,999 रुपये में बेचा जा रहा है
Xiaomi ने जानकारी दी है कि वह सीमित समय के लिए Redmi Note 6 Pro, Redmi Note 5 Pro और Redmi Y2 स्मार्टफोन को सस्ते में बेचेगी। प्रमोशनल ऑफर के तहत ये हैंडसेट Mi.com, Flipkart और Amazon पर डिस्काउंट के साथ उपलब्ध होंगे। Xiaomi की इस सेल का आगाज़ 26 फरवरी को हुआ था और यह 28 फरवरी तक चलेगी। शाओमी की ओर से डिस्काउंट के अलावा इन हैंडसेट के साथ ई-कॉमर्स रिटेल साइट के अपने ऑफर भी उपलब्ध हैं।

Xiaomi के ऑफर के तहत, Redmi Note 6 Pro के 4 जीबी वेरिएंट को 11,999 रुपये में बेचा जा रहा है। आम तौर पर इसकी कीमत 13,999 रुपये से कम होगी।। 15,999 रुपये में बिकने वाले 6 जीबी रैम वेरिएंट को 13,999 रुपये में बेचा जाएगा। रेडमी नोट 6 प्रो पर 2,000 रुपये का डिस्काउंट मी डॉट कॉम और फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा। Amazon पर इस फोन की बिक्री नहीं होती है।

Redmi Note 5 Pro के 4 जीबी रैम वर्ज़न को 10,999 रुपये में बेचा जा रहा है, जबकि इसका 6 जीबी रैम वेरिएंट 11,999 रुपये में उपलब्ध है। आम तौर पर इस फोन के 4 जीबी और 6 जीबी रम वेरिएंट क्रमशः 12,999 रुपये और 13,999 रुपये है। रेडमी नोट 5 प्रो पर दी जा रही यह 2,000 रुपये की छूट हर वेबसाइट पर उपलब्ध है।

शाओमी की सेल में Redmi Y2 के 3 जीबी रैम वेरिएंट को 7,999 रुपये में बेचा जा रहा है। दूसरी तरफ, इस फोन के 4 जीबी रैम वेरिएंट को 9,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। Xiaomi अपने रेडमी वाई2 हैंडसेट की मौज़ूदा कीमत पर 1,000 रुपये की छूट दे रही है। Redmi Y2 सस्ते दाम में Mi.com, Amazon और Flipkart पर बिक रहा है।
Advertisement

जैसा कि हमने आपको पहले बताया, शाओमी का यह प्रमोशनल ऑफर 28 फरवरी की रात 11 बजकर 59 मिनट तक चलेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  3. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  5. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  6. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  7. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  8. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  9. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  10. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.