Xiaomi Redmi Note 5A Prime के बारे में नई जानकारी आई सामने

शाओमी ने अमेरिका में अभी तक अपने स्मार्टफोन बेचना शुरू नहीं किया है। और ऐसा लगता है कि अब चीनी कंपनी अमेरिका में अपना पहला स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। शाओमी रेडमी नोट 5ए प्राइम की कथित तस्वीरों को एफसीसी वेबसाइट पर देखा गया है और इससे देश में हैंडसेट को जल्द लॉन्च किए जाने के संकेत मिलते हैं।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 3 अक्टूबर 2017 13:48 IST
शाओमी ने अमेरिका में अभी तक अपने स्मार्टफोन बेचना शुरू नहीं किया है। और ऐसा लगता है कि अब चीनी कंपनी अमेरिका में अपना पहला स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। शाओमी रेडमी नोट 5ए प्राइम की कथित तस्वीरों को एफसीसी वेबसाइट पर देखा गया है और इससे देश में हैंडसेट को जल्द लॉन्च किए जाने के संकेत मिलते हैं।

जीएसएमअरीना की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि डिज़ाइन की बात करें तो एफसीसी पर दिखा शाओमी स्मार्टफोन देखने में शाओमी रेडमी नोट 5ए प्राइम की तरह ही है। शाओमी रेडमी नोट 5 का हाई-एंड वेरिएंट शाओमी रेडमी नोट 5ए को कंपनी ने अगस्त में लॉन्च किया था। अगर हैंडसेट के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो यह लेटेस्ट मीयूआई 9 सॉफ्टवेयर पर चलता है। फोन में दो सिम स्लॉट हैं और एक अल माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट भी दिया गया है। शाओमी रेडमी नोट 5ए में 5.5 इंच एचडी (720x1280 पिक्सल्स) डिस्प्ले है और फोन में स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम व एड्रेनो 505 जीपीयू दिया गया है।

कैमरे की बात करें तो आगे की तरफ़, स्मार्टफोन में 76 डिग्री वाइड-एंगल सेंसर और सॉफ्ट लाइट फ्लैश, अपर्चर एफ/2.0 और रियल-टाइम ब्यूटी फिल्टर के साथ 16 मेगापिक्सल सेंसर दिया गया है।

हालांकि, अभी शाओमी द्वारा अमेरिका में कोई स्मार्टफोन लॉन्च किए जाने के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। इसलिए हमारी पाठकों को सलाह है कि कंपनी द्वारा किसी बयान को दिए जाने तक इंतज़ार करें। बहरहाल, यह देखना मज़ेदार होगा कि कंपनी अमेरिका बाज़ार में कैसा परफॉर्म करती है। ख़ास तौर पर तब जबकि कंपनी ने दुनियाभर में सितंबर में कुल एक करोड़ स्मार्टफोन बेचे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  4. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.