रेडमी नोट 5 प्रो, शाओमी मी ए1, नोकिया 6 और हॉनर 9 लाइट में कौन बेहतर?

शाओमी के रेडमी नोट हैंडसेट को देखते हुए बाकी स्मार्टफोन कंपनियां भी समान कीमत रेंज में 4 जीबी रैम वेरिएंट निकालने को प्रोत्साहित होंगी। रेडमी नोट 5 प्रो को टक्कर देने के लिए एचएमडी ग्लोबल ने भी कमर कस ली है। 4 जीबी रैम वेरिएंट वाले नोकिया 6 का मुकाबला रेडमी नोट 5 प्रो से सीधे तौर पर होगा। इतना ही नहीं, कंपना का अपना ही स्मार्टफोन मी ए1 इस मुकाबले के दायरे में आ गया है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 15 फरवरी 2018 18:11 IST
ख़ास बातें
  • रेडमी नोट 5 प्रो दे रहा है इन स्मार्टफोन को टक्कर
  • हॉनर 9 लाइट, नोकिया 6 जैसे हैंडसेट से है रेडमी नोट 5 प्रो का मुकाबला
  • कीमत, स्पेसिफिकेशन और फीचर के आधार पर हम दे रहे हैं सुझाव
रेडमी नोट 5 प्रो भारत में लॉन्च हो चुका है। पतले बेज़ल वाले डिस्प्ले और डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ अपने सेगमेंट में यह हैंडसेट तमाम स्मार्टफोन को टक्कर दे रहा है। रेडमी नोट 5 प्रो की भारत में कीमत 13,999 रुपये से शुरू होती है और यह स्मार्टफोन 4 जीबी रैम व 6 जीबी रैम वेरिएंट के विकल्प में मौज़ूद है। शाओमी ने इस फोन में कई बदलाव किए हैं और ब्यटीफाई 4.0 जैसे फीचर इनमें से एक है। हम यह कह सकते हैं कि शाओमी ने जिस रेंज में यह स्मार्टफोन उतारा है, इसका मुकाबला 4 जीबी रैम वाले हॉनर 9 लाइट समेत कुछ अन्य हैंडसेट से होगा।

शाओमी के रेडमी नोट हैंडसेट को देखते हुए बाकी स्मार्टफोन कंपनियां भी समान कीमत रेंज में 4 जीबी रैम वेरिएंट निकालने को प्रोत्साहित होंगी। रेडमी नोट 5 प्रो को टक्कर देने के लिए एचएमडी ग्लोबल ने भी कमर कस ली है। 4 जीबी रैम वेरिएंट वाले नोकिया 6 का मुकाबला रेडमी नोट 5 प्रो से सीधे तौर पर होगा। इतना ही नहीं, कंपना का अपना ही स्मार्टफोन मी ए1 इस मुकाबले के दायरे में आ गया है।

आइए, कीमत, स्पेसिफिकेशन और फीचर के आधार पर नज़र डालते हैं कि रेडमी नोट 5 प्रो बाज़ार में मौज़ूद मी ए1, नोकिया 6, हॉनर 9 लाइट से मुकाबले में कितना बेहतर है...


रेडमी नोट 5 प्रो बनाम शाओमी मी ए1 बनाम नोकिया 6 बनाम हॉनर 9 लाइट (4 जीबी वेरिएंट) की कीमतें
रेडमी नोट 5 प्रो की बात करें तो इसका 4 जीबी रैम वाला हैंडसेट 13,999 रुपये का है। वहीं, 6 जीबी रैम विकल्प के लिए आपको 16,999 रुपये चुकाने होंगे। दोनों ही वेरिेएंट की बिक्री फ्लिपकार्ट, मी होम और मी.कॉम पर 22 फरवरी से शुरू हो जाएगी। कुछ समय बाद ये हैंडसेट शाओमी के ऑफलाइन रिटेल साझेदारों के यहां भी उपलब्ध हो जाएंगे। हैंडसेट अल्ट्रा स्लिम केस के साथ आते हैं, जिसमें यूज़र को जियो की तरफ से 2,200 रुपये का कैशबैक और 100 फीसदी अतिरिक्त डेटा दिया जा रहा है। रेडमी नोट 5 प्रो ब्लैक, गोल्ड, लेक ब्लू और रोज़ गोल्ड रंग विकल्प में मौज़ूद है।
Advertisement


मी ए1 की बात करें तो शाओमी ने इसे पिछले साल सितंबर में उतारा था, जिसकी कीमत 14,999 रुपये थी। बाद में इसकी कीमत घटकर 13,999 रुपये हो गई थी। एंड्रॉयड वन पर चलने वाला यह स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट, मी.कॉम, संगीता स्टोर, पूर्विका आदि पर बिक्री के लिए उपलब्ध है। यह ब्लैक, गोल्ड, रोज़ गोल्ड और स्पेशल एडिशन रेड रंग विकल्प में मौज़ूद है।
Advertisement

अब बारी नोकिया 6 की। 3 जीबी रैम से लैस नोकिया 6 भारत में पिछले साल जून में लॉन्च हुआ था। तब इस हैंडसेट की कीमत 14,999 रुपये थी। इस हैंडसेट का 4 जीबी वेरिएंट हाल में ही 16,999 रुपये कीमत के साथ लॉन्च हुआ है। नया नोकिया 6 आगामी 20 फरवरी से फ्लिपकार्ट पर बिकना शुरू हो जाएगा। कंपनी ने इसके साथ कोई आकर्षक ऑफर नहीं निकाला है लेकिन इस पर 2,000 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट मिलेगा। यह हैंडसेट सिर्फ मैट ब्लैक रंग विकल्प में मौज़ूद है।

अब बारी हॉनर 9 लाइट की। हुआवे के इस हैंडसेट की दस्तक पिछले महीने ही हुई है। 4 जीबी रैम वाले हॉनर लाइट की कीमत 14,999 रुपये है। यह फ्लिपकार्ट पर 3 रंग विकल्प के साथ मौज़ूद है। इसके साथ एक बैक कवर भी दियाजा रहा है। साथ ही सिटी बैंक के क्रेडिट व डेबिट कार्ड के ज़रिए खरीदने पर 10 फीसदी का कैशबैक भी दिया जा रहा है।
Advertisement

रेडमी नोट 5 प्रो बनाम शाओमी मी ए1 बनाम नोकिया 6 बनाम हॉनर 9 लाइट (4 जीबी रैम वेरिएंट) के स्पेसिफिकेशन
रेडमी नोट 5 प्रो एंड्रॉयड नूगा पर आधारित मीयूआई 9 पर चलता है। इसमें भी 5.99 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्क्रीन 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली है। फोन को रफ्तार देने का काम करता है 1.8 गीगाहर्ट्ज़ वाला स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 509 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। रैम के दो विकल्प हैं- 4 जीबी  या 6 जीबी। इस हैंडसेट में भी फिंगरप्रिंट सेंसर पिछले हिस्से पर है।   

शाओमी रेडमी नोट 5 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ जुगलबंदी में मौज़ूद है एफ/2.0 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल वाला सेंसर। डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ एलईडी फ्लैश मॉड्यूल दिया गया है। फ्रंट पैनल पर 20 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स376 सेंसर है। शाओमी रेडमी नोट 5 प्रो के दोनों वेरिएंट में स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर माइक्रोएसडी कार्ड भी इस्तेमाल करना संभव है। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी शामिल हैं। बैटरी 4000 एमएएच की है। इसके बारे में लगातार 14 घंटे तक के वीडियो प्लेबैक का दावा है। इसका डाइमेंशन 158.6x75.4x8.05 मिलीमीटर है और वज़न 181 ग्राम।

शाओमी मी ए1 की बात करें तो इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले है जिस पर 2.5डी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन मौज़ूद है। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर है। Mi A1 हाइब्रिड डुअल सिम डिज़ाइन के साथ आता है। हैंडसेट में 64 जीबी का इनबिल्ट स्टोरेज है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 128 जीबी तक बढ़ाने का विकल्प दिया गया है। अगर आप माइक्रोएसडी कार्ड नहीं इस्तेमाल करते हैं तो दो नैनो सिम लगा पाएंगे।

अब बात हैंडसेट के सबसे अहम फीचर डुअल कैमरे की। आपको 12 मेगापिक्सल के दो सेंसर मिलेंगे। एक एफ 2.2 अपर्चर वाला वाइड एंगल लेंस है और दूसरा एफ 2.6 अपर्चर वाला टेलीफोटो लेंस। यही कैमरा सेटअप हमें फ्लैगशिप शाओमी मी 6 में भी देखने को मिला था। टेलीफोटो लेंस के कारण आपको 2एक्स ऑप्टिकल ज़ूम भी मिलेगा जो इस कीमत में गौर करने योग्य फीचर है। कैमरा ऐप में आईफोन 7 प्लस और वनप्लस 5 की तरह बोकेह इफेक्ट के लिए पोर्ट्रेट मोड भी है। मी ए1 के फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जो रियल टाइम ब्यूटिफिकेशन के साथ आता है।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो शाओमी का यह फोन एंड्रॉयड 7.1.2 नूगा पर चलेगा। यह आज की तारीख में गैर-गूगल स्मार्टफोन के लिए लेटेस्ट एंड्रॉयड ओएस है। मी ए1 में 4जी वीओएलटीई के साथ वाई-फाई, ब्लूटूथ और 3.5 एमएम ऑडियो जैक हैं। इसकी बैटरी 3080 एमएएच की है। Xioami M A1 में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, इंफ्रारेड, मैगनेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिए गए हैं। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 155.4x75.8x7.3 मिलीमीटर है और वज़न 168 ग्राम।  

अब बारी है 4 जीबी रैम वेरिएंट वाले नोकिया 6 की। नोकिया 6 आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलता है और इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले है जो 2.5डी गोरिल्ला ग्लास के साथ आता है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट है। नोकिया 6 एक डुअल सिम फोन है और इसमें 3000 एमएएच की बैटरी है।

नोकिया 6 की यूनीबॉडी को 6000 सीरीज़ एल्यूमीनियम के साथ बनाया गया है। वहीं, होम बटन ही फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। इसमें एफ/2.0 अपर्चर वाला 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस और डुअल टोन फ्लैश से लैस है। सेल्फी के दीवानों के लिए एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। स्मार्टफोन डॉल्बी एटमस टेक्नोलॉजी के साथ आता है और तेज़ आवाज़ के लिए डुअल एंप्लिफायर दिए गए हैं। होम बटन में ही फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

अब आते हैं हॉनर 9 लाइट के स्पेसिफिकेशन पर। डुअल सिम वाला हॉनर 9 लाइट एंड्रॉयड 8.0 ओरियो आधारित हॉनर 9 लाइट पर चलता है। फोन में एक 5.65 इंच फुल एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो 18:9 और पिक्सल डेनसिटी 428 पीपीआई है। फोन में हुवावे हाईसिलिकॉन किरिन 659 प्रोसेसर दिया गया है। हमारी तुलना 4 जीबी रैम वेरिएंट से है लेकिन यह 3 जीबी रैम विकल्प में भी मिलता है। हॉनर 9 लाइट 32 जीबी या 64 जीबी स्टोरेज विकल्प में उपलब्ध है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में कैमरे की बात करें तो फोन में रियर पर 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर है। रियर कैमरा पीडीएएफ सपोर्ट करता है। फ्रंट में भी यही कैमरा सेटअप है। कैमरे में आपको 3डी ब्यूटी, बोकेह इफ़ेक्ट, पैनोरमा जैसे मोड भी मिलेंगे। फोन हाइब्रिड डुअल सिम सपोर्ट करता है। हैंडसेट एंड्रॉयड 8.0 ओरियो आधारित ईएमयूआई 8.0 पर चलता है।

हॉनर-9 लाइट को पावर देने का काम करेगी 3000 एमएएच की बैटरी। जिसके 24 दिन तक का स्टैंडबाय टाइम और 3जी नेटवर्क पर 20 घंटे तक का टॉक टाइम देने का दावा किया गया है। इसके अलावा कंपनी का कहना है कि फोन से 13 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक, 86 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक और 4 जी इंटरनेट इस्तेमाल करने पर करीब 9 घंटे का एक्सेस टाइम मिलेगा। कनेक्टिविटी की बात करें तो हॉनर 9 लाइट में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ, जीपीएस, ए-जीपीएस, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और ओटीजी के साथ माइक्रो यूयएसबी जैसे फ़ीचर दिए गए हैं। फोन में एक्सीलेरोमीटर, लाइट सेंसर और मैग्नेटोमीटर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिए गए हैं। फोन का डाइमेंशन 151x71.9x7.6 मिलीमीटर और वज़न 149 ग्राम है।
 
रेडमी नोट 5 प्रो बनाम Honor हॉनर 9 लाइट बनाम मी ए1 बनाम नोकिया 6

रेटिंग्स

संपूर्ण NDTV रेटिंग
डिज़ाइन रेटिंग
डिस्प्ले रेटिंग
सॉफ्टवेयर रेटिंग
परफॉर्मेंस रेटिंग
बैटरी लाइफ रेटिंग
कैमरा रेटिंग
वैल्यू फॉर मनी रेटिंग

मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले
5.99 इंच5.65 इंच5.50 इंच5.50 इंच
प्रोसेसर
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636हाइसिलिकॉन किरिन 659क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430
फ्रंट कैमरा
20-मेगापिक्सल 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल5-मेगापिक्सल8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा
12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल 13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल12-मेगापिक्सल16-मेगापिक्सल
रैम
4 जीबी4 जीबी4 जीबी3 जीबी
स्टोरेज
64 जीबी64 जीबी64 जीबी32 जीबी
बैटरी क्षमता
4000 एमएएच3000 एमएएच3080 एमएएच3000 एमएएच
ओएस
एंड्रॉ़यड 7.1.1एंड्रॉ़यड 8.0एंड्रॉ़यड 7.1.2एंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन
1080x2160 पिक्सल1080x2160 पिक्सल1080x1920 पिक्सल1080x1920 पिक्सल

डिस्प्ले

स्क्रीन साइज़ (इंच)
5.995.655.505.50
रिज़ॉल्यूशन
1080x2160 पिक्सल1080x2160 पिक्सल1080x1920 पिक्सल1080x1920 पिक्सल
प्रोटेक्शन टाइप
गोरिल्ला ग्लास---
आस्पेक्ट रेशियो
18:918:916:9-
पिक्सल प्रति इंच (पीपीआई)
-428-403

हार्डवेयर

प्रोसेसर
1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोरऑक्टा-कोर2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर1.4 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
प्रोसेसर मॉडल
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636हाइसिलिकॉन किरिन 659Qualcomm Snapdragon 625Qualcomm Snapdragon 430
रैम
4 जीबी4 जीबी4 जीबी3 जीबी
इंटरनल स्टोरेज
64 जीबी64 जीबी64 जीबी32 जीबी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज
हांहांहांहां
एक्सपेंडेबल स्टोरेज टाइप
माइक्रोएसडीमाइक्रोएसडीमाइक्रोएसडीमाइक्रोएसडी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज क्षमता (जीबी)
128256128128

कैमरा

रियर कैमरा
12-मेगापिक्सल (f/2.2, 1.25-micron) + 5-मेगापिक्सल (f/2.0, 1.12-micron)13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल12-मेगापिक्सल16-मेगापिक्सल
रियर ऑटोफोकस
फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकसफेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस--
रियर फ्लैश
एलईडीहांदोहरी एलईडीदोहरी एलईडी
फ्रंट कैमरा
20-मेगापिक्सल (f/2.2, 1.0-micron)13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल5-मेगापिक्सल8-मेगापिक्सल
फ्रंट फ्लैश
एलईडीनहीं-नहीं

सॉफ्टवेयर

ऑपरेटिंग सिस्टम
एंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यड
स्किन
MIUI 9EMUI 8.0--

कनेक्टिविटी

वाई-फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट
802.11 बी/जी/एन/एसी802.11 बी/जी/एन802.11 ए/बी/जी/एन/एसी802.11 ए/बी/जी/एन
ब्लूटूथ
हांहांहांहां
एनएफसी
नहींनहींनहींहां
इंफ्रारेड डायरेक्ट
नहींनहींहांनहीं
यूएसबी ओटीजी
हांहांहांहां
माइक्रो यूएसबी
हांहां--
सिम की संख्या
2222
Wi-Fi Direct
हांहांनहींहां
Mobile High-Definition Link (MHL)
नहीं-नहींनहीं
यूएसबी टाइप सी
--हां-

सिम 1

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिमनैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहांहांहां

सिम 2

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिमनैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहांहांहां

सेंसर

फेस अनलॉक
हां---
3डी फेस रिकग्निशन
नहीं---
फिंगरप्रिंट सेंसर
हांहांहां-
कंपास/ मैगनेटोमीटर
हांहांहांहां
प्रॉक्सिमिटी सेंसर
हांहांहांहां
एक्सेलेरोमीटर
हांहांहांहां
एंबियंट लाइट सेंसर
हांहांहांहां
जायरोस्कोप
हांहांहांहां
बैरोमीटर
नहीं-नहींनहीं
टेंप्रेचर सेंसर
नहीं-नहींनहीं

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: xiaomi, redmi, redmi note 5, nokia 6
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  2. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  3. Karbonn फिर से कर रहा भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एंट्री, Gen-Z यूजर्स को करेगा टार्गेट, जानें सबकुछ
  4. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
  5. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max की सेल शुरू, फ्लिपकार्ट पर सीधे ₹30 हजार का डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  2. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  3. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  4. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज हुई लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Vi यूजर्स की मौज! एक साथ 4 लोग शेयर कर सकेंगे डेटा, रिचार्ज पर भी डिस्काउंट, ऐसे जोड़े सदस्य
  7. Honor X8e 4G Launch: 108MP कैमरा और 7700mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, जानें कीमत
  8. Samsung W27 Launch: 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन, कीमत में iPhone Duo को देगा टक्कर!
  9. iQOO 16 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  10. OnePlus Festive Sale 2026: OnePlus 15 से Nord सीरीज तक पर डिस्काउंट, Pad 4 के साथ फ्री मिलेगा Stylus
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.