Xiaomi Redmi Note 3 को MIUI 10.2 अपडेट मिलने की खबर

चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी Xiaomi के Redmi Note 3 स्मार्टफोन को MIUI 10.2 अपडेट मिलने की खबर सामने आ रही है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 23 जनवरी 2019 17:15 IST
ख़ास बातें
  • जुलाई एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ आ रहा है अपडेट
  • अपेडट का वर्जन नंबर MIUI V10.2.1.0MHOMIXM है
  • अपडेट के साथ कई समस्याओं को किया गया है फिक्स

Xiaomi Redmi Note 3 को मीयूआई 10.2 अपडेट मिलने की खबर

चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी Xiaomi के Redmi Note 3 स्मार्टफोन को MIUI 10.2 अपडेट मिलने की खबर सामने आ रही है। कंपनी ने पिछले महीने इस बात की जानकारी दी थी कि मीयूआई 10.2 रेडमी नोट 3 के लिए अंतिम अपडेट होगा। गौर करने वाली बात यह है कि Redmi Note 3 को मिला मीयूआई 10.2 अपडेट लेटेस्ट एंड्रॉयड पाई के साथ नहीं आ रहा है। मी कम्युनिटी फोरम पर कई यूजर ने MIUI 10.2 अपेडट की बात को कंफर्म किया है।

मी कम्युनिटी फोरम पर यूजर द्वारा जारी स्क्रीनशॉट से पता चला है कि मीयूआई 10.2 अपडेट का साइज 178 एमबी है। Xiaomi Redmi Note 3 को मिले अपडेट का बिल्ड नंबर MIUI V10.2.1.0MHOMIXM है और यह जुलाई 2018 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ आ रहा है। चेंजलॉग से पता चला है कि रेडमी नोट 3 को मिला अपडेट कई बग फिक्स के साथ रोल आउट किया गया है।

फ्लोटिंग नोटिफिकेशन, फिंगरप्रिंट सेंसर, ईयरफोन आइकन और स्क्रॉलिंग स्क्रीनशॉट से संबंधित समस्याओं को नए अपडेट के साथ ठीक किया गया है। इसके अलावा वीडियो कॉलिंग के दौरान फ्रंट और रियर कैमरा सेंसर से संबंधित यूआई एलीमेंट को भी फिक्स किया गया है। अगर आपको अभी तक अपडेट का नोटिफिकेशन प्राप्त नहीं हुआ है तो Settings > About phone > System update में जाकर अपडेट की जांच कर सकते हैं।

अपडेट उपलब्धता की जानकारी को सबसे पहले वेबसाइट Fonearena ने रिपोर्ट किया था। Xiaomi ने पिछले महीने घोषणा की थी कि MIUI 10.2 रेडमी नोट 3 और मी 5 के लिए अंतिम सॉफ्टवेयर अपडेट होगा। याद करा दें कि, Redmi Note 3 को मार्च 2016 में लॉन्च किया गया था। स्मार्टफोन को मीयूआई 7 के साथ उतारा गया था।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great looks and build quality
  • Vivid display
  • Strong CPU performance
  • Very good battery life
  • Offers good value
  • Bad
  • Expandable storage limited to 32GB
  • Camera could have been better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 650

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

4050 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 5.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi Redmi Note 3, Redmi Note 3, MIUI 10, Xiaomi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix Smart 20 होने जा रहा लॉन्च, 5200mAh बैटरी, Helio G81 दमदार चिप, Rs 11,999 से होगा शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 17T vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले जानें कौन सा है बेस्ट?
  2. Upcoming Smartphones This Week: Infinix Smart 20, Realme P4R 5G, Tecno Pova 8 जैसे धांसू फोन होंगे इस हफ्ते लॉन्च!
  3. Xiaomi Pad 8 हो गया महंगा! इतने रुपये बढ़ गई 9200mAh बैटरी वाले टैबलेट की कीमत
  4. 55W पावर वाला 20,000mAh का पावर बैंक Cuktech ने किया लॉन्च, LCD डिस्प्ले भी, जानें कीमत
  5. 3.1 किमी प्रति सेकेंड स्पीड से पृथ्वी की ओर आ रहा 35 फीट का एस्टरॉयड!
  6. CBSE 12th Re-Evaluation 2026: वैरिफिकेशन, री-इवैल्युएशन की लास्ट डेट आज, ऐसे करें अप्लाई
  7. Infinix Smart 20 होने जा रहा लॉन्च, 5200mAh बैटरी, Helio G81 दमदार चिप, Rs 11,999 से होगा शुरू
  8. 14 हजार से सस्ता मिल रहा Realme X3 SuperZoom, 64MP 4 कैमरा से लैस, धांसू डील
  9. ईरान के सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज पर अमेरिका ने लगाया बैन
  10. Tata Motors के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर 2.75 लाख रुपये तक के डिस्काउंट का ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.