Redmi Note 17 Pro में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा

Redmi Note 17 सीरीज को अगले कुछ महीनों में चीन में पेश किया जा सकता है। इसके बाद भारत सहित इंटरनेशनल मार्केट्स में इस स्मार्टफोन सीरीज को लॉन्च किया जा सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 24 अप्रैल 2026 16:52 IST
ख़ास बातें
  • आगामी स्मार्टफोन में 200 MP का Samsung S5KHP5 प्राइमरी कैमरा हो सकता है
  • Redmi Note 17 Pro Max में MediaTek Dimensity 7500 चिपसेट दिया जा सकता है
  • भारत में हाल ही में Redmi Note 15 सीरीज को पेश किया गया है

भारत में हाल ही में Redmi Note 15 सीरीज को लॉन्च किया गया था

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Redmi की नई स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च करने की तैयारी है। Redmi Note 17 सीरीज में तीन मॉडल शामिल हो सकते हैं। इस सीरीज के Redmi Note 17 Pro Max के स्पेसिफिकेशंस के बारे में एक लीक से जानकारी मिली है। इस वर्ष की शुरुआत में Xiaomi के इस सब-ब्रांड ने Redmi Note 15 सीरीज को पेश किया था। 

आगामी स्मार्टफोन सीरीज में Redmi Note 17 और Redmi Note 17 Pro भी शामिल हो सकते हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में टिप्सटर Kacper Skrzypek ने बताया है कि Redmi Note 17 Pro Max की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का Samsung ISOCELL S5KHP5 प्राइमरी कैमरा हो सकता है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7500 का इस्तेमाल किया जा सकता है। Redmi Note 15 Pro Plus में MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट दिया गया है। 

Advertisement

Redmi Note 17 Pro Max में 10,000 mAh से अधिक की बैटरी हो सकती है। Redmi Note 17 सीरीज को अगले कुछ महीनों में चीन में पेश किया जा सकता है। इसके बाद भारत सहित इंटरनेशनल मार्केट्स में इस स्मार्टफोन सीरीज को लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने इस स्मार्टफोन सीरीज के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। 

भारत में हाल ही में लॉन्च किए गए Redmi Note 15 Pro+ 5G में 6.83 इंच AMOLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन, 120 Hz के रिफ्रेश रेट और 3,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7s Gen 4 दिया गया है। यह Android 15 पर बेस्ड HyperOS 2 पर चलता है। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। Redmi Note 15 Pro+ मे 6,500 mAh की बैटरी 100 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। पिछले कुछ वर्षों में स्मार्टफोन्स की मिड-रेंज में Redmi की बिक्री तेजी से बढ़ी है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  4. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. इंटरनेशनल मार्केट में बढ़ी EVs की सेल्स, यूरोप में जोरदार डिमांड
  2. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर और डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  3. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  4. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  5. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  6. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  7. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  8. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  9. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  10. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.