Redmi Note 14 Pro के स्पेसिफिकेशंस लीक, 50MP कैमरा, OLED डिस्प्ले के साथ Snapdragon 7s Gen 3 से होगा लैस

Redmi Note 14 Pro फोन में नया Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर होगा। इस स्मार्टफोन में LPDDR5 रैम और UFS 3.1 स्टोरेज मिलेगी।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 23 सितंबर 2024 13:02 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 14 Pro में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।
  • Redmi Note 14 Pro में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Redmi Note 14 Pro में Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर होगा।

Redmi Note 13 Pro 5G में 200 मेगापिक्सल है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi 26 सितंबर को चीन में Redmi Note 14 सीरीज को पेश करने के लिए तैयार है। लाइनअप में तीन मॉडल Redmi Note 14, Note 14 Pro और Note 14 Pro+ शामिल होंगे। हाल ही में एक वीबो यूजर ने Note 14 Pro के स्पेसिफिकेशंस को लीक किया। हालांकि, ध्यान देने वाली बात यह है कि इस लीक से सटीक स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं होता है। यहां ह आपको Redmi Note 14 Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Redmi Note 14 Pro Specifications


लीक के अनुसार, Redmi Note 14 Pro में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले है, जिसका 1.5K रेजोल्यूशन 1220 x 2712 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और पिक्सल डेंसिटी 445 PPI होगी। स्क्रीन फ्रंट पैनल के 90 प्रतिशत हिस्से को कवर करेगी और 2500 निट्स की ब्राइटनेस का सपोर्ट करेगी। डिस्प्ले गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन के साथ आएगी। यह स्मार्टफोन IP68 रेटिंग के साथ आएगा। लीक में दावा किया गया है कि स्मार्टफोन का वजन लगभग 190 ग्राम होगा।

Redmi Note 14 Pro फोन में नया Snapdragon 7s Gen 3 प्रोसेसर होगा। इस स्मार्टफोन में LPDDR5 रैम और UFS 3.1 स्टोरेज मिलेगी। चीन में यूजर्स को 8GB, 12GB या 16GB RAM के साथ 128GB, 256GB या 512GB इंटरनल स्टोरेज वाले कॉन्फिगरेशन का ऑप्शन मिलेगा। यह स्मार्टफोन 67W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,500mAh की बड़ी बैटरी से लैस होगा। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड हाइपरओएस पर चलने की उम्मीद है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो Note 14 Pro के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा होगा, जिसमें 30fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए सपोर्ट होगा। वहीं फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा होगा जो 60fps पर 1080p वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम होगा। Redmi Note 14 Pro की कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर मिडनाइट ब्लैक, मिरर पोर्सिलेन व्हाइट, ट्वाइलाइट पर्पल और फैंटम ब्लू जैसे कलर्स ऑप्शन आने की उम्मीद है।

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Blinkit करेगी एयरपोर्ट पर डिलीवरी, 2500 से ज्यादा प्रोडक्ट्स के लिए सर्विस शुरू
  2. Portronics ने भारत में प्रदूषण को मात देने लॉन्च किया AIR X Smart HEPA एयर प्यूरिफायर, जानें कीमत
  3. Google Pixel 11 Pro लॉन्च होगा 16GB रैम, 2nm Tensor G6 चिप, धांसू कैमरा के साथ! डिजाइन लीक
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है एडवांस्ड फीचर्स वाला 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  2. Blinkit करेगी एयरपोर्ट पर डिलीवरी, 2500 से ज्यादा प्रोडक्ट्स के लिए सर्विस शुरू
  3. Google Pixel 11 Pro लॉन्च होगा 16GB रैम, 2nm Tensor G6 चिप, धांसू कैमरा के साथ! डिजाइन लीक
  4. iQOO 15 Apex भारत में लॉन्च, क्लाउड डिजाइन वाले फोन की प्री-बुकिंग पर तगड़ा डिस्काउंट
  5. इंतजार खत्म! Gmail का सबसे बड़ा अपडेट, अब बदलें अपना पुराना Gmail ID, मिलेगा पसंद का यूजरनेम
  6. Oppo K15 Pro, K15 Pro+ लॉन्च, 50MP कैमरा और डाइमेंसिटी 9000 से लैस, जानें सबकुछ
  7. Portronics ने भारत में प्रदूषण को मात देने लॉन्च किया AIR X Smart HEPA एयर प्यूरिफायर, जानें कीमत
  8. TCL ने C8L SQD-Mini LED TV किए लॉन्च, 6000 निट्स ब्राइनटेस के साथ सिनेमा जैसे मिलेगा फील, जानें सबकुछ
  9. 5000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ Lava Bold N2 Lite लॉन्च, जानें सबकुछ
  10. Artemis II Launch: जानें NASA के SLS रॉकेट की ताकत, जिससे आज शुरू होगा नया Moon मिशन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.