Redmi Note 14 Pro+ के बॉक्स में होगा ये सामान, रियल लुक का लॉन्च से पहले खुलासा

Xiaomi 26 सितंबर को Redmi स्मार्टफोन के लॉन्च के लिए एक इवेंट आयोजित करने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 4 अक्टूबर 2024 12:13 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 14 Pro+ में 6.67 इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले है।
  • Redmi Note 14 Pro+ में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा है।
  • Redmi Note 14 Pro+ में 6,200mAh की बैटरी मिलेगी।

Redmi Note 13 Pro+ में 200MP कैमरा है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi 26 सितंबर को Redmi स्मार्टफोन के लॉन्च के लिए एक इवेंट आयोजित करने वाला है। आधिकारिक एंट्री से पहले ब्रांड Redmi Note 14 सीरीज स्मार्टफोन के बारे में खुलासा कर रहा है। हाल ही में चीनी पब्लिकेशन ITHome ने Redmi Note 14 Pro+ की अनबॉक्सिंग रिपोर्ट साझा की। रिपोर्ट में स्मार्टफोन के बारे में कुछ जानकारी सामने आई हैं, जिनकी कंपनी ने अभी तक पुष्टि नहीं की है। हालांकि, कुछ समय बाद रिपोर्ट को हटा लिया गया। आइए Redmi Note 14 Pro+ के डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Redmi Note 14 Pro+ Design


इस पोस्ट में Redmi Note 14 Pro+ का स्टार सैंड ग्रीन कलर वेरिएंट रियल लाइफ फोटो में नजर आया है। स्मार्टफोन का डिजाइन कंपनी के K सीरीज के स्मार्टफोन से अलग है। फोन के रियर पार्ट में लाइट के नीचे स्पार्कलिंग टेक्स्चर है, जो कर्व्ड कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास से तैयार किया गया है। इसको लेकर कहा जाता है कि यह पिछली जनरेशन के मुकाबले में डबल मजबूत है। कैमरा आईलैंड में पॉलिश मैटल का एक सर्कुलर डिजाइन है।
 


Redmi Note 14 Pro+ Specifications


Redmi Note 14 Pro+ में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन के साथ 6.67 इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले है। इसमें नीचे का बेजल थोड़ा मोटा और ऊपर और साइड के बेजल पतले हैं। कर्व्ड स्क्रीन और बैकप्लेट मिडिल फ्रेम के साथ हाथ में पकड़ने पर कंफर्टेबल अनुभव प्रदान करते हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि Note 14 Pro+ में 6,200mAh की बैटरी है जो कि 90W रैपिड चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। डाइमेंशन की बात करें तो फोन की लंबाई 162.53, चौड़ाई 74.67, मोटाई 9.36mm और वजन 212 ग्राम है।
Advertisement

फोटो से यह भी पता चला है कि Note 14 Pro+ में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा। इसमें ड्यूल स्पीकर, एक आईआर ब्लास्टर और एक इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट मिलेगा। ब्रांड ने पहले ही पुष्टि कर दी है कि यह IP69 रेटिंग के साथ आएगा, जिससे धूल और पानी से सुरक्षा सुनिश्चित होती है। नोट 14 प्रो+ कलर ऑप्शन के मामले में मून पोर्सिलेन व्हाइट और मिडनाइट ब्लैक में उपलब्ध होगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, स्मार्टफोन Mediatek Dimensity 7350 चिपसेट से लैस हो सकता है। स्मार्टफोन के व्हाइट कलर के रिटेल पैकेज में मोबाइल, एक सिलिकॉन प्रोटेक्टिव केस, एक सिम इजेक्टर पिन, एक चार्जिंग केबल और एक 90W फास्ट चार्जर शामिल है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Solid design
  • Excellent Display
  • Decent Cameras
  • Capable performance
  • Battery monster
  • Bad
  • Slippery back panel
  • The 3+4 software update cycle seems on the lower side
  • Some AI features are a hit and a miss
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7s जेन 3

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Redmi Note 14 Pro, Redmi Smartphone

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  2. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  3. Vivo X500 हुआ चार 50 मेगापिक्सल कैमरे के साथ लॉन्च, 7500mAh की बड़ी बैटरी भी
  4. iPhone 18e में मिल सकता है 6.12 इंच डिस्प्ले, 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  5. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  6. Flipkart दिवाली सेल में ₹16000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy Z Fold 8 5G, सीमित है ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  3. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
  5. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  6. Delhi Liquor Booking ऐप: घर बैठे ऑनलाइन खरीद पाएंगे शराब, आ गया सरकारी ऐप
  7. Motorola Signature 27 भारत में लॉन्च को तैयार, 50MP कैमरा, Snapdragon 8 Elite लेटेस्ट चिप से होगा लैस!
  8. Ai+ स्मार्टफोन अपने मोबाइल करेगा ₹3,000 तक महंगे, 15 नवंबर से पहले खरीद लें
  9. Vivo X500 Pro, X500 Pro Max लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जानें कैसे हैं फीचर्स
  10. 115 इंच बड़ा 4K QNED evo AI LED TV भारत में LG ने किया लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.