Redmi Note 14 Pro, Note 14 Pro+ फोन 16GB तक रैम और 50MP कैमरा के साथ हुए लॉन्च, जानें कीमत

Redmi Note 14 Pro+ के बेस 12GB + 256GB मॉडल की चीन में कीमत 1,899 युआन (लगभग 22,000 रुपये) है।

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 26 सितंबर 2024 22:09 IST
ख़ास बातें
  • Note 14 Pro+ की चीन में शुरुआती कीमत 1,899 युआन (करीब 22,000 रुपये) है
  • Note 14 Pro चीन में 1,399 युआन (लगभग 13,000 रुपये) से शुरू होता है
  • Pro मॉडल में MediaTek और Pro+ मॉडल में Qualcomm का प्रोसेसर मिलता है

Redmi Note 14 Pro के टॉप-ऑफ-द-लाइन वेरिएंट की चीन में कीमत 1,899 युआन (लगभग 22,000 रुपये) है

Photo Credit: Redmi

Redmi Note 14 Pro+ और Redmi Note 14 Pro को गुरुवार को चीन में लॉन्च किया गया। कंपनी ने नोट सीरीज स्मार्टफोन में 6.67-इंच OLED डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000nits तक की पीक ब्राइटनेस है। Redmi Note 14 Pro+ Snapdragon 7s Gen 3 SoC पर चलता है, जबकि Note 14 Pro मॉडल में MediaTek Dimensity 7300-Ultra SoC है। अधिक किफायती प्रो वेरिएंट में 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,200mAh की बैटरी है, जबकि Pro+ में 45W फास्ट चार्जिंग के साथ 5,500mAh की बैटरी मिलती है। दोनों हैंडसेट में IP68 वाटर एंड डस्ट रजिस्टेंट रेटिंग है।
 

Redmi Note 14 Pro series price

Redmi Note 14 Pro+ के बेस 12GB + 256GB मॉडल की चीन में कीमत 1,899 युआन (लगभग 22,000 रुपये) है। इसके 12GB + 512GB और 16GB + 512GB वेरिएंट की कीमत क्रमशः 2,099 युआन (लगभग 24,000 रुपये) और 2,299 युआन (लगभग 26,000 रुपये) है। इसे मिडनाइट डार्क, मिरर व्हाइट, जिंगशाकिंग (चीनी भाषा से अनुवादित) कलर ऑप्शन में बेचा जाएगा। 

दूसरी ओर, Redmi Note 14 Pro के 8GB + 128GB मॉडल की कीमत 1,399 युआन (लगभग 13,000 रुपये) है। इसके 8GB + 256GB, 12GB + 256GB और 12GB + 512GB कॉन्फिगरेशन की कीमत क्रमशः 1,499 युआन (लगभग 14,000 रुपये), 1,699 युआन (लगभग 20,000 रुपये) और 1,899 युआन (लगभग 22,000 रुपये) है। हैंडसेट मिडनाइट डार्क, मिरर पोर्सिलेन व्हाइट, फैंटम ब्लू और ट्वाइलाइट पर्पल (चीनी भाषा से अनुवादित) कलरवे में उपलब्ध होगा।
 

Redmi Note 14 Pro+ Specifications 

डुअल सिम (नैनो) Redmi Note 14 Pro+ Android 14-बेस्ड HyperOS इंटरफेस पर चलता है और इसमें 6.67-इंच 1.5K (1,220x2,712 पिक्सल) रिजॉल्यूशन डिस्प्ले है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, 3000nits पीक ब्राइटनेस, 2560Hz इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट, HDR10+ और डॉल्बी विजन सपोर्ट मिलता है। यह 16GB तक रैम और 512GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट पर चलता है। हैंडसेट में दोनों तरफ कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास कोटिंग है।
Advertisement
 

Redmi Note 14 Pro+
Photo Credit: Redmi


Redmi Note 14 Pro+ में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है जिसमें 50-मेगापिक्सल Light Hunter 900 सेंसर, 8-मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड-एंगल लेंस और 50-मेगापिक्सल पोर्ट्रेट टेलीफोटो शूटर है। आगे की तरफ, हैंडसेट में 20-मेगापिक्सल का ओमनीविजन OV20B सेंसर है।
Advertisement

Redmi Note 14 Pro+ पर कनेक्टिविटी ऑप्शन में 5G, वाई-फाई 6, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस, एनएफसी आदि शामिल हैं। फोन इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। Redmi Note 14 Pro+ IP68-रेटेड है। दावा किया गया है कि इसने TUV SUD 2m 24-घंटे वॉटरप्रूफ टेस्ट भी पास कर लिया है। इसमें Xiaomi Surge T1 सिग्नल एन्हांसमेंट चिप्स शामिल हैं। फोन 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,200mAh की बैटरी से लैस आता है। इसका माप 162.53x74.67x8.66 mm और वजन 210.8 ग्राम है।
 

Redmi Note 14 Pro Specifications 

Redmi Note 14 Pro में Redmi Note 14 Pro+ के समान ही सिम, सॉफ्टवेयर और डिस्प्ले स्पेसिफिकेशन हैं। फोन में 12GB रैम और मैक्सिमम 512GB स्टोरेज के साथ MediaTek Dimensity 7300-Ultra प्रोसेसर मिलता है। Redmi Note 14 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट है, जिसमें 50-मेगापिक्सल मेन Sony LYT-600 सेंसर, 8-मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 2-मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा शामिल है। इसमें 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। 
Advertisement

कनेक्टिविटी ऑप्शन और सेंसर Redmi Note 14 Pro+ के समान हैं। इसमें IP68-रेटेड बिल्ड भी है। Redmi Note 14 Pro में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,500mAh की बैटरी है। इसका माप 162.33x74.42x8.24 mm और वजन 190 ग्राम है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  2. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  3. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  4. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  5. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  6. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  7. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  9. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  10. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.