5110mAh बैटरी, AMOLED डिस्प्ले के साथ Redmi Note 14 5G भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Xiaomi ने भारतीय बाजार में Redmi Note 14 5G सीरीज लॉन्च कर दी है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 9 दिसंबर 2024 14:38 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 14 5G में 6.67 इंच की AMOLED FHD+ डिस्प्ले दी गई है।
  • Redmi Note 14 5G में MediaTek Dimensity 7300-Ultra चिपसेट दिया गया है।
  • Redmi Note 14 5G में 5,110mAh की बैटरी दी गई है।

Redmi Note 14 5G में 6.67 इंच की AMOLED FHD+ डिस्प्ले है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने भारतीय बाजार में Redmi Note 14 5G सीरीज लॉन्च कर दी है। इस सीरीज में Redmi Note 14 5G, Note 14 Pro और Pro+ शामिल हैं। सबसे पहले हम आपको इस सीरीज में Redmi Note 14 5G के बारे में बता रहे हैं जो कि OLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, Dimensity 7050 चिप, 50MP कैमरा जैसे फीचर्स से लैस है। यहां हम आपको Redmi Note 14 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। 
 


Redmi Note 14 5G Price


Advertisement
कीमत की बात की जाए तो Redmi Note 14 5G के  6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये है। वहीं 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये और 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन टाइटन ब्लैक, मिस्टिक व्हाइट और फैंटम पर्पल जैसे कलर्स में उपलब्ध है। यह स्मार्टफोन ई-कॉमर्स साइट अमेजन, Mi.com और Xiaomi रिटेलर्स पर 13 दिसंबर से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।


Redmi Note 14 5G Specifications


Redmi Note 14 5G में 6.67 इंच की AMOLED FHD+ डिस्प्ले दी गई है जिसका रेजोल्यूशन 2400 X 1080 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और पीक ब्राइटनेस 2,100 निट्स तक है। फोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। यह गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ आती है। यह फोन IP64 रेटिंग से लैस है, जिससे धूल और पानी से बचाव सुनिश्चित होता है। यह स्मार्टफोन 5,110mAh की बैटरी से लैस है, जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉय 14 पर बेस्ड HyperOS ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस फोन में MediaTek Dimensity 7300-Ultra चिपसेट दिया गया है। 
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो Note 14 5G के रियर में F1.5 अपर्चर, OIS सपोर्ट सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का सोनी LYT-600 प्राइमरी कैमरा, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए F2.2 अपर्चर के साथ 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो फोन की लंबाई 162.4 मिमी, चौड़ाई 75.7 मिमी, मोटाई 7.99 मिमी और वजन 190 ग्राम है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5जी, ड्यूल सिम, वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस, Glonass, Beidou, Galileo और टाइप सी पोर्ट दिया गया है।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

फ्रंट कैमरा

हां

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5110 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  3. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  4. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  5. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  6. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  7. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
#ताज़ा ख़बरें
  1. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  2. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  3. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  4. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  6. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  7. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  8. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  9. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  10. OnePlus Turbo 7 लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.