Redmi Note 12R Pro के स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले आए सामने, 12GB RAM, 48 मेगापिक्सल कैमरा से होगा लैस!

Redmi ने हाल ही में घोषणा की है कि वह Redmi Note 12R Pro स्मार्टफोन को 29 अप्रैल को चीन में लेकर आने वाली है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 28 अप्रैल 2023 11:05 IST
ख़ास बातें
  • Redmi, Redmi Note 12R Pro को 29 अप्रैल को चीन में लेकर आने वाली है।
  • Redmi Note 12R Pro 12GB RAM + 256GB स्टोरेज के सिंगल वेरिएंट में आएगा।
  • Redmi Note 12R Pro 5G में 6.67 इंच की Samsung AMOLED डिस्प्ले मिलेगी।

Redmi Note 12R Pro 5G में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले मिलेगी।

Photo Credit: Redmi/Weibo

Redmi ने हाल ही में घोषणा की है कि वह Redmi Note 12R Pro स्मार्टफोन को 29 अप्रैल को चीन में लेकर आने वाली है। ब्रांड के पोस्टर से इस स्मार्टफोन के कुछ जरूरी स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स, रियर डिजाइन और कलर ऑप्शन का खुलासा हुआ है। Xiaomiui की नई रिपोर्ट के मुताबिक, Redmi Note 12R Pro, Redmi Note 12 5G का रिब्रांडेड वर्जन होगा जो कि पहले से ही चीनी बाजार में उपलब्ध है। आइए Redmi Note 12R Pro के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Redmi ने वीबो पर एक पोस्ट के जरिए Note 12R Pro का पोस्टर जारी किया है। कंपनी ने पहले ही यह कंफर्म कर दिया है कि Redmi Note 12R Pro 12GB RAM + 256GB स्टोरेज के सिंगल वेरिएंट में आएगा। वहीं मौजूदा Note 12 5G तीन RAM वेरिएंट में आता है, जिसमें 4GB, 6GB और 8GB RAM के साथ 128GB स्टोरेज दी गई है। 
Advertisement
 

Redmi Note 12R Pro के अनुमानित स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Redmi Note 12R Pro 5G में 6.67 इंच की Samsung AMOLED डिस्प्ले मिलेगी जो कि FHD+ रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स तक पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट करेगी। कैमरा सेटअप के लिए इस स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। वहीं इसके रियर में 48 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा दिया जाएगा। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड MIUI 14 पर काम कर सकता है।

प्रोसेसर की बात की जाए तो यह स्मार्टफोन Snapdragon 4 Gen 1पर काम करेगा। स्टोरेज के लिए इसमें LPDDR4x RAM और UFS 2.2 स्टोरेज मिलेगी। इस फोन में 5,000mAh की बैटरी दी जाएगी जो कि 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करेगी। अन्य फीचर्स की बात करें तो इस फोन में माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट, साइड फेसिंग फिंगरप्रिंट स्कैनर,IP53 रेटिंग,  एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5mm ऑडियो शामिल होगा। यह स्मार्टफोन ब्लैक, व्हाइट और गोल्ड जैसे तीन कलर ऑप्शन में आएगा। वर्तमान में इस स्मार्टफोन की कीमत के बारे में कोई भी जानकारी नहीं है।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Vivid 120Hz AMOLED display
  • IP53 rating
  • Reliable battery life with relatively fast charging
  • Bad
  • Cameras are underwhelming
  • Still on Android 12, plenty of bloatware
  • Not good for fast-paced games
  • No stereo speakers
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Plus लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP64 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  2. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  3. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  4. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  5. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  6. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  7. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  8. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  9. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  10. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.