108MP कैमरा, 5000mAh बैटरी से लैस Redmi Note 12 Pro Speed Edition लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

कीमत की बात की जाए तो Redmi Note 12 Pro Speed Edition के स्टोरेज वेरिएंट के 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत RMB 1,699 (20,178 रुपये) है।

108MP कैमरा, 5000mAh बैटरी से लैस Redmi Note 12 Pro Speed Edition लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Photo Credit: Mi China

ख़ास बातें
  • Redmi ने चीनी बाजार में Redmi Note 12 Pro Speed Edition लॉन्च कर दिया है।
  • Redmi Note 12 Pro Speed Edition में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।
  • Redmi Note 12 Pro Speed Edition की कीमत RMB 1,699 (20,178 रुपये) है।
विज्ञापन
Redmi ने चीनी बाजार में Redmi Note 12 Pro Speed Edition लॉन्च कर दिया है। यह नोट 12 लाइनअप का चौथा डिवाइस है, जिसमें अब तक प्रो, प्रो प्लस और डिस्कवरी एडिशन वेरिएंट्स शामिल हैं। यहां हम आपको रेडमी नोट 12 प्रो स्पीड एडिशन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

Redmi Note 12 Pro Speed Edition की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Redmi Note 12 Pro Speed Edition के स्टोरेज वेरिएंट के 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत RMB 1,699 (20,178 रुपये) है। वहीं 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट RMB 1,799 (21,366 रुपये) में मिल रहा है। इसके अलावा 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट को RMB 1,999 यानी कि 23,741 रुपये में खरीदा जा सकता है। कलर ऑप्शन के लिए यह Shimmer Green, Time Blue और Midnight Black कलर में उपलब्ध है।
 

Redmi Note 12 Pro Speed Edition के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Redmi Note 12 Pro Speed Edition में 6.67 इंच की पंच होल AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन FHD+, रिफ्रेश रेट 120Hz, 900 निट्स पीक ब्राइटनेस और HDR10+ सपोर्ट दिया गया है। इस फोन में सेफ्टी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। कैमरा की बात की जाए तो Redmi Note 12 Pro Speed Edition में 108MP Samsung HM2 मेन सेंसर, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2  मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग सेल्फी कैमरा दिया गया है। 

प्रोसेसर की बात करें तो इसमें ऑक्टा कोर Snapdragon 778G प्रोसेसर दिया गया है। स्टोरेज के लिए इसमें 12GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। बैटरी के लिए इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 67W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह एंड्रॉयड 12 पर बेस्ड MIUI 14 पर काम करता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो Redmi Note 12 Pro Speed Edition में यूएसबी-सी पोर्ट, 3.5mm हेडफोन जैक, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.2, एक्स-एक्सिस लाइनर मोटर दी गई है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778जी
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा100-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  2. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  5. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  7. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  8. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  9. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  10. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »