64MP कैमरा वाले Redmi के इस स्मार्टफोन ने मचाया तहलका, मात्र 1 घंटे में बिकीं 2 लाख 70 हजार यूनिट्स!

Redmi Note 11T Pro के 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत चीन में CNY 1,799 यानी कि करीब 20,900 रुपये है। वहीं 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,899 यानी कि करीब  22,000 रुपये है।

विज्ञापन
ध्रुव राघव, अपडेटेड: 1 जून 2022 17:30 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 11T Pro में 5080mAh बैटरी और 6.6 इंच की FHD+ डिस्प्ले है।
  • Redmi Note 11T Pro में ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 8100 5G प्रोसेसर है।
  • Redmi Note 11T Pro के 6GB RAM + 128GB वेरिएंट की कीमत 20,900 रुपये है।

Xiaomi Redmi Note 11T Pro में ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 8100 5G SoC प्रोसेसर है।

Photo Credit: Xiaomi

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने हाल ही में 24 मई को Redmi Note 11T Pro को चीनी बाजार में लॉन्च किया था। अब, Redmi के एग्जीक्यूटिव ने एक पोस्टर जारी कर दावा किया है कि स्मार्टफोन की सेल के बाद सिर्फ एक घंटे में 2,70, 000 से ज्यादा यूनिट्स बेची गईं। यह स्मार्टफोन 6GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज से लैस है, जिसकी कीमत CNY 1,799 यानी कि करीब 20,900 रुपये है। इस फोन में 6.6 इंच की डिस्प्ले औके साथ MediaTek Dimensity 8100 SoC दिया गया है। इस फोन में 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,080mAh की बैटरी है। आइए इस स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Redmi के जनरल मैनेजर Lu Weibing ने चीनी माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट Weibo पर एक पोस्टर जारी करते हुए कहा कि हाल ही में पेश किया गया Redmi Note 11T Pro की अपनी सेल शुरू होने के एक घंटे में ही 270,000 से ज्यादा यूनिट्स बिकीं। चीन में यह स्मार्टफोन Redmi Note 11T Pro+ के साथ लॉन्च हुआ था।
Advertisement
 

Redmi Note 11T Pro की कीमत


कीमत की बात करें तो Redmi Note 11T Pro के 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत चीन में CNY 1,799 यानी कि करीब 20,900 रुपये है। वहीं 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 1,899 यानी कि करीब  22,000 रुपये है। वहीं 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 2,099 यानी कि करीब 24,300 रुपये है। कलर ऑप्शन के लिए यह स्मार्टफोन Atomic Silver, Midnight Darkness और Time Blue में उपलब्ध है।
 

Redmi Note 11T Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Advertisement
फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Redmi Note 11T Pro में ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 8100 5G SoC प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 5,080mAh की बैटरी दी गई है जो कि 67W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन में 6.6 इंच की FHD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz और 270Hz टच सैंपलिंग रेट है। इस स्मार्टफोन में 64 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल की तीसरा कैमरा दिया गया है। वहीं इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।


 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 8100 5जी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5080 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2460 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  2. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  3. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  5. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  7. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  8. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  10. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.