4,900mAh बैटरी और 6.6 ओलेड डिस्प्ले के साथ आएगा Redmi Note 11, लॉन्च से पहले TENAA पर लिस्ट

इस सीरीज़ में तीन फोन Redmi Note 11, Redmi Note 11 Pro, Redmi Note 11 Pro+ शामिल हो सकते हैं। हाल ही में जानकारी मिली थी कि यह सीरीज़ 120 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 28 अक्टूबर 2021 10:44 IST
ख़ास बातें
  • TENAA लिस्टिंग पर यह फोन मॉडल नंबर 21091116AC के साथ लिस्ट
  • फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 810 प्रोसेसर से लैस होगा
  • Redmi Note 11 में मिल सकती है 12 जीबी तक रैम
Redmi Note 11 सीरीज़ चीन में आज 28 अक्टूबर को लॉन्च होने वाली है। हालांकि, लॉन्च से ठीक पहले सीरीज़ का वनीला मॉडल रेडमी नोट 11 फोन TENAA वेबसाइट पर लिस्ट हो गया है। लिस्टिंग के जरिए फोन के स्पेसिफिकेशन की जानकारी सामने आई है। लिस्टिंग के मुताबिक, यह फोन 6.6 इंच डिस्प्ले के साथ दस्तक देगा। इसके अलावा, फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 810 प्रोसेसर से लैस होगा। साथ ही फोन में 4,900 एमएएच की बैटरी मिलेगी। बता दें, इस सीरीज़ में तीन फोन Redmi Note 11, Redmi Note 11 Pro, Redmi Note 11 Pro+ शामिल हो सकते हैं। हाल ही में जानकारी मिली थी कि यह सीरीज़ 120 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी।

TENAA लिस्टिंग पर यह फोन मॉडल नंबर 21091116AC के साथ लिस्ट है, जिसको लेकर माना जा रहा है कि यह Redmi Note 11 फोन से जुड़ा हुआ है। लिस्टिंग के अनुसार, फोन में 6.6 इंच फुल-एचडी+ (1,080 x 2,400 पिक्सल) ओलेड डिस्प्ले मिलेगा, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 होगा। इसके अलावा, यह फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 810 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसके साथ 12 जीबी तक की रैम और 512 जीबी तक की स्टोरेज मिल सकती है।
Advertisement

फोटोग्राफी के लिए फोन में कथित रूप से 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा, जिसके साथ 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा मिलेगा। फोन की बैटरी 4,900 एमएएच की होगी, जिसके साथ चार्जिंग के लिए यूएसबी पोर्ट मिलेगा। हाल ही में कंपनी ने जानकारी दी थी कि सीरीज़ के सभी फोन 120 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ दस्तक देंगे।

वहीं, दूसरी ओर फोटोग्राफी के लिए हाल ही में कंफर्म किया था कि Redmi Note 11 Pro और Redmi Note 11 Pro+ फोन 108 मेगापिक्सल Samsung HM1 सेंसर से लैस होंगे।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  2. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  3. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  4. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  5. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  6. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  7. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  2. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  3. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  4. 30 मिनट में 1,000 km का सफर! चीन बना रहा है सुपरसोनिक विमान, जानें क्या है ये टेक्नोलॉजी
  5. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  6. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  7. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  8. Googlebook Laptops लॉन्च; Android फोन से होगा सीधा कनेक्शन, 10 साल तक मिलेंगे अपडेट्स
  9. कान में नहीं डालने पड़ेंगे ईयरफोन! Vivo Buds Clip लॉन्च, 42 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स
  10. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.