Redmi Note 10 में हो सकता है 108 मेगापिक्सल कैमरा, जल्द लॉन्च होने का दावा

टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने वीबो पर एक पहेली जैसा पोस्ट किया है जो इशारा देता है कि रेडमी नोट 10 में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा।

विज्ञापन
अपडेटेड: 12 अक्टूबर 2020 11:27 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 10 सीरीज़ का मॉडल नंबर M2007J17C हो सकता है
  • Mi 10T Lite का ही रीब्रांडेड अवतार होने का दावा
  • Redmi Note 9 की तुलना में बहुत बड़ा अपग्रेड होगा
Redmi Note 10 पर काम चल रहा है। अब एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कथित Redmi स्मार्टफोन में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। इस रिजॉल्यूशन के कैमरा सेंसर के साथ आने वाला यह पहला Redmi स्मार्टफोन होगा। एक नामी टिप्सटर ने चीनी माइक्रोब्लॉगिंग साइट Weibo पर इशारा दिया कि ‘J17' नाम से खत्म होने वाले एक मॉडल नंबर वाला फोन 108 मेगापिक्सल सेंसर के साथ आएगा। एक अलग टिप्सटर का दावा है कि बहु-प्रतीक्षित Redmi Note 10 सीरीज़ M2007J17C मॉडल नंबर के साथ आ सकता है। टिप्सटर ने यह भी दावा किया है कि रेडमी नोट 10 इस महीने चीन में लॉन्च हो सकता है।

टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने वीबो पर एक पहेली जैसा पोस्ट किया है जो इशारा देता है कि रेडमी नोट 10 में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। पोस्ट में इशारा है कि एक फोन है जिसके मॉडल नंबर के अंत में ‘J17' है। यह 108 मेगापिक्सल कैमरे के साथ आ सकता है। टिप्सटर ने फोन के नाम को लेकर कोई दावा नहीं किया है।

Weibo पर एक अलग पोस्ट में दूसरे टिप्सटर ने इशारा दिया है कि Redmi Note 10 सीरीज़ का मॉडल नंबर M2007J17C हो सकता है। इंडस्ट्री सूत्रों के हवाले से इस टिप्सटर ने कयास लगाए हैं कि यह मॉडल नंबर रेडमी ब्रांड से संबंध रखता है। संभवतः यह फोन Redmi Note 10 होगा। पोस्ट में आगे कहा गया है कि इस फोन को अक्टूबर 2020 में पेश किए जाने की उम्मीद है।

यह इशारा है कि Digital Chat Station जिस फोन की बात कर रहे हैं वो रेडमी नोट 10 हो सकता है। अगर रेडमी नोट 10 हैंडसेट वाकई में 108 मेगापिक्सल कैमरे के साथ आता है तो यह Redmi Note 9 की तुलना में बहुत बड़ा अपग्रेड होगा जो 48 मेगापिक्सल क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस है। रेडमी नोट 10 में पिछले हिस्से पर कई कैमरे दिए जाने की उम्मीद है, लेकिन इसका प्राइमरी कैमरा 108 मेगापिक्सल होने का दावा है।

टिप्सटर अभिषेक यादव ने बीते महीने दावा किया था कि Redmi Note 10 हैंडसेट वाकई में सितंबर महीने में लॉन्च किए गए Mi 10T Lite का ही रीब्रांडेड अवतार होगा। उन्होंने भी M2007J17C मॉडल नंबर का इस्तेमाल रेडमी नोट 10 के लिए किया। जबकि M2007J17G मॉडल नंबर Mi 10T Lite का है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  2. भारतीय मार्केट में Google ला रहा है बिना स्क्रीन वाला फिटनेस ट्रैकर, लॉन्च से पहले Amazon पर हुआ लिस्ट
  3. Xiaomi Pad 9 के लॉन्च की तैयारी, 9,720mAh हो सकती है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme Narzo 100x 5G vs Moto G77 Power vs Nothing Phone 3a Lite 5G: खरीदने से पहले देखें कौन सा है बेस्ट?
  2. Samsung Galaxy Unpacked 2026: ऐसे देखें लॉन्च इवेंट लाइव, ये फोन होंगे लॉन्च
  3. ₹17000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का धांसू फोन
  4. देश में जल्द शुरू हो सकता है बिना इंटरनेट के UPI पेमेंट का फीचर
  5. फीचर फोन से लेकर स्मार्ट TV तक बेचने वाली वाली Cellecor का रेवेन्यू को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का टारगेट 
  6. नई Maruti कार खरीदने की सोच रहे हैं? अगस्त से पहले कर लें बुकिंग, बढ़ने वाली हैं कीमतें
  7. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  8. CP PLUS ने लॉन्च किए नए 4G Dashcams, GPS और डुअल कैमरा के साथ कीमत ₹7,599 से शुरू
  9. किचन में पड़ी इस छोटी सी चीज से बढ़ जाती है Wi-Fi स्पीड? जानें कैसे काम करती है ये वायरल ट्रिक
  10. Oppo Find X10 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट  
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.