5,000mAh बैटरी वाला Redmi Note 10 फोन हुआ महंगा, जानें नई कीमत

Redmi Note 10 फोन फिलहाल Amazon और Mi.com वेबसाइट पर 12,499 रुपये की कीमत के साथ लिस्ट है, जो कि फोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है। वहीं, फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 14,999 रुपये हो गई है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 29 अप्रैल 2021 16:09 IST
ख़ास बातें
  • Redmi Note 10 की शुरुआती कीमत पहले 11,999 रुपये थी
  • रेडमी नोट 10 सीरीज़ को भारत में पिछले महीने लॉन्च किया गया था
  • फोन में मौजूद है तीन कलर ऑप्शन

दोनों ही कॉन्फिग्रेशन कीमत में हुई बढ़ोतरी के साथ महंगे हो गए हैं

Redmi Note 10 स्मार्टफोन की कीमत भारत में बढ़ गई है। रेडमी नोट 10 सीरीज़ को भारत में पिछले महीने लॉन्च किया गया था, जिसमें Redmi Note 10, Redmi Note 10 Pro और Redmi Note 10 Pro Max स्मार्टफोन शामिल थे। रेडमी नोट 10 सीरीज़ का बेस मॉडल है, जिसकी कीमत में अब 500 रुपये का इजाफा कर दिया गया है, जिसकी पुष्टि खुद Xiaomi ने Gadgets 360 को की है। यह स्मार्टफोन दो कॉन्फिग्रेशन के साथ भारत में खरीद के लिए उपलब्ध है, जिसमें 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज शामिल है। दोनों ही कॉन्फिग्रेशन कीमत में हुई बढ़ोतरी के साथ महंगे हो गए हैं।
 

Redmi Note 10 price hike in India, availability

Redmi Note 10 फोन फिलहाल Amazon और Mi.com वेबसाइट पर 12,499 रुपये की कीमत के साथ लिस्ट है, जो कि फोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है। वहीं, फोन के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 14,499 रुपये हो गई है। 500 रुपये की बढ़ोतरी से पहले इस फोन की कीमत भारत में 11,999 रुपये थी, जिसमें फोन का 4GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट मिलता था। वहीं, फोन के 6GB रैम + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 13,999 रुपये थी।
Advertisement

Xiaomi ने रेडमी नोट 10 फोन को एक्वा ग्रीन, फ्रॉस्ट व्हाइट और शैडो ब्लैक रंग के विकल्पों में पेश किया है। Amazon ने इस फोन पर एक्सचेंज डिस्काउंट और नो-कॉस्ट ईएमआई विकल्प भी पेश किया है।
 

Redmi Note 10 specifications

डुअल-सिम (नैनो) रेडमी नोट 10 एंड्रॉयड 11 पर आधारित MIUI 12 पर चलता है और 6.43-इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले मिलता है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 20: 9 है। डिस्प्ले 1100nits की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। डिस्प्ले कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन के साथ आता है। रेडमी नोट 10 में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम Snapdragon 678 चिपसेट मिलता है, जो Adreno 612 जीपीयू और 6GB तक LPDDR4x रैम के साथ जुड़ा है। इसमें क्वाड रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी Sony IMX582 सेंसर, 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल लेंस, 2-मेगापिक्सल मैक्रो लेंस और 2-मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए फोन में 13-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर मिलता है।
Advertisement

रेडमी नोट 10 में 128GB तक UFS 2.2 स्टोरेज है, जिसे समर्पित स्लॉट के जरिए 512GB तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 4G वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस / ए-जीपीएस, इन्फ्रारेड (IR), यूएसबी टाइप-सी और 3.5mm हेडफोन जैक शामिल हैं। बोर्ड पर एक सेल्फ क्लीनिंग स्पीकर भी दिया गया है।

Redmi Note 10 में 5,000mAh बैटरी मिलती है, जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसकी मोटाई 8.3mm और वज़न 178.8 ग्राम है।
Advertisement
 

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Relatively slim and light
  • Good battery life
  • Good display and speakers
  • Decent daytime camera performance
  • Bad
  • Spammy software at launch time
  • Average overall camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.43 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 678

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  2. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  3. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  4. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  5. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, 30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  6. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, 30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  3. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  4. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  6. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  10. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.