Redmi K60 Ultra 6.67 इंच डिस्प्ले, 50 मेगापिक्सल  के Sony कैमरा के साथ लॉन्च

Redmi K60 Ultra के साथ Xiaomi Fold 3, Xiaomi Pad 6 Max और Xiaomi Band 8 Pro को भी चीन में लॉन्च किया गया है

विज्ञापन
Written by Richa Sharma, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 14 अगस्त 2023 23:29 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच AMOLED डिस्प्ले है
  • इसकी इंटरनेशनल मार्केट में बिक्री के बारे में जानकारी नहीं मिली है
  • इस स्मार्टफोन की 5,000 mAh की बैटरी है

Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi की पिछले कुछ वर्षों में बिक्री तेजी से बढ़ी है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Redmi ने अपने K60 Ultra को सोमवार को लॉन्च किया। Redmi K60 Ultra के साथ Xiaomi Fold 3, Xiaomi Pad 6 Max और Xiaomi Band 8 Pro को भी चीन में लॉन्च किया गया है। Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi की पिछले कुछ वर्षों में बिक्री तेजी से बढ़ी है। 

इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच AMOLED डिस्प्ले है। इसके 12 GB के RAM और 256 GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट का प्राइस CNY 2,599 (लगभग 30,000 रुपये) है। इसके16 GB RAM + 256 GB वेरिएंट का प्राइस CNY 2,799 (लगभग 32,000 रुपये),  16 GB RAM + 1 TB स्टोरेज का CNY 3,299 (लगभग 38,000 रुपये) और 24 GB RAM + 1 TB वेरिएंट का CNY 3,599 (लगभग 41,200 रुपये) है। कंपनी ने इसकी इंटरनेशनल मार्केट में बिक्री के बारे में जानकारी नहीं दी है। इसे व्हाइट, ब्लैक और ग्रीन कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। 

Redmi K60 Ultra के स्पेसिफिकेशंस

इसका 6.67 इंच (2,272 x 1,220 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Mediatek Dimensity 9200+ SoC 24 GB LPDDR5X RAM के साथ दिया गया है। शाओमी ने बताया है कि यह स्मार्टफोन वाइल्डबूस्ट 2.0 टेक्नोलॉजी के साथ है, जिससे यह 3 डिग्री सेल्सियस तक ठंडा रहता है। इसकी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल IMX800 सोनी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस और 2 मेगापिक्सल का पोट्रेट कैमरा है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 

इसकी 5,000 mAh की बैटरी 120 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 5G, WiFi, Bluetooth 5.3 और USB Type-C पोर्ट दिए गए हैं। हालांकि, इस स्मार्टफोन में हेडफोन जैक नहीं है। Xiaomi ने हाल ही में भारत में Redmi 12 सीरीज लॉन्च की थी। इसमें 4G और 5G वेरिएंट्स शामिल है। इन स्मार्टफोन्स को कस्टमर्स काफी पसंद कर रहे हैं। ई-कॉमर्स साइट Amazon पर Redmi 12 5G इसकी सेल के पहले दिन सबसे अधिक बिकने वाला 5G स्मार्टफोन बन गया था। इस महीने की शुरुआत में Xiaomi ने घोषणा की थी कि उसने पहली सेल में Redmi 12 सीरीज के तीन लाख से अधिक स्मार्टफोन बेचे हैं। इसमें एमेजॉन, Flipkart, Mi.com और रिटेल स्टोर्स के जरिए हुई सेल्स शामिल थी।   
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Smartphone, Display, Battery, Design, Market, Processor, Demand, Launch, Sensor, Xiaomi, Price
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy Buds On: कान के बाहर होंगे फिट, दमदार साउंड, बैटरी चलेगी 38 घंटे तक
  2. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  3. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
  2. Samsung Galaxy Buds On: कान के बाहर होंगे फिट, दमदार साउंड, बैटरी चलेगी 38 घंटे तक
  3. Apple ने भारत में नया MacBook Pro PROLED XDR किया लॉन्च, 6 लाख 70 हजार तक है कीमत
  4. ट्रेन में मोबाइल नहीं कर पाएंगे रात में चार्ज, रेलवे का बड़ा फैसला, जानें क्या है वजह
  5. ₹12 हजार से भी सस्ता खरीदें 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन, दिवाली पर आई तगड़ी डील
  6. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
  7. iQOO Neo 12 हुआ लॉन्च, 9,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Huawei Enjoy 100 Pro लॉन्च हुआ 50MP कैमरा, 6100mAh बैटरी के साथ
  9. Samsung ला रही लग्जरी फोल्डेबल स्मार्टफोन Samsung W27, 29 अक्टूबर को होगा लॉन्च!
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 V चिपसेट, 9,000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.