Redmi K90 Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, बिल्ट-इन कूलिंग फैन

Redmi K90 Ultra में Snapdragon 8 Elite चिपसेट का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में कम से कम 8,000 mAh की बैटरी हो सकती है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 16 जून 2026 16:43 IST
ख़ास बातें
  • Redmi K90 Ultra में 6.59 इंच 1.5K LTPS OLED डिस्प्ले हो सकता है
  • इस स्मार्टफोन में डुअल-स्पीकर सिस्टम दिया जा सकता है
  • इसमें सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर हो सकता है

हाल ही में Redmi K90 Max को पेश किया गया है

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Redmi का नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Redmi K90 Ultra के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite का इस्तेमाल किया जा सकता है। 

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने बताया है कि Xiaomi के इस सब-ब्रांड के आगामी स्मार्टफोन में बिल्ट-इन फैन के साथ इंटीग्रेटेड एक्टिव कूलिंग सिस्टम हो सकता है। Redmi K90 Ultra में Snapdragon 8 Elite चिपसेट दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में कम से कम 8,000 mAh की बैटरी हो सकती है। 

Redmi K90 Ultra में 6.59 इंच 1.5K LTPS OLED डिस्प्ले 165 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। हाल ही में इस स्मार्टफोन की चीन में 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग हुई थी। Redmi K90 Ultra में 100 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट हो सकता है। इस स्मार्टफोन में डुअल-स्पीकर सिस्टम दिया जा सकता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर हो सकता है। हाल ही में Redmi K90 Max को चीन में पेश किया गया है। डुअल SIM वाले इस स्मार्टफोन में 6.83 इंच (1,280 × 2,772 पिक्सल्स) M10 डिस्प्ले 165 Hz के रिफ्रेश रेट, 480 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 3,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। यह Android 16 पर बेस्ड HyperOS 3 पर चलता है। 

Redmi K90 Max में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9500 है। इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट में f/1.68 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 20 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में गेमिंग के लिए अलग D2 ग्राफिक्स चिप है। इसमें थर्मल मैनेजमेंट के लिए 6,000 sq mm सर्कुलेटिंग कूलिंग पंप और 12,000 sq mm से ज्यादा ग्रेफाइट एरिया है। Redmi K90 Ultra की 8,550 mAh की बैटरी 100 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 22.5 W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ है। इस स्मार्टफोन में डुअल स्पीकर्स दिए गए हैं। पिछले कुछ वर्षों में स्मार्टफोन्स की मिड-रेंज में Redmi की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  2. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  6. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  7. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  8. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  9. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
#ताज़ा ख़बरें
  1. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  2. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  3. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  6. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  7. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  8. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  9. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  10. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.