Redmi K90 Ultra में मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट 

इस स्मार्टफोन में एक हाई फ्रेम रेट सॉफ्टवेयर लेयर हो सकती है जिससे गेमिंग के दौरान इसका परफॉर्मेंस बढ़ सकता है। इस स्मार्टफोन में एक अलग ग्राफिक्स चिप दिया जा सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 2 अप्रैल 2026 16:29 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में आगामी MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट हो सकता है
  • Redmi K90 Ultra को जल्द चीन में लॉन्च किया जा सकता है
  • इस सीरीज में Redmi K90 और Redmi K90 Pro Max शामिल हैं

इस स्मार्टफोन में 100 W तक फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट हो सकता है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Redmi का नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Redmi K90 Ultra के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर आगामी MediaTek Dimensity 9500 दिया जा सकता है। इस सीरीज में Redmi K90 और Redmi K90 Pro Max शामिल हैं। 

एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि चीन की 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर Redmi के एक स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - 2604FRK1EC के साथ लिस्टिंग हुई है। यह Redmi K90 Ultra हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 100 W तक फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट हो सकता है। Redmi K90 Ultra में गेमिंग क लिए कुछ अलग फीचर्स मिल सकते हैं। हालांकि, कंपनी ने इस स्मार्टफोन की पुष्टि नहीं की है। 

इस स्मार्टफोन में कस्टम-ट्यून्ड सिमेट्रिकल डुअल स्पीकर्स और बड़ी वाइब्रेशन मोटर हो सकती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया जा सकता है। Redmi K90 Ultra को जल्द चीन में लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 6.8 इंच डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन और 165 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इसमें मेटल का फ्रेम दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में एक हाई फ्रेम रेट सॉफ्टवेयर लेयर हो सकती है जिससे गेमिंग के दौरान इसका परफॉर्मेंस बढ़ सकता है।  इस स्मार्टफोन में एक अलग ग्राफिक्स चिप दिया जा सकता है जिससे फ्रेम रेट को स्टैबलाइज करने में मदद मिल सकती है। Redmi K90 Ultra में अधिक गेमिंग से हीट की समस्या से निपटने के लिए एक्टिव कूलिंग फैन हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 8,000 mAh से ज्यादा कैपेसिटी की बैटरी दी जा सकती है आगामी स्मार्टफोन का मुकाबला RedMagic 11 Pro जैसे गेमिंग स्मार्टफोन्स से हो सकता है। 

पिछले वर्ष अक्टूबर में Redmi K90 सीरीज को चीन में पेश किया गया था। इस सीरीज में बेस मॉडल के अलावा Redmi K90 Pro Max शामिल है। इस सीरीज के Redmi K90 Pro Max में 6.9-इंच का OLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसका डिस्प्ले Dolby Vision और HDR10+ को सपोर्ट करता है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया गया है। Redmi K90 Pro Max की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के  साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Smartphone, Processor, Redmi, Demand, Market, Design, Video, Battery, China, WiFi, Xiaomi, Prices

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Coolpad Cool 80 हुआ लॉन्च: जानें 90Hz डिस्प्ले, 128GB स्टोरेज वाले बजट फोन की कीमत
  2. BSNL यूजर्स की हुई मौज! इन रिचार्ज प्लान्स पर मिल रहा एक्स्ट्रा डेटा, ऑफर 30 जून तक
  3. OnePlus 16T में हो सकता है नया चिपसेट, 6.3 इंच डिस्प्ले
  4. Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  5. Tecno Camon Slim हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5600mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. 11,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Honor X80 Pro Max, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. 19 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का 50MP कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन
  2. अब किराने की दुकान चलाएगा AI रोबोट, इंसानों की तरह करेगा बात!
  3. सरकार ने PF के लिए 8.25% ब्याज को दी मंजूरी, कितना अमाउंट हुआ क्रेडिट, ऑनलाइन कैसे करें चेक
  4. AI क्या करके मानेगा? Elon Musk बोले- "5 साल में इंसानों से ज्यादा बुद्धिमान हो जाएगा"
  5. WhatsApp की कमान अब होगी भारत के कुणाल शाह के पास, होंगे कंपनी के नए CEO
  6. भारत में खोए हुए लोगों को ढूंढेगा ये अलर्ट सिस्टम, जानें और क्या करेगा
  7. Tecno Pova 8 vs Vivo T5 Pro 5G vs Realme 15 Pro 5G: जानें किसमें कितना है दम?
  8. Apple के iPhone और iPad जल्द हो सकते हैं महंगे
  9. Pebble ने लॉन्च किया Qore View फिटनेस बैंड, 30 दिन बैटरी चलने का दावा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.