Redmi K90 सीरीज होगी समय से पहले लॉन्च, जानें सबकुछ

Redmi K90 में कस्टम-डिजाइन की गई 3nm+ चिप मिल सकती है, जिसे क्वालकॉम और Redmi की साझेदारी से तैयार किया गया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 18 फरवरी 2025 11:05 IST
ख़ास बातें
  • Redmi कथित तौर पर Redmi K90 सीरीज पर काम कर रहा है।
  • Redmi K90 सीरीज के बारे में खुलासा होना शुरू हो गया है।
  • Redmi K90 में कस्टम-डिजाइन की गई 3nm+ चिप मिल सकती है।

Redmi K80 Pro में 16GB RAM है।

Photo Credit: Xiaomi

Redmi कथित तौर पर Redmi K90 सीरीज पर काम कर रहा है। लीक से Redmi K90 सीरीज के बारे में खुलासा होना शुरू हो गया है। Redmi K90 में कस्टम-डिजाइन की गई 3nm+ चिप मिल सकती है, जिसे क्वालकॉम और Redmi की साझेदारी से तैयार किया गया है। आइए Redmi K90 Series के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Redmi K90 Pro Price


अफवाहों के अनुसार, Redmi K90 सीरीज के लिए एक और कीमत बढ़ोतरी का प्लान बना रहा है। एक रिपोर्ट से पता चला है कि Redmi K90 Pro की कीमत 5,000 युआन (लगभग 59,931 रुपये) के अंदर हो सकती है। कथित तौर पर K90 Pro की कीमत 4,000 से 5,000 युआन के बीच होगी। 


Advertisement
Redmi K90 Specifications


बीते हफ्ते की एक लीक से सुझाव मिला था कि Redmi K90 में कस्टम-डिजाइन की गई 3nm+ चिप मिल सकती है, जिसे क्वालकॉम और Redmi की साझेदारी से तैयार किया गया है। अफवाह है कि प्रोसेसर पूरी तरह से कस्टम आर्किटेक्चर वाला है और उम्मीद है कि यह स्नैपड्रैगन 8 एलीट के बराबर बेंचमार्क स्कोर देगा। अब टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन की एक नई लीक से आगामी फोन के लॉन्च का पता चला है। लीक के अनुसार, Redmi K90 सीरीज अपने पिछले मॉडल की तुलना में पहले लॉन्च होगी, क्योंकि K80 सीरीज की शुरुआत नवंबर के आखिर में हुई थी।

Redmi K90 सीरीज उम्मीद से पहले लॉन्च हो, लेकिन आधिकारिक स्तर पर अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। मौजूदा लीक के आधार पर Redmi K90 Pro में स्नैपड्रैगन 8 एलीट 2 चिप मिलेगा। इसमें 50 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा होने की उम्मीद है। फोन में K80 Pro के समान 2K रेजॉल्यूशन वाली एक फ्लैट OLED डिस्प्ले मिलेगी।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  2. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  3. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  2. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  3. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  4. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  5. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  6. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  7. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  8. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  9. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  10. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.