Redmi K80 में होगा 50MP कैमरा, गोल कैमरा मॉड्यूल से मचाएगा धमाल! देखें तस्‍वीर

Redmi K80 सीरीज में दो डिवाइसेज- रेडमी के80 और रेडमी के80 प्रो को इस महीने के आखिर में लाया जा सकता है। यह लॉन्‍च चीन में होगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 7 नवंबर 2024 13:01 IST
ख़ास बातें
  • Redmi K80 को लॉन्‍च करने की तैयारी
  • बदले हुए डिजाइन के साथ आएंगे नए फोन
  • इस महीने हो सकती है चीन में लॉन्चिंग

रेडमी के80 सीरीज में कम से कम तीन मॉडल्‍स को लॉन्‍च किया जा सकता है। (सांकेतिक तस्‍वीर)

साल के आखिरी महीनों में बड़ी संख्‍या में कंपनियां अपनी प्रीमियम डिवाइस पेश करती हैं। हाल ही में शाओमी, वनप्‍लस और आईकू ने अपने महंगे और फीचर पैक्‍ड स्‍मार्टफोन्‍स को पेश क‍िया। अब बारी है रेडमी की। काफी वक्‍त से Redmi K80 सीरीज की चर्चा है। ऐसा लगता है कि इसका लॉन्‍च नजदीक आ गया है। Redmi K80 सीरीज में दो डिवाइसेज- रेडमी के80 और रेडमी के80 प्रो को इस महीने के आखिर में लाया जा सकता है। यह लॉन्‍च चीन में होगा। कहा जा रहा है कि नए रेडमी फोन एकदम बदले हुए डिजाइन में आएंगे। इसकी पहली झलक भी मिल गई है। एक रियल लाइफ इमेज में Redmi K80 को गाेलाकार कैमरा मॉड्यूल में देखा जा सकता है। 

एक रिपोर्ट के अनुसार, फोन की रियल लाइफ इमेज देखकर पता चलता है कि Redmi K80 सीरीज को बदले हुए डिजाइन के साथ पेश किया जाएगा। इसके बैक पैनल के टॉप-लेफ्ट कॉर्नर में गोलाकार कैमरा आइलैंड दिया गया है। यह डिजाइन Xiaomi की Civi स्‍मार्टफोन सीरीज से प्रेरित लगता है। 
Advertisement

इमेज से एक फीचर भी कन्‍फर्म हुआ जो फोन में 50 मेगापिक्‍सल का सेंसर होने की जानकारी देता है। बाकी बैक ग्‍लॉसी नजर आता है। फोन के राइट साइड में वॉल्‍यूम रॉकर और पावर बटन भी नजर आते हैं। रिपोर्टों के अनुसार, रेडमी के80 सीरीज में कम से कम तीन मॉडल्‍स को लॉन्‍च किय जा सकता है। Redmi K80 और Redmi K80 Pro के अलावा कंपनी Redmi K80e को लाएगी। ये फोन मीडियाटेक और स्‍नैपड्रैगन चिपसेट से पावर्ड हो सकते हैं। 

प्रो मॉडल में Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर मिलने की उम्‍मीद है। यह हाल में लॉन्‍च हुए कई प्रोसेसरों में दिया जा चुका है। अन्य लीक्स की मानें, तो Redmi K80 और K80 Pro में फ्लैट OLED पैनल होगा। वेनिला मॉडल 1.5K रिजॉल्यूशन पैनल और ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस हो सकता है, जबकि Pro मॉडल में 2K रिजॉल्यूशन और अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर मिलने की उम्मीद है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y31T 5G भारत में लॉन्च: 7,200mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 256GB तक स्टोरेज के साथ इतनी है कीमत
  2. Raksha Bandhan 2026: ईयरफोन्स से लेकर मोबाइल केस तक, ₹1 हजार के अंदर ये 10 गिफ्ट बड़े काम के
  3. Sony लाई PlayStation Plus मेंबर्स के लिए शानदार 4 गेम फ्री! ऐसे करें क्लेम
  4. Realme C100i ने दी 6,500mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ दस्तक, जानें क्या है खास
  5. नहीं थम रही मोबाइल की कीमतों में बढ़ोतरी! Realme ने 14 वेरिएंट के दाम ₹3,000 तक महंगे किए
  6. Lava Bold N4 Lite भारत में 5000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Acer ने भारत में लॉन्च किया ₹68 हजार का Swift Neo AI लैपटॉप, 32GB RAM के साथ मिलेगा 1TB SSD स्टोरेज
  8. 78 लाख छात्रों-शिक्षकों को फ्री मिलेगा हजारों रुपये वाला Adobe Express, इन 7 राज्यों से शुरू हुई पहल
  9. 50MP कैमरा वाले Poco M8x 5G की सेल शुरू, 7900mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स
  10. Facebook, Instagram रात को 12 से सुबह 6 बजे तक रहेगा बंद! Meta ने लिया अबतक का सबसे बड़ा फैसला
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.