Redmi K70 Ultra 16GB रैम के साथ जल्द होगा लॉन्च! लीक हुए स्पेसिफिकेशन्स

Redmi K70 Ultra को MediaTek Dimensity 9300+ SoC मिल सकता है। कहा गया है कि हैंडसेट में 1.5K रिजॉल्यूशन और HDR क्षमताओं के साथ 8T LTPO डिस्प्ले मिलेगा।

विज्ञापन
Written by शौर्य तोमर, Edited by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 4 जुलाई 2024 21:42 IST
ख़ास बातें
  • Redmi K70 Ultra 16GB रैम के साथ आ सकता है, जिसमें 14.84GB यूजेबल होगी
  • इसने सिंगल-कोर टेस्ट में 2218 और मल्टी-कोर टेस्ट में 7457 अंक हासिल किए
  • पानी और धूल से बचाव के लिए IP68 रेटिंग से लैस होगा Redmi फोन

Redmi K70 Ultra, Xiaomi और MediaTek की जॉइंट लैब का पहला प्रोडक्ट होगा

Photo Credit: Xiaomi

Redmi K70 Ultra के जल्द ही चीन में लॉन्च होने की उम्मीद है। लॉन्च से पहले ही स्मार्टफोन कथित तौर पर बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म गीकबेंच पर दिखाई दिया है। इसकी लिस्टिंग से अपकमिंग Redmi स्मार्टफोन के प्रोसेसर, रैम और आर्किटेक्चर सहित कई अन्य स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी मिली है। हाल ही में कंपनी के एक कार्यकारी ने Redmi K70 Ultra की ड्यूरेबिलिटी रेटिंग को भी टीज किया था। अपकमिंग फोन 16GB के साथ लॉन्च हो सकता है। इसमें ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिलने की संभावना है।

एक रिपोर्ट के अनुसार, Geekbench लिस्टिंग से पता चलता है कि Redmi K70 Ultra 16GB रैम के साथ आ सकता है, जिसमें से 14.84GB यूजेबल रैम होगी। यह अनुमान लगाया गया है कि इसमें ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिलेगा, जिसमें चार कोर 2.0 गीगाहर्ट्ज पर क्लॉक किए जाएंगे, तीन कोर 2.85 गीगाहर्ट्ज पर कैप किए जाएंगे और एक कोर में 3.4 गीगाहर्ट्ज की मैक्सिमम क्लॉक स्पीड होगी।
Advertisement

चिपसेट में ARMv8 64-बिट आर्किटेक्चर और रोथको मदरबोर्ड होने का दावा किया गया है। लिस्टिंग के मुताबिक, Redmi K70 Ultra मॉडल नंबर 2407FRK8EC के साथ आ सकता है। अपने गीकबेंच टेस्ट में स्मार्टफोन ने सिंगल-कोर टेस्ट में 2218 अंक और मल्टी-कोर टेस्ट में 7457 अंक हासिल किए हैं।

Redmi के जनरल मैनेजर वांग टेंग थॉमस ने हाल ही में वीबो पर एक पोस्ट के जरिए पुष्टि की थी कि अपकमिंग Redmi स्मार्टफोन पानी और धूल से बचाव के लिए IP68 रेटिंग से लैस होगा, जिसका मतलब है कि यह मैक्सिमम 1.5 मीटर की गहराई तक फ्रेश पानी में 30 मिनट तक डूबा रह सकता है।
Advertisement
 

Redmi K70 अल्ट्रा स्पेसिफिकेशन (अपेक्षित)

टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन (चीनी भाषा से अनुवादित) के अनुसार, Redmi K70 Ultra को MediaTek Dimensity 9300+ SoC मिलेगा। कहा गया है कि हैंडसेट में 1.5K रिजॉल्यूशन और HDR क्षमताओं के साथ 8T LTPO डिस्प्ले मिलेगा। स्क्रीन 2,600 nits तक की पीक ब्राइटनेस और 144Hz तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकती है। इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ 50-मेगापिक्सल का Sony LYTIA 800 प्राइमरी कैमरा और 108-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस मिल सकता है। अनुमान है कि इसमें 5,500mAh की बैटरी होगी और यह 120W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Shaurya Tomer is a Sub Editor at Gadgets 360 with 2 years of experience across a ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  2. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  3. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  4. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ता हो गया OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन
  7. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  2. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  3. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  4. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. iQOO Neo 12 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Jio का खास ऑफर, 35 हजार का सीधा लाभ, डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग अलग से
  7. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  8. 100km रेंज की नई Decathlon इलेक्ट्रिक बाइक हुई लॉन्च, जानें कीमत
  9. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  10. Airtel लाया गजब का प्लान, अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए ही देने होंगे पैसे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.