Qualcomm के पावरफुल प्रोसेसर के साथ एंट्री लेगी Redmi K60 फ्लैगशिप सीरीज, लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशंस लीक

नई रिपोर्ट से पता चला है कि आगामी प्रीमियम सीरीज में 3 मॉडल स्टैंडर्ड Redmi K60, हाई एंड Redmi K60 Pro और Redmi K60E शामिल होंगे।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 28 नवंबर 2022 11:15 IST
ख़ास बातें
  • Redmi K60 फ्लैगशिप सीरीज दिसंबर में पेश की जा सकती है।
  • ट्वीट में Redmi K60 सीरीज के बारे में कुछ दिलचस्प जानकारी शेयर की है।
  • लाइनअप में Redmi K60, Redmi K60 Pro और Redmi K60E मॉडल शामिल होंगे।
Redmi K60 फ्लैगशिप सीरीज दिसंबर में पेश की जा सकती है। हालांकि अभी तक कोई ऑफिशियल डेट कंफर्म नहीं हुई है। हालांकि अभी तक ऑफिशियल कंफर्मेशन का इंतजार किया जा रहा है। हाल ही में आई एक नई रिपोर्ट से पता चला है कि आगामी प्रीमियम सीरीज में 3 मॉडल स्टैंडर्ड Redmi K60, हाई एंड Redmi K60 Pro और Redmi K60E शामिल होंगे। ऐसी जानकारी है कि छोटे मॉडल में प्रो फोन के मुकाबले में बेहतर चिपसेट मिल सकती है। आइए इस आगामी सीरीज के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Kacper Skrzypek ने अपने हाल ही में किए गए ट्वीट में आगामी Redmi K60 सीरीज के बारे में कुछ दिलचस्प जानकारी शेयर की हैं। उनका कहना है कि लाइनअप में Redmi K60, Redmi K60 Pro और Redmi K60E मॉडल शामिल होंगे। लीक के मुताबिक, स्टैंडर्ड मॉडल का कोडनेम "Socrates" है, जो कि Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर पर काम करेगा।

इसके अलावा, Skrzypek का कहना है कि प्रो मॉडल (कोडनेम "मोंड्रियन") में Snapdragon 8+ Gen 1 Soc मिलेगा। यह अजीब है क्योंकि हाई-एंड मॉडल में आमतौर पर बेहतर चिपसेट मिलता है। Redmi K60E को कंपनी Redmi K60 Extreme कह सकती है। यह फोन MediaTek चिपसेट से लैस है जोकि Dimensity 8200 या Dimensity 9200 हो सकता है। हैंडसेट का कोडनेम "Rembrandt" है।

हाल ही में तीन फोन की 3C लिस्टिंग में उनमें से सिर्फ एक का पता चला है। ऐसी उम्मीद है कि प्रो मॉडल 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्टन करेगा। बाकी दो फोन में 67W फास्ट चार्जिंग होगी। लिस्टिंग से साफ होता है कि Redmi K60 सीरीज जल्द ही लॉन्च होने वाली है। आपको बता दें कि नए Redmi स्मार्टफोन दिसंबर में चीन में लॉन्च हो सकते हैं। फोन के ग्लोबल मार्केट में आने की भी उम्मीद है। वर्तमान में कंपनी की ओर से कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Google Pixel 11 Pro का लुक 12 अगस्त को लॉन्च होने से पहले ही आया सामने, कुछ ऐसा दिखेगा
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus N6x कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  2. अब Cryptocurrency से बुक करें Emirates की फ्लाइट, जानिए किन यात्रियों को मिलेगी सुविधा
  3. Redmi K100 Pro लॉन्च होगा 185Hz डिस्प्ले, 200MP कैमरा के साथ, पोस्टर में लीक हुआ रेड चैरी लुक!
  4. Nokia 100 (2026) लॉन्च से पहले हो गया लीक, मिलेगी LED फ्लैश लाइट, बड़ी बैटरी!
  5. फ्रांस ने Infosys पर लगाया ₹2 करोड़ का जुर्माना, भारत में नायारण मूर्ति का 70 घंटे काम करने वाला बयान फिर चर्चा में
  6. स्मार्टफोन, टैबलेट, लैपटॉप की कीमतों में और लगेगी आग? Samsung का चिप शॉर्टेज पर बड़ा बयान
  7. Apple Watch ने बचाई शख्स की जान! गिरते ही अपने आप लग गई इमरजेंसी कॉल, इस फीचर का कमाल
  8. Vivo T5x 5G फ्यूजन रेड वेरिएंट हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ लॉन्च
  9. Jio का गजब ऑफर 2 माह के प्लान के साथ 1 महीना बिलकुल फ्री, 100Mbps स्पीड के साथ 12OTT ऐप्स भी
  10. PS5 Price Hike India: GTA 6 आने से पहले ही महंगा हो गया PlayStation, जानें नई कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.