5080mAh बैटरी, Dimensity 8100 SoC के साथ Redmi K50i 5G 20 जुलाई को भारत में होगा लॉन्च!

इसमें 6.6 इंच का फुल एचडी प्लस IPS डिस्प्ले आ सकता है जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz होगा।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 6 जुलाई 2022 16:54 IST
ख़ास बातें
  • Redmi ने एक ट्वीट के जरिए अधिकारिक रूप से लॉन्च की पुष्टि की
  • इसमें 6.6 इंच का फुल एचडी प्लस IPS डिस्प्ले दिया जा सकता है
  • हाल ही में स्मार्टफोन ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) पर देखा गया था

Redmi K50i 5G स्मार्टफोन Redmi Note 11T Pro का रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है

Redmi K50i 5G का लॉन्च भारत में 20 जुलाई के लिए कन्फर्म हो गया है। लॉन्च से पहले फोन की सेल, कलर ऑप्शन्स और स्टोरेज वेरिएंट की डिटेल्स भी सामने आने का दावा किया गया है। हाल ही में स्मार्टफोन को ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) पर देखा गया था। फोन के बारे में एक टिप्स्टर ने यह भी कहा है कि यह स्मार्टफोन Redmi Note 11T Pro का रिब्रांडेड वर्जन भी हो सकता है। 
 
Redmi ने एक ट्वीट के जरिए अधिकारिक रूप से पुष्टि कर दी है कि Redmi K50i 5G को भारत में 20 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। एक जाने माने टिप्स्टर का हवाला लिए Pricebaba की रिपोर्ट कहती है कि Redmi K50i 5G की सेल 22 जुलाई से शुरू हो जाएगी। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि फोन दो वेरिएंट्स में आएगा जिसमें एक वेरिएंट 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ होगा और दूसरा वेरिएंट 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ होगा। इसके कलर्स के बारे में भी खुलासा किया गया है कि फोन को फैंटम ब्लू, स्टील्थ ब्लैक और क्विक सिल्वर में लॉन्च किया जा सकता है। 
Advertisement

Redmi Note 11T Pro को चीन में 6GB रैम + 128GB स्टोरेज और 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट में एटॉमिक सिल्वर, मिडनाइट डार्कनेस और टाइम ब्लू शेड्स में लॉन्च किया गया था।
 

Redmi K50i 5G specifications (expected)

Redmi K50i 5G के बारे में कहा जा रहा है कि यह Redmi Note 11T Pro का रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है, इसी आधार पर हम ये भी कह सकते हैं कि इसके स्पेसिफिकेशंस समान ही होंगे। इसमें 6.6 इंच का फुल एचडी प्लस IPS डिस्प्ले आ सकता है जिसका रिफ्रेश रेट 144Hz होगा। इसमें Dolby Vision सपोर्ट भी देखने को मिल सकता है और MediaTek Dimensity 8100 SoC चिप देखने को मिल सकती है। फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आने की संभावना है जिसमें 64 मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ 8 और 2 मेगापिक्सल के सेकेंडरी सेंसर हो सकते हैं। फ्रंट में 16-मेगापिक्सल का कैमरा सेल्फी के लिए दिया जा सकता है। डिवाइस 67W तक फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है और इसमें 5,080mAh की बैटरी दी जा सकती है। 
Advertisement

Redmi K50i 5G को हाल ही में BIS लिस्टिंग में देखा गया था और Redmi ने पुष्टि की थी कि कंपनी जल्द ही K सीरीज के स्मार्टफोन भारत में लॉन्च करेगी।

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.60 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 8100 5जी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5080 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2460 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.