120 वॉट चार्जिंग और 5000mAh बैटरी के साथ आएगी Redmi K50 सीरीज, 17 मार्च को लॉन्चिंग

अपकमिंग स्मार्टफोन में सैमसंग का डिस्प्ले दिया जाएगा, जो 2K स्क्रीन रेजॉलूशन को सपोर्ट करेगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 15 मार्च 2022 11:56 IST
ख़ास बातें
  • Redmi K50 को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर से लैस किया जाएगा
  • Redmi K50 Pro स्‍मार्टफोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8100 प्रोसेसर होगा
  • Redmi K50 Pro+ में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9000 प्रोसेसर दिया जाएगा

इन स्‍मार्टफोन में डॉल्बी एटमॉस और हाई-रेस डबल गोल्ड सर्टिफिकेशन सपोर्ट के साथ डुअल स्टीरियो स्पीकर होंगे।

Photo Credit: Weibo

शाओमी (Xiaomi) के ब्रैंड रेडमी (Redmi) ने पिछले महीने चीन में Redmi K50 गेमिंग एडिशन स्मार्टफोन को लॉन्‍च किया था। कंपनी अब Redmi K50 सीरीज में बाकी फोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इसके लिए 17 मार्च को एक इवेंट आयोजित किया जाएगा। इस लॉन्‍च से कुछ दिन पहले Redmi ने टीजर के जरिए अपकमिंग स्‍मार्टफोन के फीचर्स बताना शुरू कर दिया है। कंपनी ने फोन की बैटरी और चार्जिंग स्‍पीड से जुड़ी जानकारी भी शेयर की है।  

माना जा रहा है कि कंपनी तीन स्‍मार्टफोन- Redmi K50, Redmi K50 Pro और Redmi K50 Pro+ को लॉन्‍च करेगी। इनमें Redmi K50 को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर से लैस किया जाएगा। Redmi K50 Pro स्‍मार्टफोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8100 प्रोसेसर होगा, जबकि Redmi K50 Pro+ में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9000 प्रोसेसर दिया जाएगा। 

Redmi के नए टीजर पोस्टर के मुताबिक, K50 सीरीज के अपकमिंग स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी दी जाएगी। यह 120W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। याद रखने वाली बात यह भी है कि Redmi K50 गेमिंग एडिशन स्‍मार्टफोन में भी 120W फास्‍ट चार्जिंग का सपोर्ट है। यह डिवाइस 4700mAh बैटरी के साथ आती है, जिसको लेकर दावा है कि फास्‍ट चार्जिंग की बदौलत बैटरी महज 17 मिनट में फुल हो जाती है। 

बीते दिनों कंपनी ने यह भी कन्‍फर्म किया था कि Redmi K50 सीरीज के अपकमिंग स्मार्टफोन में सैमसंग का डिस्प्ले दिया जाएगा, जो 2K स्क्रीन रेजॉलूशन को सपोर्ट करेगा। इसकी पिक्‍सल डेंसिटी 526ppi होगी। अब तक कन्‍फर्म हो चुकी जानकारी के मुताबिक अपकमिंग Redmi K50 सीरीज स्‍मार्टफोन में डॉल्बी एटमॉस और हाई-रेस डबल गोल्ड सर्टिफिकेशन सपोर्ट के साथ डुअल स्टीरियो स्पीकर होंगे। कनेक्टिविटी के तौर पर डुअल-फ्रीक्वेंसी GPS, Wi-Fi 6, NFC, IR ब्लास्टर का सपोर्ट होगा। खबरें हैं कि यह ब्‍लूटूथ 5.3 को सपोर्ट करने वाला इं‍डस्‍ट्री का पहला स्‍मार्टफोन होगा। 
Advertisement

इससे पहले एक वीबो पोस्ट में इन फोन्‍स के बारे में जानकारी दी गई थी। बताया गया था कि Redmi K50 स्मार्टफोन चीन में मॉडल नंबर 22021211RC के साथ सर्टिफाइड हुआ है। जबकि Redmi K50 Pro और Redmi K50 Pro+ फोन क्रमश: 22041211AC और 22011211C के साथ सर्टिफाइड हुए हैं। रेडमी के50 स्मार्टफोन को बेंचमार्किंग वेबसाइट गीकबेंच पर 12 जीबी रैम और एंड्रॉयड 12  के साथ स्पॉट किया गया था। बहरहाल, रेडमी के अपकमिंग स्‍मार्टफोन के स्‍पेसिफ‍िकेशंस, फीचर्स और प्राइस के लिए हमें लॉन्‍च इवेंट का इंतजार करना चाहिए। 17 मार्च को इस पर पूरी तस्‍वीर साफ हो जाएगी।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.