Redmi K40S नहीं बल्कि कंपनी Redmi K50 सीरीज़ को करने वाली है लॉन्च!

रेडमी के50 सीरीज़ को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें Redmi K50, Redmi K50 Pro और Redmi K50 Pro+ स्मार्टफोन शामिल होंगे।

विज्ञापन
नित्या पी नायर, अपडेटेड: 2 नवंबर 2021 17:37 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi 11T और 11T Pro ग्लोबली सितंबर में हुए थे लॉन्च
  • Redmi K30S अक्टूबर 2020 में लॉन्च किया गया था
  • Redmi K50 सीरीज़ Snapdragon 778G प्रोसेसर से हो सकती है लैस
Xiaomi कंपनी को लेकर खबरें थी कि वह Xiaomi 11T स्मार्टफोन को Redmi K40S के रूप में चीनी मार्केट में लॉन्च करने वाली है। हालांकि, फ्रेश लीक में संकेत मिले हैं कि कंपनी के अगले फ्लैगशिप फोन के तौर पर Redmi K40S की जगह Redmi K50 सीरीज़ कतार में है। रेडमी के50 सीरीज़ को लेकर कहा जा रहा है कि इसमें Redmi K50, Redmi K50 Pro और Redmi K50 Pro+ स्मार्टफोन शामिल होंगे।

Redmi के जनरल मैनेजर Lu Weibing कथित तौर पर Redmi K40S के लॉन्च को लेकर इनकार किया है। उन्होंने कथित रूप से MyDrivers को कंफर्म किया है कि रेडमी के40एस फोन नहीं बल्कि कंपनी इन दिनों Redmi K50 लाइनअप पर काम कर रही है। इसके अलावा, जाने-माने टिप्सटर Digital Chat Station ने वीबो पोस्ट के जरिए जानकारी दी है कि रेडमी के40एस फोन चीनी सर्टिफिकेशन साइट पर नहीं दिखा है, जिससे संकेत मिलते हैं कि यह फोन चीन में लॉन्च नहीं होगा। इसके अलावा, टिप्सटर ने Xiaomi 12 लाइनअप और Redmi K50 सीरीज़ के लॉन्च का भी इशारा दिया है। उन्होंने जानकारी दी है कि आगामी स्मार्टफोन्स स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर से लैस होंगे।  

91Mobiles की रिपोर्ट के अनुसार, Redmi K50 सीरीज़ में Redmi K50, Redmi K50 Pro और Redmi K50 Pro+ स्मार्टफोन शामिल होंगे। आगामी सीरीज़ इस साल के अंत तक चीन में लॉन्च हो सकती है। स्मार्टफोन को लेकर कहा जा रहा है कि यह इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस होगा। रिपोर्ट के अनुसार, रेडमी के50 सीरीज़ के तहत दो स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 778जी प्रोसेसर से लैस होंगे। रेडमी के50 और रेडमी के50 प्रो को लेकर कहा जा रहा है कि यह स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर से लैस होगा। रेडमी के50 प्रो प्लस को लेकर कहा जा रहा है कि यह स्नैपड्रैगन 898 प्रोसेसर से लैस होगा और इसमें 120 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।

रेडमी के50 में कथित रूप से 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मौजूद होगा, जबकि रेडमी के50 प्रो फोन को लेकर कहा जा रहा है कि यह 50 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा से लैस होगा। रेडमी के50 प्रो प्लस को लेकर कहा जा रहा है कि इसका प्राइमरी कैमरा 108 मेगापिक्सल का होगा। प्रो प्लस मॉडल में 120 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। अन्य वेरिएंट्स में 100 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।
Advertisement

Redmi K30S अक्टूबर 2020 में लॉन्च किया गया था, जो कि Mi 10T का रीबैज्ड वर्ज़न है। Xiaomi 11T और Xiaomi 11T Pro ग्लोबल मार्केट में इस साल सितंबर में लॉन्च किया गया था।
Advertisement
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 1200

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Crisp display with Dolby Vision support
  • Clear stereo speakers
  • Excellent performance
  • Good camera performance for stills and video
  • Useful macro camera
  • 120W charger
  • Bad
  • Ultra-wide-angle camera is not up to the mark
  • Lacks an IP Rating
  • Comes with lots of preloaded apps
  • Average low-light selfie camera performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

108-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Redmi K50, Redmi K40S, Redmi K50 Specifications, Xiaomi 11T

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  3. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  4. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  2. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  3. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  4. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  5. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  6. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  7. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  8. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  9. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  10. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.