Redmi K40 को सर्टिफिकेशन मिलने की खबर, लॉन्च से ज्यादा दूर नहीं

मॉडल नंबर M2011K2C वाला एक Xiaomi फोन नेटवर्क एक्सेस सर्टिफिकेशन में देखा गया है, जिससे पता चलता है कि फोन में 5G सपोर्ट होगा।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 30 अक्टूबर 2020 17:24 IST
ख़ास बातें
  • Redmi K40 सीरीज़ को सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया
  • स्नैपड्रैगन 7 सीरीज़ के नए चिपसेट से लैस हो सकता है आगामी फोन
  • Redmi K40 Pro में दिया जा सकता है स्नैपड्रैगन 8 सीरीज़ का लेटेस्ट चिपसेट

Redmi K40 के साथ एक प्रो मॉडल भी लॉन्च किया जा सकता है

Redmi K40 को एक रिपोर्ट के अनुसार मॉडल नंबर M2011K2C के साथ सर्टिफिकेशन मिला है। हालांकि लिस्टिंग से कोई खास बात सामने नहीं आई है, लेकिन रेडमी के40 सीरीज़ के क्वालकॉम प्रोसेसर पर काम करने की उम्मीद है, जिसमें स्टैंडर्ड मॉडल स्नैपड्रैगन 7 सीरीज़ के चिपसेट और प्रो वेरिएंट स्नैपड्रैगन 8 सीरीज़ के चिपसेट के साथ आएगा। अभी तक Xiaomi ने Redmi K40 सीरीज़ के स्मार्टफोन पर कोई जानकारी साझा नहीं की है।

MyDrivers की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मॉडल नंबर M2011K2C वाला एक Xiaomi फोन नेटवर्क एक्सेस सर्टिफिकेशन में देखा गया है, जिससे पता चलता है कि फोन में 5G सपोर्ट होगा। लिस्टिंग से फोन के बारे में और कोई जानकारी नहीं मिलती। मायड्राइवर्स की रिपोर्ट बताती है कि यह Redmi K40 सीरीज़ का हिस्सा है और यह भी कहा है कि फोन का स्टैंडर्ड वेरिएंट स्नैपड्रैगन 7 सीरीज़ चिपसेट पर काम कर सकता है और अफवाहों में कहा Redmi K40 Pro स्नैपड्रैगन 8 सीरीज़ के प्रोसेसर से लैस आ सकता है।
Advertisement

Xiaomi ने Redmi K40 सीरीज़ के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है। एक पुरानी रिपोर्ट में बताया गया था कि रेडमी के40 मॉडल नंबर SM7350 के साथ आएगा और इसमें क्वालकॉम चिपसेट होगा, जिसे स्नैपड्रैगन 775 चिपसेट माना जा रहा है। इसके अलावा यह भी बताया गया था कि रेडमी के40 प्रो SM8350 मॉडल नंबर के साथ आएगा और इसमें क्वालकॉम का टॉप-एंड स्नैपड्रैगन 875 चिपसेट दिया जाएगा। Redmi K30 सीरीज़ में भी कुछ ऐसा ही पैटर्न अपनाया गया था।

रिपोर्ट में यह भी बताया गया था कि Redmi K40 को 2020 की चौथी तिमाही में चीन में लॉन्च किया जाएगा, जबकि Redmi K40 Pro अगले साल की पहली तिमाही में आएगा।
Advertisement

स्नैपड्रैगन 875 चिपसेट को 1 दिसंबर को पेश किया जा सकता है, क्योंकि क्वालकॉम ने इस दिन एक इवेंट के लिए इनवाइट भी भेजा था। यह संभव है कि इवेंट में नए स्नैपड्रैगन 7 सीरीज़ के चिपसेट को भी लॉन्च किया जाए।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.