• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 1 मिनट में 1 लाख से ज्यादा 5,065mAh बैटरी वाले Redmi K40 गेमिंग एडिशन फोन की बिक्री, जानें फीचर्स

1 मिनट में 1 लाख से ज्यादा 5,065mAh बैटरी वाले Redmi K40 गेमिंग एडिशन फोन की बिक्री, जानें फीचर्स

Redmi K40 Gaming Edition स्मार्टफोन की पहली सेल चीन में 30 अप्रैल को आयोजित की गई है, जिसके शुरू होते ही स्मार्टफोन के 1 लाख यूनिट्स की बिक्री तुरंत हो गई। एक अन्य रिपोर्ट में बताया गया है कि इस सेल में फोन का ब्रूस ली एडिशन भी शामिल था।

1 मिनट में 1 लाख से ज्यादा 5,065mAh बैटरी वाले Redmi K40 गेमिंग एडिशन फोन की बिक्री, जानें फीचर्स

रेडमी के40 गेमिंग एडिशन की डिज़ाइन काफी हद तक रेगुलर फोन की तरह है

ख़ास बातें
  • Redmi K40 Gaming Edition की पहली सेल 30 अप्रैल को शुरू हुई है
  • रेडमी के40 गेमिंग एडिशन में मौजूद है तीन कैमरा
  • फोन में 5,065mAh की बैटरी दी है
विज्ञापन
Redmi K40 Gaming Edition स्मार्टफोन की पहली सेल 30 अप्रैल से चीन में शुरू कर दी गई है, जो कि स्थानिय समयानुसार सुबह 10 बजे शुरू हुई थी। हालांकि, सेल के शुरू होने के कुछ मिनटों बाद ही कंपनी ने अपने चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट वीबो के माध्यम से जानकारी दी कि सेल के 1 मिनट के अंदर स्मार्टफोन की 1 लाख यूनिट्स की बिक्री हुई। बता दें, रेडमी के 40 गेमिंग एडिशन फोन चीन में 27 अप्रैल को लॉन्च किया गया था, जो कि गेमिंग फीचर्स से लैस फोन है। कंपनी ने इस फोन में अट्रैक्टिव शोल्डर बटन, तीन माइक्स, डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट और जेबीएल का ऑडियो ट्यून जैसे फीचर्स दिए हैं।

Redmi K40 Gaming Edition स्मार्टफोन की पहली सेल चीन में 30 अप्रैल को आयोजित की गई है, जिसके शुरू होते ही स्मार्टफोन के 1 लाख यूनिट्स की बिक्री तुरंत हो गई। MyDrivers एक अन्य रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि इस सेल में Bruce Lee एडिशन भी शामिल था, जिसके 12 जीबी + 256 जीबी स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन की कीमत CNY 2,799 (लगभग 32,300 रुपये) है। यह फोन अलग पैकेज के साथ आया है, जिसमें कुछ स्पेशल एक्सेसरीज़ शामिल हैं। रेडमी के40 गेमिंग एडिशन फोन की कीमत की बात करें, तो यह CNY 1,999 (लगभग 23,000 रुपये) से शुरू होती है, जिसमें फोन का 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल मिलता है। इसके अलावा, फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 2,199 (लगभग 25,300 रुपये) है, वहीं इसके 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत CNY 2,399 (लगभग 27,600 रुपये) व 12 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 2,399 और सबसे आखिर में 12 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 2,699 (लगभग 31,100 रुपये) है। इस फोन में आपको ब्लैक, सिल्वर, व्हाइट और ब्रूस ली स्पेशल एडिशन खरीद के लिए उपलब्ध होगा।
 

Redmi K40 Gaming Edition specifications

रेडमी के40 गेमिंग एडिशन फोन एंड्रॉयड 11 आधारित MIUI 12.5 पर काम करता है। फोन में 6.67-इंच full-HD+ (1,080x2,400 pixels) ओलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 120Hz रिफ्रेश रेट और 480Hz टच सैंपलिंग रेट दिया गया है। इसके अलावा, फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 1200 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 12GB तक LPDDR4x RAM व 256GB UFS 3.1 स्टोरेज दिया गया है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें प्राइमरी कैमरा f/1.65 लेंस के साथ 64 मेगापिक्सल का है,  8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है, जो कि स्क्रीन के बीचोबीच होल-पंच कटआउट के साथ स्थित है।

कनेक्टिविटी के लिए फोन में वाई-फाई, 5G, 4G, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट चार्जिंग के लिए दिया गया है। इसके साथ ही फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। शाओमी ने फोन में 5,065mAh की बैटरी दी है, जिसके साथ 67 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। रेडमी के40 गेमिंग एडिशन फोन आईपी53 डस्ट एंड वाटर रसिस्टेंस है। यह फोन 8.3mm मोटा और 205 ग्राम भारी है। स्पीकर्स के लिए फोन में जेबीएल को ट्यून किया गया है। इसके अलावा, फोन में एक एल-आकार का यूएसबी टाइप-सी कनेक्टर दिया गया है। Redmi K40 गेमिंग एडिशन में Vapour chamber LiquidCool टेक्नोलॉजी दी गई है, जिसके साथ white graphene दिया गया है जो कि फोन को लोड के तहत ठंडा रखता है।
 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 1200
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5065 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
  2. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला सर्टिफिकेशन
  4. ChatGPT से अब फोटो बनेगी एनिमेटेड GIF, ऐसे यूज करें नया Image 2.6 मॉडल
  5. Zomato से अब 40KM दूर के रेस्टोरेंट से भी मंगा सकेंगे खाना, इन 7 शहरों में शुरू हुई नई सर्विस
  6. Samsung Galaxy A56 5G पर भारी डिस्काउंट! ₹31 हजार से कम में खरीदने का मौका
  7. 33 घंटे तक चलने वाली बैटरी वाला Asus Zenbook 14 लैपटॉप लॉन्च, Snapdragon, AMD और Intel प्रोसेसर का विकल्प
  8. Tata कारों पर हैकिंग का खतरा! भारत की सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी, तुरंत करें ये काम
  9. BGMI Air: आ रहा है BGMI का Lite वर्जन! 1GB में डाउनलोड होगा गेम, इस दिन से मिलेगा खेलने का मौका
  10. Jio दे रहा 5 महीने तक फ्री वाई-फाई, मिस्ड कॉल देकर क्लेम करें JioHome Diwali Offer
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »