120Hz डिस्प्ले व 64MP कैमरा के साथ Redmi K40 Gaming Edition लॉन्च, जानें कीमत व अन्य खूबियां

रेडमी के40 गेमिंग एडिशन के लिए प्री-बुकिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जबकि फोन की सेल 30 अप्रैल से शुरू होगी। फिलहाल इस फोन की अंतरराष्ट्रीय उपलब्धता संबंधी किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 28 अप्रैल 2021 13:48 IST
ख़ास बातें
  • Redmi K40 Gaming Edition की सेल 30 अप्रैल से शुरू होगी
  • रेडमी के40 गेमिंग एडिशन मीडियाटेक डायमेंसिटी 1200 से है लैस
  • फोन आईपी53 डस्ट एंड वाटर रसिस्टेंस है

रेडमी के40 गेमिंग एडिशन की डिज़ाइन काफी हद तक रेगुलर फोन की तरह है

Redmi K40 Gaming Edition स्मार्टफोन को चीन में Redmi K40 सीरीज़ के लेटेस्ट एडिशन के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। जैसे कि नाम से ही समझ आता है कि इस स्मार्टफोन में गेमिंग फीचर्स दिए गए हैं, जिसमें अट्रैक्टिव शोल्डर बटन, तीन माइक्स, डॉल्बी एटमॉस सपोर्ट और जेबीएल का ऑडियो ट्यून आदि शामिल हैं। रेडमी के40 गेमिंग एडिशन की डिज़ाइन काफी हद तक रेगुलर फोन की तरह है, जिसमें अन्य गेमिंग फोन की तरह स्ट्राइकिंग डिज़ाइन नहीं दिया गया है। इसके अलावा फोन आईपी53 डस्ट एंड वाटर रसिस्टेंस है।
 

Redmi K40 Gaming Edition price

Redmi K40 Gaming Edition फोन की कीमत CNY 1,999 (लगभग 23,000 रुपये) से शुरू होती है, जिसमें फोन का 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल मिलता है। इसके अलावा, फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 2,199 (लगभग 25,300 रुपये) है, वहीं इसके 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत CNY 2,399 (लगभग 27,600 रुपये) व 12 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 2,399 और सबसे आखिर में 12 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 2,699 (लगभग 31,100 रुपये) है। इस फोन में आपको ब्लैक, सिल्वर, व्हाइट और ब्रूस ली स्पेशल एडिशन खरीद के लिए उपलब्ध होगा। ब्रूस ली स्पेशल एडिशन में आपको केवल 12 जीबी + 256 जीबी स्टोरेज कॉन्फिग्रेशन खरीद के लिए मिलेगा, जिसकी कीमत CNY 2,799 (लगभग 32,300 रुपये) है।
Advertisement

रेडमी के40 गेमिंग एडिशन के लिए प्री-बुकिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जबकि फोन की सेल 30 अप्रैल से शुरू होगी। फिलहाल इस फोन की अंतरराष्ट्रीय उपलब्धता संबंधी किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई है।
 

Redmi K40 Gaming Edition specifications

रेडमी के40 गेमिंग एडिशन फोन एंड्रॉयड 11 आधारित MIUI 12.5 पर काम करता है। फोन में 6.67-इंच full-HD+ (1,080x2,400 pixels) ओलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ 120Hz रिफ्रेश रेट और 480Hz टच सैंपलिंग रेट दिया गया है। इसके अलावा, फोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 1200 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 12GB तक LPDDR4x RAM व 256GB UFS 3.1 स्टोरेज दिया गया है।
Advertisement

फोटोग्राफी के लिए फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें प्राइमरी कैमरा f/1.65 लेंस के साथ 64 मेगापिक्सल का है,  8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है, जो कि स्क्रीन के बीचोबीच होल-पंच कटआउट के साथ स्थित है।

कनेक्टिविटी के लिए फोन में वाई-फाई, 5G, 4G, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट चार्जिंग के लिए दिया गया है। इसके साथ ही फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। शाओमी ने फोन में 5,065mAh की बैटरी दी है, जिसके साथ 67 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है। रेडमी के40 गेमिंग एडिशन फोन आईपी53 डस्ट एंड वाटर रसिस्टेंस है। यह फोन 8.3mm मोटा और 205 ग्राम भारी है। स्पीकर्स के लिए फोन में जेबीएल को ट्यून किया गया है। इसके अलावा, फोन में एक एल-आकार का यूएसबी टाइप-सी कनेक्टर दिया गया है। Redmi K40 गेमिंग एडिशन में Vapour chamber LiquidCool टेक्नोलॉजी दी गई है, जिसके साथ white graphene दिया गया है जो कि फोन को लोड के तहत ठंडा रखता है। 
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 1200

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5065 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.