Redmi K20 सीरीज़ का नया कलर वेरिएंट लॉन्च होगा भारत में

Redmi India ने ट्विटर पर रेडमी के20 सीरीज़ के नए कलर वेरिएंट पर पोस्टर ज़ारी किया है। टीज़र पोस्टर में सफेद रंग का बैकग्राउंड है।

विज्ञापन
अपडेटेड: 3 सितंबर 2019 19:01 IST
ख़ास बातें
  • Redmi K20 Pro का समर हनी व्हाइट वेरिएंट चीनी मार्केट में उतारा जा चुका है
  • Redmi K20 और Redmi K20 Pro को इसी रंग में लाए जाने की उम्मीद
  • रेडमी के20 प्रो है कंपनी का प्रीमियम हैडसेट

Redmi K20 और Redmi K20 Pro हैं प्रीमियम स्मार्टफोन

Xiaomi भारत में रेडमी के20 सीरीज़ का व्हाइट कलर वेरिएंट लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने पहले ही चीनी मार्केट में Redmi K20 Pro का समर हनी व्हाइट रंग वेरिएंट पेश किया था। इसी कलर वेरिएंट को भारतीय मार्केट में उपलब्ध कराया जा सकता है। शाओमी इंडिया द्वारा ज़ारी किए गए नए टीज़र पोस्टर से इशारा मिलता है कि Redmi K20 सीरीज़ का नया 'पर्ल व्हाइट' कलर वेरिएंट लाया जाएगा। इसे भारत में बुधवार से उपलब्ध करा दिए जाने की उम्मीद है।

Redmi India ने ट्विटर पर रेडमी के20 सीरीज़ के नए कलर वेरिएंट पर पोस्टर ज़ारी किया है। टीज़र पोस्टर में सफेद रंग का बैकग्राउंड है। यहां पर एक मोती भी है। यहां लिखा है, "सफेद कल यहां होगा, मिलते हैं तब"। इससे पता चलता है कि Redmi K20 और Redmi K20 Pro को इसी रंग में लाया जाएगा। नए कलर वेरिएंट को बुधवार को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। बता दें कि कंपनी ने कलर वेरिएंट के नाम का खुलासा नहीं किया है।

जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया, कंपनी ने चीनी मार्केट में कुछ महीने पहले ही रेडमी के20 प्रो का समर हनी व्हाइट वेरिएंट मार्केट में उतारा था। संभव है कि यही कलर वेरिएंट भारत में लाया जाए। वैसे, Xiaomi को घरेलू मार्केट के बाहर अपने कलर वेरिएंट का नाम बदलने के लिए जाना जाता है। रेडमी के20 सीरीज़ के साथ भी कुछ ऐसा ही हो सकता है।

चीनी मार्केट में सिर्फ रेडमी के20 प्रो का व्हाइट कलर वेरिएंट आया था। रेडमी के20 अब भी कार्बन ब्लैक, फ्लेम रेड और ग्लेसियर ब्लू रंग में मिलता है। साफ नहीं है कि कंपनी भारतीय मार्केट में क्या रणनीति अपनाएगी।

हाल ही में शाओमी ने रेडमी नोट 7एस और रेडमी नोट 7 प्रो के एस्ट्रो व्हाइट कलर वेरिएंट को भारतीय मार्केट में उतारा था।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Smooth, lag-free performance
  • Appealing design
  • Great battery life
  • Bad
  • Underwhelming low-light camera performance
  • Quite slippery
  • No expandable storage
  • Slow front camera pop-up mechanism
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.39 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent performance
  • Very good battery life
  • Versatile cameras
  • Great value for money
  • Bad
  • 4K video quality could be better
  • Slow front camera pop-up mechanism
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.39 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Redmi K20, Redmi k20 Pro, Pearl White, Redmi, Xiaomi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. नए Aadhaar ऐप में कैसे करें रजिस्ट्रेशन, ये है स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया
  2. बजट में क्रिप्टो पर टैक्स में कोई राहत नहीं, ट्रांजैक्शंस की रिपोर्ट नहीं देने पर लगेगा जुर्माना
  3. OnePlus 16 में होंगे दो 200MP कैमरे, 9000mAh की विशाल बैटरी!, लॉन्च से पहले हो गया खुलासा
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का दबदबा बरकरार, Ola Electric की सेल्स घटी
  2. भारत के स्मार्टफोन मार्केट में iPhone की बढ़ी डिमांड, वैल्यू में Apple की रिकॉर्ड हिस्सेदारी
  3. बजट में क्रिप्टो पर टैक्स में कोई राहत नहीं, ट्रांजैक्शंस की रिपोर्ट नहीं देने पर लगेगा जुर्माना
  4. Samsung Galaxy S26 की Geekbench पर लिस्टिंग, Exynos 2600 चिपसेट
  5. Firefox और Thunderbird यूजर्स सावधाव! भारत सरकार ने जारी किया अलर्ट, तुरंत करें ये काम
  6. Oppo A6i+ 5G और Oppo A6v 5G बजट फोन हुए लॉन्च, इनमें है 120Hz डिस्प्ले और बड़ी बैटरी, जानें कीमत
  7. iQOO 15R के भारत में लॉन्च से पहले कीमत का खुलासा, 7,600mAh बैटरी और स्लिम डिजाइन के साथ आएगा फोन!
  8. Oppo K14x जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  9. Bitcoin में भारी गिरावट, 75,000 डॉलर से कम हुआ प्राइस
  10. नए Aadhaar ऐप में कैसे करें रजिस्ट्रेशन, ये है स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.