Redmi K20 Pro और Redmi K20 के भारत में लॉन्च की तारीख का कल हो सकता है खुलासा

अब तक Xiaomi India द्वारा Redmi K20 सीरीज़ को भारत में लॉन्च करने के संबंध में सबकुछ इशारों में बताया गया है। दावा है कि इसे जुलाई के मध्य में लॉन्च किया जाएगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 25 जून 2019 19:07 IST
ख़ास बातें
  • Redmi K20 Pro और Redmi K20 भारत में 15 जुलाई को लॉन्च हो सकते हैं
  • 15 जुलाई 2014 को शाओमी ने भारतीय मार्केट में कदम रखा था
  • Redmi K20 Pro स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर और पॉप-अप सेल्फी कैमरे से है लैस
Redmi K20 Pro और Redmi K20 को भारत में कब लॉन्च किया जाएगा? इस सवाल का जवाब बुधवार को मिल सकता है। Xiaomi India के प्रमुख मनु कुनार जैन ने बताया है कि वह 26 जून को भारत में रेडमी के20 सीरीज़ के लॉन्च को लेकर बड़ा ऐलान करेंगे। भले ही उन्होंने यह नहीं कहा है कि वह लॉन्च की तारीख का ऐलान करेंगे। लेकिन परिस्थितियां इसी ओर इशारा करती हैं। रेडमी के20 और रेडमी के20 प्रो पहले ही चीनी मार्केट में लॉन्च किए जा चुके हैं। ऐसे में कीमत और सेल की तारीख के अलावा कंपनी के पास साझा करने के लिए कुछ नया नहीं है।

ट्विटर पर एक टीज़र में मनु कुमार जैन ने शाओमी के दफ्तर में एक स्पेशल दीवार की बात की जिस पर कंपनी ने अपने शुरुआती ग्राहकों का नाम लिख रखा है। मनु कुमार जैन का कहना है कि कंपनी अपने शुरुआती प्रशंसकों के लिए रेडमी के20 सीरीज़ के लॉन्च के वक्त कुछ स्पेशल करना चाहती है। उन्होंने कहा कि कंपनी “something special” के बारे में बुधवार को कुछ बताएगी। इसके अलावा कंपनी दोनों फोन को भारत में लॉन्च करने की तारीख का ऐलान कर सकती है।
Advertisement

अब तक Xiaomi India द्वारा Redmi K20 सीरीज़ को भारत में लॉन्च करने के संबंध में सबकुछ इशारों में बताया गया है। दावा है कि इसे जुलाई के मध्य में लॉन्च किया जाएगा।

हमारा मानना है कि Redmi K20 Pro और Redmi K20 भारत में 15 जुलाई को लॉन्च हो सकते हैं। शाओमी के टीज़र के हिसाब से यह तारीख बिल्कुल फिट बैठता है। इसके अलावा 15 जुलाई 2014 को शाओमी ने भारतीय मार्केट में कदम रखा था। यानी 15 जुलाई को भारतीय मार्केट में शाओमी के पांच साल पूरे हो जाएंगे। देखा जाए तो कंपनी के पास अपनी पांचवीं सालगिरह का जश्न मनाने का इससे बेहतर मौका नहीं होगा। कंपनी के प्रशंसकों को दोनों ही फोन का बेसब्री से इंतज़ार है। खासकर Redmi K20 Pro का, जो बेहद ही दमदार स्पेसिफिकेशन और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर के साथ आता है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Smooth, lag-free performance
  • Appealing design
  • Great battery life
  • Bad
  • Underwhelming low-light camera performance
  • Quite slippery
  • No expandable storage
  • Slow front camera pop-up mechanism
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.39 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent performance
  • Very good battery life
  • Versatile cameras
  • Great value for money
  • Bad
  • 4K video quality could be better
  • Slow front camera pop-up mechanism
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.39 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  3. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
  5. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.