Redmi K20 Pro एक्सक्लूसिव एडिशन से 19 सितंबर को उठेगा पर्दा

Redmi K20 Pro Exclusive Edition: रेडमी के20 प्रो एक्सक्लूसिव एडिशन होगा स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर से लैस। जानें Redmi K20 Pro के इस आगामी नए एडिशन के बारे में।

Redmi K20 Pro एक्सक्लूसिव एडिशन से 19 सितंबर को उठेगा पर्दा

Redmi K20 Pro Exclusive Edition: रेडमी के20 प्रो एक्सक्लूसिव एडिशन से 19 सितंबर को उठेगा पर्दा

ख़ास बातें
  • रेडमी के20 प्रो एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलता है
  • Redmi K20 Pro है तीन रिय कैमरों से लैस
  • रेडमी के20 प्रो में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी है
विज्ञापन
Redmi K20 Pro Exclusive Edition को चीनी मार्केट में 19 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। यह जानकारी Xiaomi ने सोशल चैनल पर दी। रेडमी के सीईओ लू विबिंग ने पुष्टि की है कि नए वेरिएंट में स्नैपड्रैगन 855+ प्रोसेसर होगा। एक्सक्लूसिव एडिशन के बाकी स्पेसिफिकेशन और डिज़ाइन Redmi K20 Pro वाले ही होंगे। संभव है कि रेडमी के20 प्रो एक्सक्लूसिव एडिशन में ज़्यादा रैम दिया जाए। वैसे यह कयास मात्र है।

Redmi के आधिकारिक वीबो अकाउंट से पुष्टि की गई है कि रेडमी के20 प्रो एक्सक्लूसिव एडिशन को चीन में लॉन्च किया जाएगा। नए वेरिएंट को 19 सितंबर को मार्केट में उतारा जाएगा। लू विबिंग ने बताया है कि यह फोन स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर के साथ आएगा।

रेडमी के20 प्रो की तुलना में सबसे बड़ा अपग्रेड हार्डवेयर ही है। स्नैपड्रैगन 855 प्लस की क्लॉक स्पीड थोड़ी ज़्यादा है और जीपीयू की परफॉर्मेंस में 15 प्रतिशत का बूस्ट है। इतना तो तय है कि शाओमी के रेडमी के20 प्रो एक्सक्लूसिव एडिशन की कीमत रेडमी के20 प्रो से ज़्यादा होगी।

चीनी मार्केट में नए रेडमी के20 प्रो की शुरुआती कीमत 2,499 चीनी युआन (लगभग 25,200 रुपये) है। इस दाम में 6 जीबी रैम+ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट बेचा जाएगा। 6 जीबी रैम+ 128 जीबी, 8 जीबी रैम+ 128 जीबी और 8 जीबी रैम+ 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत क्रमश: 2,599 चीनी युआन (लगभग 26,200 रुपये), 2,799 चीनी युआन (लगभग 28,200 रुपये) और 2,999 चीनी युआन (लगभग 30,200 रुपये) है।
 

Redmi K20 Pro specifications

रेडमी के20 प्रो भी एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलता है। फोन में 6.39 इंच का एमोलेड फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) स्क्रीन है, इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो है। रेडमी के20 प्रो स्मार्टफोन हार्डवेयर डीसी डिमिंग सपोर्ट से लैस है। रेडमी के20 प्रो में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। साथ ही इसमें 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज है।

अब बात कैमरा सेटअप की। रेडमी ब्रांड के Redmi K20 Pro फोन में तीन रियर कैमरे हैं, 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है जो सोनी आईएमएक्स586 सेंसर से लैस है और इसका अपर्चर एफ/1.75 है। 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है, वाइड-एंगल लेंस के साथ और तीसरा सेंसर 8 मेगापिक्सल का है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा दिया गया है।

Redmi K20 Pro में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी है जो 27 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है। रेडमी के20 प्रो में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक भी दिया गया है। कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, जीपीएस और एनएफसी सपोर्ट दिया गया है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent performance
  • Very good battery life
  • Versatile cameras
  • Great value for money
  • कमियां
  • 4K video quality could be better
  • Slow front camera pop-up mechanism
डिस्प्ले6.39 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855
फ्रंट कैमरा20-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Redmi K20 Pro, Redmi K20 Pro Exclusive Edition, Redmi, Xiaomi
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  2. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  3. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  5. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  6. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  7. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  8. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  9. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  10. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »