आगामी स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट LED फ्लैश के साथ है। Redmi K100 में f/1.68 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल 'लाइट एंड शैडो हंटर 800' प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा
इस स्मार्टफोन में 10,000 mAh की बैटरी हो सकती है
Photo Credit: Xiaomi
चाइनीज डिवाइसेज मेकर Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi का नया स्मार्टफोन कल (27 अक्टूबर) को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने Redmi K100 के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस की जानकारी दी है। इस स्मार्टफोन में 6.83 इंच डिस्प्ले 165 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। Redmi K100 में Android 17 पर बेस्ड HyperOS 4 दिया जाएगा।
माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में कंपनी ने बताया है कि आगामी स्मार्टफोन को 'Snow Rock White' के नए कलर में उपलब्ध कराया जाएगा। इस कलर में पेपर जैसा टेक्सचर होगा। इस स्मार्टफोन की स्पीकर यूनिट के लिए Bose के साथ टाई-अप किया गया है। Redmi K100 के Snow Rock White कलर में डुअल-टोन फिनिश है। इस स्मार्टफोन का फ्लैट रियर पैनल व्हाइट कलर में है और इसमें टेक्सचर्ड पैनल दिख रहा है। इसमें फ्रेम, बटन और उठा हुआ रियर कैमरा पैनल मैट सिल्वर फिनिश में दिख रहा है। Redmi K100 के लिए Fluorescent Green कलर का भी ऑप्शन मिलेगा। हाल ही में Redmi K100 Pro और Redmi K100 Pro Max को पेश किया था।
इस स्मार्टफोन की डुअल रियर कैमरा यूनिट LED फ्लैश के साथ है। Redmi K100 में f/1.68 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल 'लाइट एंड शैडो हंटर 800' प्राइमरी कैमरा होगा। इस स्मार्टफोन में 6.83 इंच डिस्प्ले दिया जाएगा। इसमें सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा। इस स्मार्टफोन में दो सिमेट्रिकल स्पीकर दिए जाएंगे।
Redmi K100 में हॉरिजॉन्टल कैमरा आइलैंड के साथ फ्लैट रियर पैनल है। इस स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा यूनिट LED फ्लैश के साथ है। इस स्मार्टफोन की दायीं साइड पर 'Sound by Bose' की ब्रांडिंग है, जिससे इसमें Bose-ट्यून्ड स्पीकर सेटअप होने का पता चला है। इसमें दायीं साइड पर पावर बटन दिया गया है। इस स्मार्टफोन में पैनल के नीचे Redmi की ब्रांडिंग है। Redmi K100 में मेटल का मिड-फ्रेम होगा। इस स्मार्टफोन में 6.83 इंच डिस्प्ले 165 Hz तक के रिफ्रेश रेट के साथ होगा इसके डिस्प्ले पर ऊपर फ्रंट कैमरा के लिए होल-पंच कटआउट दिया गया है। यह Android 17 पर बेस्ड Xiaomi का HyperOS 4 पर चलेगा। Redmi K100 में 10,000 mAh की बैटरी 100 W चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। इस वर्ष अगस्त में चीन में लॉन्च किए गए Redmi K100 Pro और Redmi K100 Pro Max में डुअल SIM है। ये स्मार्टफोन्स Android 16 पर बेस्ड Xiaomi के HyperOS 3 पर चलते हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।