Redmi K100, K100 Pro Max में होगा Snapdragon 8 Elite सीरीज का सबसे दमदार प्रोसेसर!

सीरीज में कंपनी शुरुआती दौर में Redmi K100 और K100 Pro Max को पेश कर सकती है।

Redmi K100, K100 Pro Max में होगा Snapdragon 8 Elite सीरीज का सबसे दमदार प्रोसेसर!

Photo Credit: Redmi

Redmi K90 के बाद कंपनी अब अपनी अगली स्मार्टफोन सीरीज Redmi K100 के लॉन्च की तैयारी कर रही है।

ख़ास बातें
  • दोनों ही फोन फ्लैगशिप लेवल के फीचर्स से लैस हो सकते हैं।
  • स्मार्टफोन्स को चीन के बाहर Poco ब्रांड के तले लॉन्च कर सकती है।
  • अपकमिंग स्मार्टफोन्स में Qualcomm का हाईएंड चिपसेट मिल सकता है।
विज्ञापन

Redmi K90 के बाद कंपनी अब अपनी अगली स्मार्टफोन सीरीज Redmi K100 के लॉन्च की तैयारी कर रही है। सीरीज को लेकर जानकारी बाहर आना शुरू हो गई है। इस सीरीज में कंपनी शुरुआती दौर में Redmi K100 और K100 Pro Max को पेश कर सकती है। दोनों ही फोन फ्लैगशिप लेवल के फीचर्स से लैस हो सकते हैं। दोनों ही फोन के मॉडल नम्बर और कुछ अहम फीचर्स का खुलासा लेटेस्ट लीक में किया गया है। कथित Redmi K100 और K100 Pro Max फोन के लॉन्च से पहले आपको बताते हैं क्या होगा खास इन Xioami स्मार्टफोन्स में! 

Redmi K100 और K100 Pro Max को लेकर अहम जानकारी सामने आ रही है। कंपनी की Redmi K100 सीरीज में ये पहले स्मार्टफोन मॉडल्स के रूप में पेश किए जा सकते हैं। XiaomiTime की ओर से दोनों ही फोन के मॉडल नम्बर्स का खुलासा किया गया है। K100 का कोडनेम athens बताया गया है जबकि Pro Max का कोडनेम songyuan बताया गया है। 

Xiaomi हमेशा की तरह इन स्मार्टफोन्स को चीन के बाहर Poco ब्रांड के तले लॉन्च कर सकती है। कयास है कि दोनों ही मॉडल्स Poco F9 Pro और Poco F9 Ultra के रूप में ग्लोबल मार्केट में पेश किए जा सकते हैं। यानी Redmi K100 इस मुताबिक Poco F9 Pro बनेगा और जबकि Pro Max वेरिएंट को F9 Ultra के रूप में लॉन्च किया जा सकता है। 

अपकमिंग स्मार्टफोन्स में Qualcomm का हाईएंड चिपसेट मिल सकता है। Redmi K100 में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप आने की संभावना है। वहीं, Redmi K100 Pro Max में Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट देखने को मिल सकता है। Redmi K90 की बात करें तो सीरीज में कंपनी ने Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट का इस्तेमाल किया था जो कि इसके प्रो मैक्स वेरिएंट में शामिल किया गया था। Redmi K100 सीरीज को लेकर कंपनी की ओर से अधिकारिक खुलासा अभी तक नहीं किया गया है लेकिन सीरीज के लीक्स आने शुरू हो चुके हैं। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HP के इस लैपटॉप में मिलती है 192GB RAM, भारत में लॉन्च हुआ ZBook Ultra G3a 16; जानें कीमत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ते में मिल रहा OnePlus Nord 6, जानें कितनी हो रही बचत
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  4. Oppo F35 Pro 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें किसके फीचर्स आपके लिए हैं बेस्ट?
  5. एक चार्ज में 1008km रेंज, 9 मिनट में होगी फास्ट चार्ज! BYD ने लॉन्च की Da Han EV, यहां जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  6. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  7. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  8. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  9. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  10. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »